05:40 PM, 20-May-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में क्वाड देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात की। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस क्वाड समिट में हिस्सा लेते हुए मुझे खुशी हो रही है। क्वाड समूह इंडो-पैसिफिक में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह इंडो-पैसिफिक व्यापार, इनोवेशन और विकास का इंजन है।" क्वाड की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा यह मंच वैश्विक भलाई, लोगों के कल्याण, समृद्धि और शांति की दिशा में प्रयास करना जारी रखेगा। जापान के हिरोशिमा में क्वाड बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमें 2024 में भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में खुशी होगी।" क्वाड की बैठक से पहले क्वाड नेता पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज और जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने एक तस्वीर के लिए पोज दिया।