10:51 PM, 09-Jan-2026
रेजा पहलवी ने ट्रंप से ईरान में हस्तक्षेप करने की अपील
ईरान के दिवंगत राजा के निर्वासित बेटे रेजा पहलवी ने इस्लामी गणराज्य में प्रदर्शन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तत्काल दखल देने की अपील की। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति महोदय, यह आपके ध्यान, समर्थन और कार्रवाई के लिए एक अत्यावश्यक और तत्काल अपील है। कृपया ईरान के लोगों की मदद के लिए हस्तक्षेप करने को तैयार रहें।