फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Crisis Live: ट्रंप का दावा- एक हफ्ते तक नहीं होगा हमला; परमाणु समझौते पर बातचीत अंतिम दौर में

Tue, 09 Jun 2026 03:53 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/तेहरान

खास बातें

ईरान-इस्राइल के बीच फिलहाल युद्धविराम जारी है। कल ईरान की सेना ने  इस्राइल पर हमले रोकने की घोषणा की थी। यह दोनों देशों के बीच कई दिनों से जारी तनाव के बाद स्थिति को शांत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा। हालांकि इसके बावजूद लगातार दोनों देश एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। आइए ईरान, इस्राइल, लेबनान और अमेरिका के बीच जारी टकराव से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
 
विज्ञापन
ईरान संकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:50 PM, 09-Jun-2026

इस्राइली हमलों में मारे गए ईरान की वायु रक्षा इकाई के दो सदस्य

ईरान के सरकारी टीवी ने बताया है कि सोमवार को इस्राइली हमलों में तेहरान की वायु रक्षा इकाई के कम से कम दो सदस्य मारे गए हैं। ईरानी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि एक दिन पहले देश को हिला देने वाले इस्राइली हमलों में वायु रक्षा इकाई के कम से कम दो सदस्य मारे गए। एपी की रिपोर्ट में पहली बार ईरान ने हमलों में हुई मौतों को स्वीकार किया है, जिसने पश्चिम एशिा में तनाव पैदा कर दिया है। ईरान से छिड़ी इस्राइल-अमेरिकी की जंग के बीच तनावपूर्ण युद्धविराम के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा झटका है।

ईरानी सरकारी टीवी ने मृतकों की पहचान बहमन हुसैनी और अली रजा अबिरी के रूप में की, लेकिन उनके पद का जिक्र नहीं किया। टीवी ने बताया कि उन्हें तेहरान के बाहर किसी शहर में दफनाया जाएगा, जिससे संकेत मिलता है कि उनकी तैनाती राजधानी के पास हुई थी।

12:36 PM, 09-Jun-2026

ट्रंप बोले- इस्राइल और ईरान ने फिलहाल एक-दूसरे पर हमला न करने की सहमति जताई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस्राइल और ईरान ने फिलहाल कुछ समय तक एक-दूसरे पर हमला नहीं करने पर सहमति जताई है। न्यूयॉर्क में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने उनके जरिए तनाव कम करने पर हामी भरी है। उन्होंने बताया कि ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और अगले दो-तीन दिनों में बड़ा फैसला हो सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक तेहरान के साथ अंतिम समझौता नहीं हो जाता। उनके मुताबिक समझौता होते ही समुद्री रास्ता तुरंत खोल दिया जाएगा।

10:56 AM, 09-Jun-2026

West Asia Crisis Live: ट्रंप का दावा- एक हफ्ते तक नहीं होगा हमला; परमाणु समझौते पर बातचीत अंतिम दौर में

ट्यूनीशिया स्थित ईरान के दूतावास ने एक्स पर एक विवादित तस्वीर पोस्ट कर नई बहस छेड़ दी है। तस्वीर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं, जबकि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दीवार से टेप से बंधे नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ लिखा गया, 'इफ यू वॉंट टू डील विद ईरान…'।   

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें