फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan Crisis Live: अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के दिन दो शहरों में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज, तालिबान की गोलीबारी में दो लोगों की मौत

Thu, 19 Aug 2021 06:08 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

खास बातें

अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक लगातार जारी है। 19 जून को अफगानिस्तान की आजादी के दिन दो बड़े शहरों में तालिबान विरोधियों ने अफगानिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज फहराया दिया। वहीं, इन लोगों की गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई। उधर अमेरिका ने अफगानिस्तान के साथ सभी हथियार सौदे रद्द करने का फैसला लिया है। दूसरी ओर, काबुल एयरपोर्ट पहुंचे लोगों को रोकने के लिए  आतंकी कोड़े बरसा रहे हैं और उन पर धारदार हथियार से हमला कर रहे हैं। भीड़ को काबू करने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर गुरुवार रात फिर से फायरिंग की गई थी। पढ़िए सभी अपटडेट्स... 
विज्ञापन
काबुल में तालिबानी लड़ाके - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:06 PM, 19-Aug-2021

अमेरिका ने रद्द किए अफगानिस्तान के साथ हथियारों के सभी सौदे

अमेरिका ने अफगानिस्तान को लेकर बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने एलान किया है कि तालिबान के कब्जे के बाद अब अमेरिका अफगानिस्तान के साथ हथियारों का कोई सौदा नहीं करेगा और ऐसे पिछले सभी सौदे भी रद्द कर दिए गए हैं।

06:01 PM, 19-Aug-2021

अफगानिस्तान में आजादी के दिन असादाबाद और काबुल के पश्तूनिस्तान चौक पर तालिबान विरोधियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इनमें से असादाबाद में ध्वज फहराने जुटे लोगों पर तालिबान ने गोलीबारी कर दी, जिसमें दो लोगों के मारे जाने की खबर है। 

02:13 PM, 19-Aug-2021

तालिबानी कब्जे से कुछ दिन पहले भारतीय वायुसेना ने किया था एयरलिफ्ट

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि तालिबानी कब्जे से कुछ दिन पहले भारतीय वायुसेना ने मजार-ए-शरीफ से 50 भारतीयों को बचाकर निकाला था। भारतीय नागरिकों को 11 और 12 अगस्त को भारतीय वायुसेना के एक विशेष परिवहन विमान में मजार-ए-शरीफ से निकाला गया था जिसमें भारतीय वाणिज्य दूतावास में काम करने वाले नागरिक अधिकारियों के साथ-साथ वहां तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अधिकारी (आईटीबीपी) भी शामिल थे।  

विज्ञापन
01:05 PM, 19-Aug-2021

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने अफगानिस्तान संकट पर दी अपनी राय

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने अफगानिस्तान संकट पर अपनी राय देते हुए कहा कि जहां तक भारत का सवाल है हमें इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने अफगानिस्तान के साथ अभी राजनयिक संबंध नहीं तोड़े हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि तालिबान अभी बुद्धिमानी से काम लेगा। 

 

12:20 PM, 19-Aug-2021

तालिबानी आतंक के बीच अफगानिस्तान में भूकंप

अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी है।
 

विज्ञापन
10:27 AM, 19-Aug-2021

दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के बाहर इकट्ठा हुए अफगान नागरिक

दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के बाहर अफगान नागरिक इकट्ठा हो गए हैं। इन्हीं में से एक एक अफगान नागरिक सैयद अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने सुना है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने शरणार्थियों को स्वीकार करने और उन्हें आव्रजन वीजा देने की घोषणा की है। लेकिन यहां दूतावास हमें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। मुझे नहीं पता कि क्या करना है। 

09:26 AM, 19-Aug-2021

अफगानिस्तान छोड़ रहे लोगों पर तालिबानी हमला

अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा संपूर्ण कब्जे के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपना सामान लिए बिना जैसे-तैसे देश छोड़कर जा रहे हैं। वहीं इस बीच काबुल एयरपोर्ट पहुंचे लोगों को रोकने के लिए तालिबानी आतंकी कोड़े बरसा रहे हैं और उन पर धारदार हथियार से हमला कर रहे हैं। इसके अलावा भीड़ को काबू करने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर गुरुवार रात फिर से फायरिंग की गई।

09:16 AM, 19-Aug-2021

अफगानिस्तान में लगभग डेढ़ करोड़ लोग गंभीर भूखमरी का सामना कर रहे: यूएन

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में लगभग डेढ़ करोड़ लोग गंभीर भूखमरी का सामना कर रहे हैं।

09:05 AM, 19-Aug-2021

भारत और अफगानिस्तान के बीच सभी निर्यात और आयात पर तालिबान ने लगाया रोक

तालिबान ने भारत और अफगानिस्तान के बीच सभी निर्यात और आयात को रोक दिया है। फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) के महानिदेशक डॉ अजय सहाय ने एएनआई की एक रिपोर्ट को उद्धृत करते हुए कहा कि तालिबान ने पाकिस्तान के पारगमन मार्गों के माध्यम से कार्गो की आवाजाही को रोक दिया है, जिससे देश से आयात और निर्यात बंद हो गया है।  

08:46 AM, 19-Aug-2021

Afghanistan Crisis Live: अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के दिन दो शहरों में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज, तालिबान की गोलीबारी में दो लोगों की मौत

अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा संपूर्ण कब्जे के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपना सामान लिए बिना जैसे-तैसे देश छोड़कर जा रहे हैं। वहीं इस बीच काबुल एयरपोर्ट पहुंचे लोगों को रोकने के लिए तालिबानी आतंकी कोड़े बरसा रहे हैं और उन पर धारदार हथियार से हमला कर रहे हैं। इसके अलावा भीड़ को काबू करने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर गुरुवार रात फिर से फायरिंग की गई।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें