फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनपिंग का अमेरिका दौरा LIVE: ट्रंप-मेलानिया ने एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया, पत्नी पेंग भी साथ

Thu, 24 Sep 2026 07:47 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

खास बातें

जिनपिंग का अमेरिका दौरा LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने ज्वाइंट बेस एंड्रयूज  एयरपोर्ट जाकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत किया। जिनपिंग के अमेरिका दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। जिनपिंग के यूएस दौरे और ट्रंप के साथ बातचीत से जुड़े तमाम अपडेट्स पढ़िए अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में
विज्ञापन
जिनपिंग अमेरिका पहुंचे, ट्रंप ने किया स्वागत - फोटो : एएनआई वीडियो- अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:46 AM, 24-Sep-2026

चीन और अमेरिका को प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार होना चाहिए- शी जिनपिंग

जिनपिंग ने वहां पहुंचते ही कहा कि चीन और अमेरिका को प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार होना चाहिए। वॉशिंगटन पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि दोनों देश नए दौर में एक-दूसरे के साथ संबंधों का सही रास्ता तलाश सकते हैं। शी ने कहा कि चीन और अमेरिका दोनों महान देश हैं और दोनों देशों के लोगों के हित गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने स्थिर संबंध, सहयोग और नियंत्रित प्रतिस्पर्धा पर जोर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने शी और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत किया। शी ने कहा कि चीन की राष्ट्रीय पुनर्जागरण की आकांक्षा और अमेरिका को फिर महान बनाने का लक्ष्य साथ-साथ चल सकते हैं और दुनिया को लाभ पहुंचा सकते हैं।

07:26 AM, 24-Sep-2026

अमेरिका में कहां में ठहरेंगे चीनी राष्ट्रपति?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पहुंचे हैं। इस दौरान शी जिनपिंग के वॉल्डोर्फ एस्टोरिया में ठहरने की जानकारी सामने आई है। होटल के दृश्य भी सामने आए हैं। यात्रा के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच अहम बातचीत होने की उम्मीद है।
 

07:23 AM, 24-Sep-2026

अमेरिका पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन अमेरिका पहुंचीं। ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने उनका स्वागत किया। शी जिनपिंग की यह अमेरिकी यात्रा दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच महत्वपूर्ण मुलाकात से पहले हुई है।

विज्ञापन
06:10 AM, 24-Sep-2026

ट्रंप-जिनपिंग की बैठक पर भारत की पैनी नजर क्यों?

भारत के लिए ट्रंप-शी के बीच होने वाला शिखर सम्मेलन बेहद अहम रहने वाला है। नई दिल्ली इस बैठक पर कई आर्थिक, औद्योगिक और भू-राजनीतिक वजहों से करीब से नजर रखेगा। दरअसल, भारत के सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र चीन से मिलने वाले रेयर अर्थ मैग्नेट और अहम खनिजों पर निर्भर हैं, जिसका चीन सबसे बड़ा स्रोत है। अगर बैठक सफल रहती है तो दुनिया के लिए दुर्लभ खनिज पाने का रास्ता खुला रहेगा।

ये भी पढ़ें- एक्सप्लेनर: ट्रंप से मुलाकात में चीन के लिए क्या चाहते हैं जिनपिंग, दोनों साथ आए तो भारत पर होगा कैसा असर?
 

05:50 AM, 24-Sep-2026

गूगल, एपल से टेस्ला तक: तकनीकी दिग्गजों से मुलाकात पर भी नजरें

विज्ञापन
05:25 AM, 24-Sep-2026

अमेरिका में जिनपिंग की अगवानी, किन कार्यक्रमों पर टिकी हैं नजरें?

05:05 AM, 24-Sep-2026

छह माह में दूसरी बार जिनपिंग-ट्रंप मुलाकात

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिका दौरे का एक खास पहलू ये भी हैू कि दोनों नेता एक साल से भी कम समय में दूसरी द्विपक्षीय बातचीत करने के लिए जुटे हैं। जिनपिंग ट्रंप के साथ छह महीनों के भीतर दूसरी बार मिले रहे हैं। शी के साथ उनकी पत्नी पेंग लियुआन भी अमेरिका पहुंचीं हैं।

04:45 AM, 24-Sep-2026

अमेरिका-चीन संवाद से क्या भारत को भी फायदे?

एक तरफ दुनिया की दो महाशक्तियां अमेरिका में बातचीत की पहल कर रही हैं तो इस पर भारत की भी नजरें हैं। दरअसल, बहुराष्ट्रीय कंपनियां अब पूरी तरह चीन पर निर्भर रहने का जोखिम नहीं लेंगी, जिससे भारत की एलेक्ट्रोनिक्स व सेमीकंडक्टर पीएलआई योजनाएं आकर्षक बनी रहेंगी। दोनों महाशक्तियों में सीधी बातचीत से एशियाई बाजार और भू-राजनीतिक माहौल में स्थिरता आएगी।

04:20 AM, 24-Sep-2026

अमेरिका और चीन की बैठक: मुख्य एजेंडा क्या?

टैरिफ, एआई, दुर्लभ खनिज और ताइवान जैसे मुद्दे शामिल हैं।
ट्रंप का टैरिफ और ट्रेड वॉर

  • दोनों देशों के बीच जारी व्यापार युद्ध को रोककर एक नया टिकाऊ व्यापार समझौता बनाना मुख्य प्राथमिकता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • एडवांस्ड एआई मॉडल्स के सुरक्षा जोखिमों और अमेरिकी सेमीकंडक्टर,चिप निर्यात नियंत्रण पर औपचारिक वार्ता ढांचा तैयार करना।  
क्रिटिकल मिनरल्स व रेयर अर्थ्स
  • वैश्विक एआई और ग्रीन एनर्जी सप्लाई चेन के लिए जरूरी दुर्लभ खनिजों पर चीनी निर्यात पाबंदियों में ढील।  
ताइवान व क्षेत्रीय सुरक्षा
  • इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सैन्य संतुलन और ताइवान जलडमरूमध्य में स्थिरता बनाए रखने पर रुख स्पष्ट करना।
वैश्विक तनाव
  • मध्य पूर्व संकट (ईरान युद्ध), वैश्विक नशीले पदार्थों की तस्करी (फेनटैनिल) पर नकेल कसने में चीनी सहयोग।

04:05 AM, 24-Sep-2026

प्रोटोकॉल तोड़ शी जिनपिंग की अगवानी, एयरपोर्ट पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति

03:42 AM, 24-Sep-2026

जिनपिंग का अमेरिका दौरा LIVE: ट्रंप-मेलानिया ने एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया, पत्नी पेंग भी साथ

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी पत्नी और प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका दौरे पर पहुंचे हैं। अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया के साथ एयरपोर्ट जाकर जिनपिंग का स्वागत किया। हवाईअड्डे पर अमेरिकी सैनिकों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। ट्रंप और जिनपिंग के बीच होने वाली बातचीत बेहद खास मानी जा रही है। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात और बातचीत की योजना ऐसे समय में बनी है, जब न्यूयॉर्क में दुनियाभर के मेहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रंप और जिनपिंग के बीच पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, ईरान पर दबाव बनाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें