फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia War LIVE: गाजा में फिर भीषण हवाई हमले, महिलाओं-बच्चों समेत 10 की मौत; सीजफायर के बीच भी जारी हिंसा

Fri, 05 Jun 2026 07:55 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Israel Iran US Conflict Live Updates: पश्चिम एशिया में इस समय वार्ता और संघर्ष दोनों साथ चल रहे हैं। गाजा से लेकर लेबनान तक लगातार हवाई हमलों, जवाबी कार्रवाई और संघर्ष विराम के बावजूद हो रही मौतों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। पश्चिम एशिया संकट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और पल-पल की लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ....
विज्ञापन
ईरान-अमेरिका युद्ध अपडेट्स - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:34 AM, 05-Jun-2026

ईरानी राजदूत ने भारत का जताया आभार

भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहाली ने कठिन समय में भारतीय जनता द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जब ईरान अपने दो प्रमुख नेताओं को खोने के गहरे दुख से गुजर रहा था, तब भारत के लोगों ने उनके साथ एकजुटता दिखाई और हर स्तर पर सहानुभूति व्यक्त की।

डॉ. फतहाली ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत के नागरिक उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईरानी जनता के दुख में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि यह समर्थन केवल औपचारिक नहीं था, बल्कि भारतीय समाज की मानवीय संवेदनाओं और मित्रता का प्रतीक था।
 



ईरानी राजदूत ने भारत के सभी नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि धर्म, समुदाय या पृष्ठभूमि से ऊपर उठकर लोगों ने जिस तरह एकजुटता दिखाई, वह दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ईरान इस आत्मीय सहयोग और सद्भावना को हमेशा याद रखेगा।

05:29 AM, 05-Jun-2026

सीजफायर के बावजूद जारी संघर्ष

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सीजफायर लागू होने के बाद भी अब तक 936 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय को संयुक्त राष्ट्र और स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा विश्वसनीय माना जाता है, हालांकि यह नागरिकों और लड़ाकों का अलग-अलग आंकड़ा जारी नहीं करता। इस्राइल का कहना है कि हमले उन घटनाओं के जवाब में किए जाते हैं जिनमें समझौते का उल्लंघन या सुरक्षा खतरा शामिल होता है।

04:52 AM, 05-Jun-2026

इस्राइली सेना का दावा

इस्राइल की सेना ने दावा किया कि उत्तरी गाजा में हुए हमलों में हमास के चार लड़ाकों को मार गिराया गया है। सेना के अनुसार ये लोग हमास नेतृत्व की सुरक्षा और खुफिया जानकारी से जुड़े थे। सेना ने यह भी कहा कि हमलों से पहले नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए सटीक हथियारों और निगरानी का उपयोग किया गया। हालांकि शाम के हमले को लेकर सेना ने तत्काल कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी।

विज्ञापन
04:38 AM, 05-Jun-2026

गाजा में फिर बमबारी

गाजा पट्टी में इस्राइली हवाई हमलों ने एक बार फिर हालात को तनावपूर्ण बना दिया है। स्थानीय अस्पतालों के अनुसार गुरुवार को हुए अलग-अलग हमलों में कम से कम 10 फलस्तीनियों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह हमले ऐसे समय में हुए हैं जब क्षेत्र में पहले से ही जारी संघर्ष और सीजफायर के बावजूद हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

गाजा सिटी में शिफा अस्पताल के अनुसार रातभर में चार अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत हुई। अस्पताल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, रेड क्रॉस द्वारा संचालित सराया फील्ड अस्पताल ने बताया कि गुरुवार शाम हुए एक और हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक हमले में रिहायशी इमारत की ऊपरी मंजिल पर बड़ा धमाका हुआ, जिससे दीवारें टूट गईं और घर का सामान बिखर गया।

हमलों के बाद अस्पतालों में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक पीड़ित के रिश्तेदार वलीद शबेर ने कहा कि हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं युद्ध रुक गया है, लेकिन असल में युद्ध खत्म नहीं हुआ। हर रात मौतें हो रही हैं।

04:21 AM, 05-Jun-2026

West Asia War LIVE: गाजा में फिर भीषण हवाई हमले, महिलाओं-बच्चों समेत 10 की मौत; सीजफायर के बीच भी जारी हिंसा

Israel Iran US Conflict Live Updates: पश्चिम एशिया में इस समय वार्ता और संघर्ष दोनों साथ चल रहे हैं। गाजा से लेकर लेबनान तक लगातार हवाई हमलों, जवाबी कार्रवाई और संघर्ष विराम के बावजूद हो रही मौतों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। पश्चिम एशिया संकट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और पल-पल की लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ....

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें