लंदन स्थित मीडिया क्लब फ्रंटलाइन क्लब ने लंदन में रूसी दूतावास को यूक्रेन के झंडे के रंगों से सजाया है।
वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक आदेश पर दस्तखत किए हैं जो यूक्रेन के सभी टीवी चैनलों को एक मंच पर लाता है। मार्शल लॉ के बीच यूक्रेनी टीवी चैनल एक साथ मिल कर प्रसारण कर रहे हैं। जेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि यह आवश्यक है कि देश में एकजुट करने वाली सूचना नीति हो।
यूक्रेन की मानवाधिकार लोकपाल लुडमिला डेनिसोवा ने रूसी सेना पर आरोप लगाया है कि वह यूक्रेन के नागरिकों को जबरन रूस ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मारियुपोल में बंधक बनाए गए नागरिकों को शिविरों में ले जाया जा रहा है जहां उनके फोन और दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। इसके बाद इन लोगों को रूस के आर्थिक रूप से कमजोर शहरों में भेजा जा रहा है।