यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री ने घिरे बंदरगाह शहर मैरियूपोल से निकासी के असफल प्रयासों के लिए मैरियूपोल के निवासियों से माफी मांगी है। उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने गुरुवार देर रात अपने आधिकारिक टेलीग्राम पर एक अपडेट में कहा, "हम मैरियूपोल के लोगों से माफी मांगते हैं जिन्होंने आज निकासी के लिए इंतजार किया।" उन्होंने कहा कि "निकासी के लिए जमा होने के स्थल (कलेक्शन प्वाइंट) के पास गोलाबारी शुरू हो गई, जिसके बाद कॉरिडोर को बंद करना पड़ा।”
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन को आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए प्रति माह सात बिलियन डॉलर की आवश्यकता है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से मुलाकात की। रूस के साथ संघर्ष के बीच यूक्रेन को समर्थन देने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) की सराहना की।