09:43 AM, 22-Apr-2022
अब तक 13414 रूसी सैनिकों की मौत का दावा
क्रेमलिन समर्थक मीडिया रेडोव्का की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, यूक्रेन हमले में 13414 रूसी सैनिकों की मौत हुई है जबकि, सात हजार जवान अभी तक लापता हैं। इसकी पुष्टि रूसी रक्षा मंत्रालय की एक गोपनीय ब्रीफिंग में की गई थी। हालांकि, रेडोव्का ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
