फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Live Today: व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया पीएम मोदी का स्वागत, बातचीत के दौरान लगे ठहाके

Thu, 22 Jun 2023 07:02 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

खास बातें

PM Modi Us Visit Live News in Hindi: पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को योग दिवस कार्यक्रम के बाद वाशिंगटन पहुंचे। यहां उन्हें अमेरिकी सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट पर भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान बजाए गए। पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने स्वागत किया। हवाईअड्डे के बाहर भारतीयों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। उन्होंने भारतीय प्रवासियों का अभिवादन किया। इसके बाद पीएम मोदी जिल बाइडन के साथ वर्जीनिया गए।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने जो बाइडन से की मुलाकात। - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:50 AM, 22-Jun-2023

व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की मेहमाननवाजी 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्राइवेट डिनर की मेजबानी की। जिसमें पास्ता और आइसक्रीम के साथ राष्ट्रपति के कुछ पसंदीदा व्यंजन शामिल थे। पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी डिनर में शामिल हुए।

05:56 AM, 22-Jun-2023

वाशिंगटन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। साथ में जिल बाइडन भी मौजूद थीं। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों नेताओं के साथ बातचीत की।
 

01:28 AM, 22-Jun-2023

नेशनल साइंस फाउंडेशन पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि विकास की गति को बनाए रखने के लिए भारत और अमेरिका को प्रतिभाओं की आवश्यकता है। एक तरफ, जहां अमेरिका में उच्च श्रेणी के शैक्षणिक संस्थान और उन्नत तकनीक हैं तो वहीं भारत में सबसे अधिक युवा हैं। इसलिए मुझे विश्वास है कि भारत और अमेरिका की साझेदारी सतत वैश्विक विकास का इंजन साबित होगी।

विज्ञापन
01:12 AM, 22-Jun-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ वर्जीनिया के नेशनल साइंस फाउंडेशन पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय और अमेरिकी विद्यार्थियों से मुलाकात की। 
 

12:39 AM, 22-Jun-2023

दोनों देशों में साझेदारी और मजबूत होगी

अमेरिकी विदेश विभाग के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों को लेकर है। भारत और अमेरिका के बीच अहम पार्टनरशिप है। यह एक राजकीय यात्रा है और पिछली द्विपक्षीय यात्राओं से अलग है। इसकी अन्य यात्रा के साथ इसकी तुलना करना सही नहीं है। इस दौरे से दोनों देशों में साझेदारी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
 

विज्ञापन
12:01 AM, 22-Jun-2023

वाशिंगटन डीसी पहुंचने के बाद हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। यहां सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद भारत और अमेरिका का राष्ट्रगान बजाया गया।  
 

10:53 PM, 21-Jun-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं। इससे पहले दिन में उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
 

09:48 PM, 21-Jun-2023

 पुरी के बीच पर पीएम मोदी
ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग करते हुए चित्र बनाया।

09:45 PM, 21-Jun-2023

वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों में उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने सांस्कृतिक नृत्य किया। वहीं प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के सदस्य विलार्ड इंटरकांटिनेंटल होटल के बाहर इकट्ठा हुए।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे जिसके मद्देनजर भारतीय प्रवासियों में उत्साह देखा गया।
 

09:44 PM, 21-Jun-2023

वाशिंगटन डीसी रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना हुए। यहां वह व्हाइट हाउस से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
 

07:32 PM, 21-Jun-2023

यह एक नया विश्व रिकॉर्ड 
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक और प्रवक्ता माइकल एम्प्रिक ने कहा कि आज एक योग सत्र में अधिकांश राष्ट्रीयताओं के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब का प्रयास हुआ है। यह एक नया विश्व रिकॉर्ड है। यदि आप अधिकांश राष्ट्रीयता या कुछ करने के लिए एक रिकॉर्ड प्रयास के लिए जा रहे हैं और इसे राज्य के प्रमुख के साथ संयुक्त राष्ट्र में कर रहे हैं, तो यह करने का तरीका है।
 

07:13 PM, 21-Jun-2023

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम के दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।

06:34 PM, 21-Jun-2023

योग कर रहे पीएम मोदी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।
 

06:29 PM, 21-Jun-2023

योग भारत से आता है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है।ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।
 

06:23 PM, 21-Jun-2023

आइए हम योग की शक्ति का उपयोग करें- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले हम योग की शक्ति का उपयोग न केवल स्वस्थ, खुश रहने के लिए करें बल्कि स्वयं और एक-दूसरे के प्रति दयालु होने के लिए भी करें। आइए हम योग की शक्ति का उपयोग करें। मित्रता, एक शांतिपूर्ण दुनिया और एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य के पुल बनाने के लिए योग की शक्ति का उपयोग करें। आइए हम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लक्ष्य को साकार करने के लिए हाथ मिलाएं।

06:21 PM, 21-Jun-2023

योग हर आयु, लिंग और फिटनेस स्तर के अनुकूल 
लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि योग आपकी आयु, लिंग और फिटनेस स्तर के अनुकूल है। योग पोर्टेबल है और वास्तव में सार्वभौमिक है। आगे कहा कि पिछले साल, 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे ... पूरी दुनिया को देखना अद्भुत है योग के लिए फिर से साथ आएं।

06:10 PM, 21-Jun-2023

यूएन मुख्यालय में लोगों को संबोधित कर रहे पीएम मोदी
पीएम मोदी बोले यहां सभी देशों के लोग मौजूद हैं। आपमें से बहुत सारे लोग बहुत दूर यहां आए हैं। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। योग भारत से आया और यह पुरानी परंपरा है। मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है पीएम मोदी बोले योग मतलब यूनाइट। योग कॉपीराइट-रॉयल्टी और पेटेंट फ्री है। योग जीवन जीने का तरीका है। 

06:06 PM, 21-Jun-2023

पीएम मोदी के नेतृत्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया
संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि आज का उत्सव वास्तव में बहुत खास है क्योंकि पीएम मोदी यहां योग करने में हमारा नेतृत्व करेंगे। उन्हीं के नेतृत्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। 

05:55 PM, 21-Jun-2023

पीएम मोदी ने बापू की प्रतिमा पर चढ़ाए फूल
योग कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
 

05:33 PM, 21-Jun-2023

भारतीय परिधान में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचीं मैरी मिलबेन
पीएम मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुरस्कार विजेता अंतरराष्ट्रीय गायिका मैरी मिलबेन भारतीय परिधान में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी सुबह है और इस महान दिन का हिस्सा बनना कितना अद्भुत सम्मान है जब प्रधानमंत्री अपनी संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा का जश्न मना रहे हैं और निश्चित रूप से वे सभी अद्भुत काम जो वे दुनिया भर में कर रहे हैं। हमारे पास एक अच्छा हफ्ता होने वाला है।
 
 

05:32 PM, 21-Jun-2023

रिचर्ड गेरे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रिचर्ड गेरे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि आज यहां बहुत अच्छा अहसास हो रहा है।
 

05:25 PM, 21-Jun-2023

इस बार यह वास्तव में बहुत बड़ा और अद्भुत होने वाला योग कार्यक्रम
तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज ने कहा कि मैं यहां आकर बेहद उत्साहित हूं। हजारों लोग यहां हैं। मैं आज पीएम मोदी को फॉलो करूंगा और यहां योग करूंगा। इस बार यह वास्तव में बहुत बड़ा और अद्भुत होने वाला है। 
 

05:07 PM, 21-Jun-2023

योग कार्यक्रम में ये लोग हो सकते हैं शामिल
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पीएम मोदी के नेतृत्व में होने जा रहे योग कार्यक्रम में 77वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष, सिसाबा कोरोसी, अभिनेता रिचर्ड गेरे, न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स भारतीय शेफ और रेस्टोरेटर विकास खन्ना और ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज शामिल हो सकते हैं।

04:59 PM, 21-Jun-2023

न्यूयॉर्क में एक आहार विशेषज्ञ इंदु जायसवाल ने कहा कि  हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि पीएम मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। हम दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि योग कितना जरूरी है। यह एक महान अवसर है जिसने सभी भारतीयों को गौरवान्वित किया है। 
 

04:58 PM, 21-Jun-2023

प्रधानमंत्री मोदी के साथ योग करने को लेकर उत्साहित
अमेरिका के न्यूयार्क में प्रवासी भारतीय समुदाय की सदस्य डॉ. शीतल देसाई ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के साथ योग करने को लेकर उत्साहित हैं। हम यहां आकर खुश हैं। 
 

04:55 PM, 21-Jun-2023

योग कार्यक्रम के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में चल रही तैयारियां
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 कार्यक्रम के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में तैयारी चल रही है। यहां भारतीय समयानुसार करीब साढ़े पांच बजे पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में योग सत्र में हिस्सा लेंगे। इसके लिए वहां तैयारी चल रही हैं।
 

03:48 PM, 21-Jun-2023

शाम करीब 5:30 बजे यूएन के मुख्यालय में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी अपनी अमेरिकी यात्रा पर कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। वह नेशनल साइंस फाउंडेशन और बिजनेस मीटिंग में हिस्सा ले चुके हैं। वहीं आज शाम को पीएम मोदी भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी करेंगे। व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का निजी कार्यक्रम होगा। 

02:42 PM, 21-Jun-2023
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

अमेरिका में पीएम मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र, शिक्षा, तकनीक, अर्थव्यवस्था के विशेषज्ञों से मुलाकात की। बताया जा रहा है इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है। 

01:29 PM, 21-Jun-2023

न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायक फाल्गुनी शाह ने कहा कि पीएम मोदी को देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्हें एल्बम कवर और गाना बहुत पसंद आया। 

01:26 PM, 21-Jun-2023

प्रधानमंत्री मोदी, जिल बाइडन नेशनल साइंस फाउंडेशन का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन बुधवार को नेशनल साइंस फाउंडेशन का दौरा करेंगे, जहां वे भारतीय और अमेरिकी छात्रों के साथ संवाद करेंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया में नेशनल साइंस फाउंडेशन की यात्रा प्रधानमंत्री का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसकी मेजबानी प्रथम महिला करेंगी।

12:49 PM, 21-Jun-2023

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हम भारत के उपकरणों के विविधीकरण में गहरा विश्वास रखते हैं। पिछले एक दशक में, औद्योगिक सहयोग के लिए हमारा प्रस्ताव अमेरिका और भारतीय रक्षा उद्योगों को और एकीकृत करेगा। वहीं, सबरीना ने रूस को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सभी भागीदारों और सहयोगियों से अनुरोध करता है कि वह रूस के साथ लेनदेन से बचें। 

12:48 PM, 21-Jun-2023

पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका में स्वागत करते हैं। उनकी यात्रा को लेकर सभी उत्साहित हैं। हाल ही में, मोदी की यात्रा को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत गए थे। वहां उन्होंने अपने समकक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। अमेरिका के रक्षा मंत्री ने बताया था कि दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर डील हुई हैं। इनकी घोषणा पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर की जाएगी। 

 

08:00 AM, 21-Jun-2023
PM मोदी से मुलाकात करते अमेरिकी निवेशक रे डेलियो - फोटो : एएनआई

न्यूयॉर्क में ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के सह-संस्थापक रे डेलियो ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए किए गए सुधारों पर बात की गई।

07:57 AM, 21-Jun-2023

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद प्रोफेसर रतन लाल (अकादमिक) ने कहा कि यह एक उत्कृष्ट बैठक थी। पीएम मोदी ने हमें भारतीय होने पर बहुत गर्व महसूस कराया है। मैंने इस बारे में चर्चा की थी कि कृषि जलवायु परिवर्तन का समाधान कैसे हो सकती है। हमें उम्मीद है कि हम पीएम मोदी की नीति के माध्यम से भारत की सेवा करने का अवसर मिलेगा।

 

07:53 AM, 21-Jun-2023

न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद निबंधकार और सांख्यिकीविद् प्रोफेसर नसीम निकोलस तालेब ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की...यह अद्भुत था। मैंने कोविड की प्रतिक्रिया पर भारत की सराहना की, किस तरह भारत बहुत कुशलता से इससे निपटा, विशेष रूप से भोजन, वितरण और आदि के संबंध में।

07:53 AM, 21-Jun-2023

अमेरिकी खगोलशास्त्री, लेखक और विज्ञान संचारक नील डी. ग्रासे टायसन ने कहा कि मुझे पीएम मोदी के साथ समय बिताकर खुशी हुई। भविष्य को लेकर उनकी सोच के बारे में जानकर खुशी हुई। मुझे पूरा यकीन है कि भारत जो हासिल कर सकता है उसकी कोई सीमा नहीं है। इसलिए मैं भारत का बहुत उज्ज्वल भविष्य देखता हूं।
 

07:52 AM, 21-Jun-2023

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद प्रोफेसर पॉल रोमर ने कहा कि यह एक शानदार बैठक थी। हमने सफल शहरी विकास के महत्व के बारे में बात की। वह इन मुद्दों को अच्छी तरह समझते हैं। पीएम ने इसे बहुत अच्छी तरह से व्यक्त किया है कि शहरीकरण कोई समस्या नहीं है। यह एक अवसर है।  भारत आधार जैसी पहल से प्रमाणीकरण के मोर्चे पर दुनिया को रास्ता दिखा सकता है।
 

07:40 AM, 21-Jun-2023

PM Modi Live Today: व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया पीएम मोदी का स्वागत, बातचीत के दौरान लगे ठहाके

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अमेरिका पहुंच गए हैं। वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम लेडी जिल बाइडन के निमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का न्यूयॉर्क में जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने न्यूयॉर्क में लेखक रॉबर्ट थरमन समेत कई हस्तियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सभी ने पीएम मोदी और भारत की तारीफ की। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें