फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War Live: पुतिन बोले- पश्चिम के प्रतिबंधों ने अभूतपूर्व दबाव डाला, लेकिन उनकी रणनीति असफल रही

Mon, 18 Apr 2022 10:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन

खास बातें

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 54वां दिन है। इन 54 दिनों में रूस ने यूक्रेन के लगभग हर शहर पर हमला किया है। दहशत का आलम यह है कि, अपनी जान बचाने के लिए लाखों यूक्रेनी नागरिक देश छोड़कर जा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि फरवरी में रूस के आक्रमण के बाद से 4,869,019 मिलियन यूक्रेन निवासी देश छोड़ चुके हैं। 2.76 मिलियन यूक्रेन के नागरिक पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं वहीं 458,654 यूक्रेनियन हंगरी में प्रवेश कर चुके हैं। 738,862 यूक्रेनियन ने रोमानिया में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : twitter/KremlinRussia_E
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:43 PM, 18-Apr-2022

पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंध नाकाम साबित हुए : पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस के खिलाफ पश्चिमी देशों के लगाए गए प्रतिबंध नाकाम साबित हुए हैं। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों को उम्मीद थी कि हमारी वित्तीय-आर्थिक स्थिति तबाह हो जाएगी, बाजार में दहशत फैलने, बैंकिंग प्रणाली के ध्वस्त होने और दुकानों में सामानों की कमी हो जाने की स्थिति बन जाएगी। लेकिन, आर्थिक हमले की रणनीति विफल हो गई है। पुतिन ने कहा कि रूबल मजबूत हुआ है और देश ने इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 58 अरब डॉलर का ऐतिहासिक उच्च व्यापार अधिशेष दर्ज किया है।

08:34 PM, 18-Apr-2022

पुतिन ने माना प्रतिबंधों से हुआ अर्थव्यवस्था को नुकसान

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत करने के बाद से पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वीकार किया है कि इस लड़ाई की वजह से पश्चिमी देशों ने जो प्रतिबंध लगाए हैं उससे रूस की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था अब पटरी पर आने लगी है। इस जंग की वजह से पश्चिमी देशों ने रूस पर कई सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। 

07:27 PM, 18-Apr-2022

चेतावनी: ईस्टर पर यूक्रेन के चर्चों पर हमले कर सकता है रूस

यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूस ईस्टर डे पर ऑर्थोडॉक्स चर्चों पर हमले की तैयारी कर सकता है। उधर, इससे पहले रूसी मीडिया में दावा किया गया था कि 24 अप्रैल को ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर यूक्रेन अपने ही कुछ क्षेत्रों पर गोलाबारी करने की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन की सिक्योरिटी एंड डिफेंस काउंसिल ने इसे लेकर कहा है यह इस बात का संकेत हो सकता है कि यूक्रेनी बलों को बदनाम करने के लिए हो सकता है रूस ही इस तरह के हमलों की तैयारी कर रहा हो।

विज्ञापन
05:40 PM, 18-Apr-2022

24 फरवरी के बाद से 10 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन लौटे

यूक्रेन की स्टेट बॉर्डर गार्ड सर्विस ने कहा है कि 24 फरवरी से अब तक 10 लाख से अधिक लोग यूक्रेन लौट चुके हैं। प्रवक्ता आंद्रियो डेमचेंको ने कहा कि युद्ध की शुरुआत होने के बाद 16 अप्रैल को पहली बार यूक्रेन लौटने वालों की संख्या देश छोड़ने वालों से अधिक रही थी।

05:22 PM, 18-Apr-2022

खारकीव: पिछले 24 घंटों में नौ की मौत और 25 घायल

 
यूक्रेनी मीडिया के अनुसार खारकीव काउंसिल ने कहा है कि रूस ने शहर के आवासीय इलाकों पर भारी गोलाबारी की है। इनमें छह लोगों की मौत हुई है और 24 घायल हुए हैं। इसके अलावा दो लोगों की जान दरहाची में गई है और एक की मौत जोलोविच के पास हुई है। दरहाची में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है।

विज्ञापन
04:06 PM, 18-Apr-2022

रूस के कब्जे में ब्रिटिश नागरिक, जॉनसन से वार्ता की मांग

रूस के सरकारी टीवी पर एक वीडियो प्रसारित किया गया है जिसमें कथित तौर पर पकड़े गए ब्रिटिश नागरिकों को दिखाया गया है। इनकी रिहाई के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से वार्ता की मांग की गई है।

03:04 PM, 18-Apr-2022

रूस ने दोनेत्स्क में की गोलीबारी

यूक्रेन के गृह विभाग की ओर से कहा गया है कि, रूस ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन के दोनेत्स्क में हमले तेज कर दिए हैं। यहां की नौ बस्तियों को निशाना बनाया गया है, जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई वहीं नौ लोग घायल हुए। इस गोलीबारी में आवासीय इमारतों, रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर व एक स्टेडियम को नुकसान हुआ है। 

02:19 PM, 18-Apr-2022

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तुर्की ने इराक पर किया हमला

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तुर्की ने इराक में भी सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। खबर है कि, तुर्की ने उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान में सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। तुर्की के रक्षा मंत्री की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। 

12:32 PM, 18-Apr-2022

यूक्रेन के लवीव में कई मिसाइल हमले

रूसी मिसाइलों ने पश्चिमी यूक्रेन के लवीव शहर काे अपना निशाना बनाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लवीव में कई जगहों पर धमाकों की आवास सुनाई दी है। कम से कम पांच तेज धमाके हुए हैं। 
 

11:06 AM, 18-Apr-2022

खेरसन में झूठा सैन्य अभियान चलाने की तैयारी में रूस- यूक्रेन 

यूक्रेन के ओडेसा सैन्य प्रशासन की ओर से दावा किया गया है कि, खेरसन में रूस झूठा सैन्य अभियान चलाने की तैयारी कर चुका है। रूसी सैनिक खेरसन में गोलीबारी करेंगे और वे इसके लिए यू्क्रेनी सेना को कसूरवार ठहराएंगे। 

09:55 AM, 18-Apr-2022

यूक्रेन से शनिवार को पोलैंड पहुंचे 22 हजार शरणार्थी

रूसी हमले के बाद से यूक्रेनी नागरिक लगातार देश छोड़कर दूसरे देश जा रहे हैं। पोलिश बॉर्डर सर्विस के मुताबिक, इस शनिवार करीब 22 हजार यूक्रेनी शरणार्थियों ने पोलैंड में शरण ली। 

07:49 AM, 18-Apr-2022

तीन और देशों ने रूसी जहाजों को किया प्रतिबंधित

बेल्जियम, एस्टोनिया, बुल्गारिया ने भी अब अपने बंदरगाहों पर रूसी जहाजों को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले कई यूरोपीय देश ऐसा कर भी चुके हैं। तीनों देशों की ओर से कहा गया है कि, रूसी झंडे वाले जहाजों को बंदरगाहों पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

07:45 AM, 18-Apr-2022

150 बच्चों को जबरन उठा ले गए रूसी सैनिक

क्रीमियन ह्यूमन राइट्स ग्रुप की ओर से दावा किया गया है कि, रूसी सैनिकों ने मैरियूपोल से लगभग 150 बच्चों को जबरन उठाया है। उन्होंने कहा कि, बच्चों से अस्पतालों से ले जाया गया है। जबकि, वे अनाथ नहीं थे। रूसी सैनिक बच्चों को किसी अज्ञात जगह पर ले गए हैं। 

07:31 AM, 18-Apr-2022

Russia Ukraine War Live: पुतिन बोले- पश्चिम के प्रतिबंधों ने अभूतपूर्व दबाव डाला, लेकिन उनकी रणनीति असफल रही

यूक्रेन को हथियार भेजने में देरी कर रहे पश्चिम देशों पर राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की फिर भड़के हैं। उन्होंने कहा है कि, हथियार भेजने में जितनी देरी होगी, उतनी ज्यादा यूक्रेनियों की मौत होगी। उन्होंने पश्चिम देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि, इस लड़ाई का भविष्य आप के निर्णय पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें