फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit Live: पीएम मोदी ब्रूनेई पहुंचे, क्राउन प्रिंस ने किया स्वागत; प्रवासी भारतीयों में भारी उत्साह

Tue, 03 Sep 2024 03:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

PM Narendra Modi's visits to Brunei, Singapore Latest News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से ब्रूनेई और सिंगापुर की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी तीन और चार सितंबर को ब्रूनेई की यात्रा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रूनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। यात्रा भारत और ब्रूनेई के कूटनीतिक संबंधों की शुरुआत के 40 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ब्रूनेई से सिंगापुर की यात्रा करेंगे। वह सिंगापुर के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर उस देश का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
ब्रुनेई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई/एक्स/एमईए
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:33 PM, 03-Sep-2024

पीएम मोदी ने ब्रुनेई में मस्जिद का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रुनेई के बंदर सेरी  बेगवान में उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का भी दौरा किया। 

06:27 PM, 03-Sep-2024

पीएम मोदी ने भारतीय उच्चायोग के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगवान में भारतीय उच्चायोग के नए परिसर का उद्घाटन किया। विदेश मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने आज ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन समारोह में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने दोनों देशों के बीच एक जीवंत पुल और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के रूप मं उनके योगदान की सराहना की। 
 

04:24 PM, 03-Sep-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंदर सेरी बेगावन में एक हॉस्टल में बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान एक बच्चे ने उन्हें स्केच भेंट की। वहीं, प्रधानमंत्री ने उसे अपना ऑटोग्राफ दिया। 
 

विज्ञापन
03:42 PM, 03-Sep-2024

विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के ब्रुनेई दौरे पर कही ये बात
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई पहुंचे और उनका औपचारिक स्वागत किया गया। क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुतहादी बिल्लाह ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। यह यात्रा विशेष है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है और यह ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देश इस साल राजनयिकों संबंधों की स्थापना के चालीस वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। 

03:04 PM, 03-Sep-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई दारुस्लामा पहुंच गए हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाही ने पीएम का स्वागत किया। 

विज्ञापन
02:51 PM, 03-Sep-2024

भारतीय प्रवासी कर रहे इंतजार
भारतीय प्रवासी ब्रुनेई के एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।
 

11:34 AM, 03-Sep-2024

समुद्री सुरक्षा को लेकर भी सिंगापुर से होगी बात
पीएम मोदी के सिंगापुर दौरे पर मेरीटाइम सिक्योरिटी (समुद्री सुरक्षा) पर भी बातचीत होगी। मजूमदार ने कहा कि दक्षिणी चीन सागर की स्थिति को देखते हुए समुद्री सुरक्षा पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि ब्रुनेई और सिंगापुर दौरे पर पीएम मोदी म्यांमार के हालात पर भी चर्चा कर सकते हैं। 

11:17 AM, 03-Sep-2024

व्यापार के लिए सिंगापुर दौरा अहम
विदेश मंत्रालय के पूर्व मामलों के सचिव जयदीप मजूमदार ने बताया कि प्रधानमंत्री ब्रुनेई के बाद सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। यह छह साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का सिंगापुर दौरा हो रहा है। मजूमदार ने बताया कि पीएम मोदी का सिंगापुर दौरा व्यापार और निवेश के लिहाज से अहम है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर आसियान देशों में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। साथ ही देश में बीते साल हुए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में सिंगापुर का बड़ा हिस्सा था। सिंगापुर भारत का छठा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। सिंगापुर दौरे पर पीएम मोदी विभिन्न सीईओ के साथ बैठक करेंगे। 

11:04 AM, 03-Sep-2024

ब्रुनेई के साथ इन क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग
भारतीय विदेश मंत्रालय के पूर्व के मामलों के सचिव जयदीप मजूमदार ने कहा कि भारत और ब्रुनेई के संबंधों में रक्षा एक अहम स्तंभ है। पीएम मोदी के इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए संयुक्त कार्यकारी समूह बनाने पर चर्चा होगी। जयदीप मजूमदार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के बुलावे पर ब्रुनेई जा रहे हैं। ब्रुनेई के सुल्तान साल 1992, 2008 में भारत का द्विपक्षीय दौरा कर चुके हैं। साथ ही वह साल 2012 और 2018 में आसियान देशों के सम्मेलन में भी शामिल होने भारत आए थे। जयदीप मजूमदार ने कहा कि ब्रुनेई के साथ रक्षा, व्यापार और निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही ऊर्जा, अंतरिक्ष, तकनीक, स्वास्थ्य, संस्कृति जैसे क्षेत्रों पर भी बात होगी।

09:16 AM, 03-Sep-2024

पीएम मोदी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरतनम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और सेवानिवृत्त वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मिलने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं। प्रधानमंत्री के मुताबिक, वह सिंगापुर के व्यावसायिक समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं सिंगापुर के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी, विशेष रूप से उन्नत विनिर्माण, डिजिटलीकरण और सतत विकास के नये एवं उभरते क्षेत्रों में हमारी साझेदारी को और गहरा करने के लिए चर्चा की उम्मीद करता हूं। सिंगापुर दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन आसियान में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। यह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रमुख स्रोत भी है।

09:11 AM, 03-Sep-2024

‘एक्ट ईस्ट’ नीति, हिंद-प्रशांत के लिए दृष्टिकोण में अहम भागीदार
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रुनेई और सिंगापुर को भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत के लिए उसके दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण भागीदार करार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा से दोनों देशों के अलावा वृहद आसियान क्षेत्र के साथ भी भारतीय साझेदारी और मजबूत होगी। ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान में मंगलवार को यह बात कही। 

08:45 AM, 03-Sep-2024

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं ब्रुनेई दारुस्सलाम की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर जा रहा हूं। जैसा कि हम अपने राजनयिक संबंधों के 40 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, मैं अपने ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया और शाही परिवार के अन्य सम्मानित सदस्यों के साथ कई बैठकें करूंगा। ब्रुनेई से मैं 4 सितंबर को सिंगापुर जाऊंगा। वहां मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य सम्मानित साथियों से मिलेंगे। मैं सिंगापुर के जीवंत व्यापारिक समुदाय के नेताओं से भी मिलूंगा।
 

08:20 AM, 03-Sep-2024

तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई दारुस्सलाम जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ब्रुनेई यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इसके बाद वे सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर सिंगापुर जाएंगे। यह यात्रा 4-5 सितंबर के बीच निर्धारित है।
 

07:56 AM, 03-Sep-2024

PM Modi Visit Live: पीएम मोदी ब्रूनेई पहुंचे, क्राउन प्रिंस ने किया स्वागत; प्रवासी भारतीयों में भारी उत्साह

PM Narendra Modi's visits to Brunei, Singapore Latest News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से ब्रूनेई और सिंगापुर की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी तीन और चार सितंबर को ब्रूनेई की यात्रा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रूनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। यात्रा भारत और ब्रूनेई के कूटनीतिक संबंधों की शुरुआत के 40 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ब्रूनेई से सिंगापुर की यात्रा करेंगे। वह सिंगापुर के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर उस देश का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें