बाइडन ने कहा- नाटो देशों की सीमा में घुसने की कोशिश भी न करे रूस। रूस से तेल खरीदकर युद्ध मशीन की मदद न करें। तेल के लिए रूस पर निर्भरता खत्म करे यूरोप।
बाइडन ने पोलैंड को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि अमेरिकी फौज हर मदद के लिए पोलैंड में मौजूद है। नाटो देशों की रक्षा के लिए अमेरिकी सेना मौजूद है। हमें लोकतंत्र की मजबूती के लिए लड़ना है। हमें लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज यूक्रेन को आर्थिक मदद का एलान किया। पोलैंड के वारसॉ में एक संबोधन में बाइडन ने रूस को निशाने पर लेते हुए कहा कि यूक्रेन पर हमले का रूस के पास कोई तर्क नहीं है। इस बर्बर हमले के लिए रूस जिम्मेदार है। हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों की वजह से रूस की आर्थिक स्थिति खराब है। इस युद्ध में रूस की रणनीतिक हार हुई है। मैंने यहां यूक्रेन के शरणार्थियों की तकलीफ देखी है। यूक्रेन के लोग अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं। यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिका खड़ा रहेगा।
एक ऑनलाइन पोस्ट में लविव के मेयर आंद्रिय सदोवी ने कहा कि शहर में हमलों से किसी आवासीय भवन को नुकसान नहीं हुआ है, जिसके बारे में उन्होंने कहा था कि ईंधन भंडारण करने वाले एक स्टोर में आग लगी है। सेंट्रल लविव में रॉयटर्स ने शहर के उत्तर-पूर्व की ओर से भारी काला धुआं उठते देखा और हवा में जलने की तेज गंध आ रही थी। एक अपार्टमेंट ब्लॉक के पीछे उठ रहे काले धुएं का गुबार देखने के लिए पुरुष सड़क पर एकत्र हो गए।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शनिवार को इजरायल की यात्रा पर जाएंगे और इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान मुख्य रूप से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की चर्चा हो सकती है। बेनेट यूक्रेन के एक महीने पुराने रूसी आक्रमण को समाप्त करने की कोशिशों में लगे हैं।
तास समाचार एजेंसी ने क्रेमलिन के प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बारे में टिप्पणी दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने की संभावनाओं को कम करती है। राष्ट्रपति बाइडन ने नाटो सहयोगी पोलैंड की यात्रा के दौरान पुतिन को कसाई कहा था। बाइडन ने कहा था कि कुछ क्षेत्रों में रूस के फंसने के बावजूद उन्हें यकीन नहीं है कि रूस यूक्रेन में अपनी रणनीति बदल रहा है।
यूक्रेन के पश्चिमी शहर लविव में शनिवार को दो रॉकेट हमलों में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने निवासियों से शहर के बाहरी इलाके में शक्तिशाली विस्फोटों के मद्देनजर शरण लेने को कहा। कोज़ित्स्की ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि लविव की (शहर) सीमा के भीतर दो रॉकेट हमले हुए हैं। इससे पहले उन्होंने लविव के पूर्वी किनारे में तीन शक्तिशाली विस्फोटों की सूचना दी थी।
रायटर्स ने तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू के हवाले से कहा गया है कि तुर्की में रूसी कुलीन वर्गों का स्वागत है, लेकिन किसी भी व्यवसाय को करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना होगा। तुर्की ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की कड़ी आलोचना की है लेकिन सैद्धांतिक रूप से अपने नाटो सहयोगियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का विरोध किया है। दोहा फोरम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कैवुसोग्लू ने यह बात कही है।
पोलैंड के वारसॉ में यूक्रेनी शरणार्थियों से मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला बोल। बाइडन ने कहा कि पुतिन एक कसाई हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, नाटो पूरी तरह से एकजुट है। हमारे दृष्टिकोण में कोई अलगाव नहीं होना चाहिए। मुझे विश्वास है कि व्लादिमीर पुतिन को यकीन था कि वह नाटो को विभाजित कर देंगे और पूर्व को पश्चिम से अलग करने में सक्षम होंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के बीच वारसॉ में द्विपक्षीय वार्ता हुई।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से वारसॉ में मुलाकात की।
यूक्रेनी रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा कि पहली बार 2+2 फॉर्मेट में बैठक हुई। यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ हम अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन III और अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन के साथ वर्तमान मुद्दों और राजनीतिक व रक्षा मामलों में सहयोग पर चर्चा कर रहे हैं। शाम को हम यूक्रेन के खिलाफ रूसी युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के भाषण के दौरान भी उपस्थित रहेंगे।