08:28 PM, 13-Apr-2022
और हथियार नहीं मिले तो अंतहीन रक्तपात बन जाएगा यह युद्ध: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर हमें अतिरिक्त हथियार नहीं मिले तो यह युद्ध अंतहीन रक्तपात, पीड़ा और विनाश में बदल जाएगा। एक वीडियो संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने जो योजना बनाई थी उसके मुकाबले कहीं अधिक बेहतर तरीके और लंबी अवधि से हम अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। लेकिन रूस में अभी भी यूक्रेन के खिलाफ हमला करने की क्षमता है और अगर यूक्रेन की आजादी छिन गई तो उसका अगला निशाना पोलैंड, मोल्डोवा, रोमानिया और बाल्टिक देश होंगे।