फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia LIVE: ईरान ने पाक आर्मी चीफ मुनीर को लताड़ा, कहा- अमेरिका की नई शर्तें थोप रहा पाकिस्तान

Wed, 22 Apr 2026 02:19 AM IST
Nitin Gautam वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने पर जारी संशय के बीच ऐसी आशंका थी कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम टूट सकता है और फिर से हमले शुरू हो सकते हैं। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ समय के लिए और युद्धविराम बढ़ाने का एकतरफा फैसला कर लिया है। पश्चिम एशिया संकट से जुड़े हर अपडेट यहां जानें....
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:47 PM, 22-Apr-2026

ईरान ने पाक आर्मी चीफ मुनीर को लताड़ा, कहा- अमेरिका की नई शर्तें थोप रहा पाकिस्तान

ईरान ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को फटकार लगाई है। ईरानी अधिकारियों ने उन पर पक्षपात और दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, मुनीर ईरान के प्रस्तावों को नजरअंदाज कर अमेरिका की नई मांगों को थोपने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही साथ, सार्वजनिक व निजी तौर पर अलग-अलग रुख अपना रहे हैं। दावा किया गया है कि मुनीर ईरान का संदेश तो अमेरिका तक ले गए, लेकिन वहां से कोई जवाब वापस नहीं लाए, जिससे पाकिस्तान की विश्वसनीयता और दोनों देशों के बीच भरोसे पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ईरान का मानना है कि पाकिस्तान केवल अंतरराष्ट्रीय मीडिया में बातचीत की सफलता का दिखावा कर रहा है।

06:22 PM, 22-Apr-2026

लेबनानी सेना प्रमुख जोसेफ औन का बड़ा बयान,कहा-युद्धविराम बढ़ाने के लिए बातचीत जारी

लेबनानी सेना प्रमुख जोसेफ औन ने युद्धविराम बढ़ाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि देश की शांति से समझौता नहीं होगा। किसी भी पक्ष को स्थिरता बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेबनान ने इस्राइली सैन्य कार्रवाई और घरों को तोड़ने पर रोक लगाने की मांग की है। राजदूत नादा हदाद माउद अमेरिका में इन मुद्दों को मजबूती से उठाएंगी। फिलहाल नागरिक शांति बनाए रखना सेना की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

04:01 PM, 22-Apr-2026

पश्चिम एशिया संकट: होर्मुज में IRGC ने तीसरे जहाज को बनाया निशाना, चरम पर क्षेत्रीय तनाव

खबर आई है कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तीसरे जहाज पर हमला किया है। यह घटना अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से संघर्षविराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ाने की घोषणा के ठीक बाद हुई है। इससे पहले आज एमएससी फ्रांसेस्का और एपामिनोड्स जहाज को भी निशाना बनाया गया था। हालांकि रिपोर्टों के अनुसार, सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन एक जहाज के ब्रिज को भारी नुकसान पहुंचा है। संयुक्त राज्य अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय निगरानी एजेंसियों ने इन हमलों की निंदा करते हुए इसे वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के लिए सीधा खतरा बताया है।

विज्ञापन
03:46 PM, 22-Apr-2026

ईरानी राजदूत ने की पाक पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात, वर्तमान स्थिति को लेकर हुई बातचीत

ईरानी राजदूत रजा अमीरी मोघदाम ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और जारी शांति प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ संघर्षविराम को बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया। शहबाज शरीफ ने उम्मीद जताई कि इस्लामाबाद में होने वाले दूसरे दौर की वार्ता के माध्यम से एक व्यापक शांति समझौते तक पहुंचा जा सकेगा। राजदूत मोघदाम ने भी मध्यस्थता के लिए पाकिस्तान की भूमिका की सराहना की।
 

03:40 PM, 22-Apr-2026

ईरान ने दो जहाजों को कब्जे में लिया, रेवोल्यूशनरी गार्ड की बड़ी कार्रवाई

ईरानी स्टेट टीवी के अनुसार रेवोल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज में दो विदेशी जहाजों पर हमला कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। इन जहाजों की पहचान एमएससी फ्रांसेस्का और एपामिनोड्स के रूप में हुई है। हमले के दौरान एक जहाज के ब्रिज को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि चालक दल के सुरक्षित होने की खबर है। यह कार्रवाई अमेरिका की ओर से हाल ही में दो ईरानी जहाजों को जब्त किए जाने के जवाब में देखी जा रही है। 
 

विज्ञापन
04:08 AM, 22-Apr-2026

ट्रंप ने ईरान से आठ महिलाओं की रिहाई की अपील की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मुकदमों का सामना कर रही आठ महिलाओं को रिहा करने की अपील की है। ट्रंप ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर छह महिलाओं और दो किशोरियों की तस्वीर साझा की, जिनके बारे में एक रूढ़िवादी कार्यकर्ता ने दावा किया था कि वे ईरानी सरकार के मुकदमों का सामना कर रही हैं।

ट्रंप ने लिखा, 'कृपया उन्हें कोई नुकसान न पहुंचाएं! यह हमारी बातचीत की अच्छी शुरुआत होगी।' मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, तस्वीर में शामिल पांच महिलाओं को इस साल की शुरुआत में हुए व्यापक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक महिला, जो ईरान के बहाई समुदाय से है, पर शैतानी नेटवर्क और इस्राइल के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया गया है।

मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक, बीता हेम्मती को प्रदर्शनों में भाग लेने के बाद तेहरान में मौत की सजा सुनाई गई है। महबूबेह शबानी को मशहद में गिरफ्तार किया गया था और उस पर ईश्वर से दुश्मनी का आरोप लगाया गया है, जिसके तहत उसे मौत की सजा हो सकती है। डायना ताहेर आबादी और गजल घलंदरी, दोनों 16 वर्ष की हैं, जिन्हें क्रमशः करज और यासूज में प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

वेनेस होसैन नेजाद, जो बहाई समुदाय से हैं, को जनवरी में दक्षिण-पूर्वी ईरान में उनके कार्यस्थल से गिरफ्तार किया गया।  गोलनार नरागी, 37 वर्षीय आपातकालीन चिकित्सक, को तेहरान में प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अन्य दो महिलाओं की पहचान एन्सियेह नेजाती और पनाह मोवाहेदी सलामत के रूप में हुई है, हालांकि उनकी स्थिति को लेकर तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है।

फांसी से इनकार
ईरान के सरकारी टीवी ने ट्रंप के इस दावे को खारिज किया कि इन महिलाओं को फांसी का खतरा है। न्यायपालिका की मीजान समाचार एजेंसी के हवाले से कहा गया कि कुछ महिलाओं को पहले ही रिहा किया जा चुका है, जबकि अन्य पर लगे आरोप—यदि अदालत में साबित होते हैं—तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है, न कि मौत की सजा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किन महिलाओं को रिहा किया गया है।
 

03:52 AM, 22-Apr-2026

हिजबुल्ला ने इस्राइल पर संघर्ष विराम उल्लंघन का लगाया आरोप

ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन हिजबुल्ला ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस्राइली सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है। हिजबुल्ला ने इस्राइल पर 200 से ज्यादा बार युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाया है। इस्राइली सेना दक्षिणी लेबनान और इस्राइल के बीच एक बफर जोन बनाने की कोशिश कर रही है। यह बफर जोन लेबनानम के कुछ हिस्सों में कई मील अंदर तक बनना है, जिससे लेबनान के कई गांव भी इस बफर जोन में शामिल किए जाएंगे। हिजबुल्ला इसका विरोध कर रहा है।  
 

03:41 AM, 22-Apr-2026

मंगलवार को पाकिस्तान नहीं जाएंगे वेंस, व्हाइट हाउस का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस ने कहा है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अमेरिकी वार्ता प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे। व्हाइट हाउस ने अमेरिका और ईरान की संभावित बैठक को लेकर कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया जा रहा है, क्योंकि तेहरान की ओर से एकीकृत प्रस्ताव का इंतजार किया जा रहा है। इस दौरान अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखेगी।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब युद्धविराम पर बातचीत अनिश्चित होती जा रही है और दो सप्ताह का संघर्षविराम बुधवार को समाप्त होने वाला था। दोनों देशों ने संकेत दिए हैं कि यदि समझौता नहीं होता है तो वे फिर से संघर्ष शुरू करने के लिए तैयार हैं।

युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक ईरान में कम से कम 3,375 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लेबनान में 2,290 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसके अलावा, इस्राइल में 23 लोगों और खाड़ी अरब देशों में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है। लेबनान में 15 इस्राइली सैनिक और पूरे क्षेत्र में 13 अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं।

02:16 AM, 22-Apr-2026

West Asia LIVE: ईरान ने पाक आर्मी चीफ मुनीर को लताड़ा, कहा- अमेरिका की नई शर्तें थोप रहा पाकिस्तान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने यह जानकारी दी।ट्रुथ सोशल पर साझा पोस्ट में ट्रंप ने कहा, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि ईरान की सरकार गंभीर रूप से टूट चुकी है और इसकी उम्मीद भी थी। ऐसे में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अपील पर हमने ईरान पर अपने हमले फिलहाल कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया है ताकि ईरान की सरकार एकमत प्रस्ताव पेश कर सके।' ट्रंप ने आगे कहा 'हालांकि मैंने अपने सैन्य कमांडर्स को घेराबंदी जारी रखने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्हें पूरी तरह से लड़ाई के लिए तैयार रहने को भी कहा है।'

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें