10:12 PM, 24-Jun-2023
रूस की स्थिति पर अमेरिका रख रहा कड़ी नजर
व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस के एक बयान के अनुसार, मामले पर एक बैठक भी हुई है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, रक्षा मंत्री ऑस्टिन के साथ कई राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हुए। वहीं राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जाती रहेगी। पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन मामले पर नजर बनाए हुए हैं।