प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार दिवसीय अमेरिका दौरा संपन्न हो गया। शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा के लिए पीएम मोदी अमेरिका से रवाना हो गए हैं। अलगे दो दिनों तक पीएम मोदी मिस्र के दौरे पर रहेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि व्हाइट हाउस में आयोजित टेक्नोलॉजी हैंडशेक दोनों देशों की कंपनियों और व्यवसायों सहित अन्य लोगों के लिए संदेश है कि यही समय है। भारत और अमेरिका की सरकारों ने आप लोगों के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका का दृढ़ संकल्प 21वीं सदी की नियति को बदलने की क्षमता रखता है। मैं भारत के भविष्य की यात्रा में शामिल होने के लिए आपको आमंत्रित करता हूं। आइए हम एक बेहतर दुनिया, बेहतर भविष्य के लिए एक साथ आएं।