प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत और स्लोवाकिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों व अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से नवाजा गया है। जून 2026 में स्लोवाकिया की अपनी ऐतिहासिक आधिकारिक यात्रा के दौरान ब्रातिस्लावा पहुंचे पीएम मोदी का वहां के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने गर्मजोशी से स्वागत किया, और इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ ही पीएम मोदी को मिलने वाले कुल अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या अब 33 हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रातिस्लावा में कहा कि उन्होंने और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री ने आपसी सहयोग को नई दिशा और ऊर्जा देने पर विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने व्यापार और आर्थिक सहयोग पर संतोष जताया, लेकिन कहा कि अभी संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं। दोनों देशों ने ऑटोमोबाइल, रेलवे, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। पीएम मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) में स्लोवाकिया के समर्थन के लिए आभार जताया और इसे जल्द लागू करने पर जोर दिया।
तकनीक को भविष्य की साझेदारी का मुख्य स्तंभ बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल तकनीक पर हुए समझौते से नए रास्ते खुलेंगे। स्लोवाकिया की एक यूनिवर्सिटी में 'एआई (AI) इंडिया चेयर' की स्थापना होगी। उन्होंने स्लोवाकिया की कंपनियों को भारत के तेजी से बढ़ते अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़ने का न्योता दिया। साथ ही, सिविल न्यूक्लियर एनर्जी को भी प्राथमिकता बताया।
रक्षा क्षेत्र में आपसी भरोसे को मजबूत करते हुए दोनों देशों ने 'लेटर ऑफ इंटेंट' पर हस्ताक्षर किए। इससे रक्षा उपकरणों के साझा विकास और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, कुशल श्रमिकों की आवाजाही के लिए लेबर माइग्रेशन पर समझौता हुआ और जल्द ही सोशल सिक्योरिटी पर भी सहमति बनेगी। पीएम मोदी ने वैश्विक विवादों को शांति से सुलझाने पर जोर दिया और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, यह अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौतों में से एक है। स्लोवाकिया न केवल इस समझौते का स्वागत करता है, बल्कि इसके कार्यान्वयन के लिए आवश्यक और व्यावहारिक कदम भी उठाएगा।
#WATCH | Bratislava | Prime Minister of Slovakia, Robert Fico, says, "India-EU FTA is one of the most ambitious free trade agreements which has ever been signed. Slovakia not only welcomes this agreement, but it will take the necessary and practical steps for the implementation… pic.twitter.com/wQ2ibZSRxt
— ANI (@ANI) June 15, 2026
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी। रॉबर्ट फिको ने मोदी के इस लंबे कार्यकाल को एक राजनीतिक चमत्कार बताया। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक पद पर बने रहना वाकई अद्भुत है।
#WATCH | Bratislava | Prime Minister of Slovakia, Robert Fico, says, "Mr Prime Minister, I congratulate you on being the longest serving PM in India. This is like a political miracle." pic.twitter.com/4KRXXEW9QX
— ANI (@ANI) June 15, 2026
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं सार्वजनिक रूप से यह कहना चाहता हूं कि स्लोवाक गणराज्य की सरकार संयुक्त राष्ट्र में सुधार का समर्थन करती है और हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत जैसे देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का 'स्थायी सदस्य' बनना चाहिए।
#WATCH | Bratislava | Prime Minister of Slovakia, Robert Fico says, "I would like to publicly declare that the govt of Republic of Slovak supports the reform of the United Nations and we are strongly convinced that countries like India have to be a part of the Security Council of… pic.twitter.com/fwNdjqU4WI
— ANI (@ANI) June 15, 2026
बैठक के बाद स्लोवाक गणराज्य के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत की शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्लोवाक गणराज्य और भारत कई सामान्य विषयों से जुड़े देश हैं। फिको ने दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री का स्वागत करना सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत का लक्ष्य तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है। भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार परिणाम हासिल किए हैं। डिजिटलीकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में भारत का प्रभुत्व है। भारत कई विकसित देशों से भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। फिको ने यूरोपीय संघ की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि यदि वे 6-7 फीसदी वृद्धि हासिल कर पाते तो क्या कर सकते थे।
#WATCH | Bratislava | Delivering joint press statement with PM Modi, Prime Minister of Slovakia, Robert Fico says, "Slovak Republic and India are countries which are connected by a number of common topics. I would like to congratulate India for the fantastic results which you are… pic.twitter.com/xtnl7JGw5W
— ANI (@ANI) June 15, 2026
स्लोवाकिया दौरे पर पीएम मोदी ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में हिस्सा लिया। बैठक और सफल वार्ता के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए। इसके बाद दोनों नेताओं ने भारत और स्लोवाकिया के बीच हुए कई समझौतों (MoUs) के आदान-प्रदान को देखा। इस बैठक में भारत और स्लोवाकिया के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने और कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
#WATCH | PM Narendra Modi and Prime Minister of Slovakia Robert Fico hold bilateral talks in Bratislava
— ANI (@ANI) June 15, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/MRUzAwurli
पीएम मोदी स्लोवाकिया की यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने ब्रातिस्लावा कैसल में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात भारत और स्लोवाकिया के संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए काफी अहम मानी जा रही है। बता दें कि साल 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है।
#WATCH | Bratislava | PM Narendra Modi meets Prime Minister of Slovakia Robert Fico at Bratislava Castle for their bilateral engagement
— ANI (@ANI) June 15, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/8sl2q7ZXpp
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। इस दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको भी उनके साथ मौजूद रहे।
#WATCH | Bratislava | PM Narendra Modi accorded guard of honour on his official visit to Slovakia. Prime Minister of Slovakia is Robert Fico is accompanying PM Modi.
— ANI (@ANI) June 15, 2026
(Source: DD ) pic.twitter.com/U18j71TxdR
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वागत समारोह में शामिल स्लोवाक परंपरा 'ब्रेड और सॉल्ट' (रोटी और नमक) का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अतिथि सत्कार की भावना को दर्शाती है।
स्लोवाक लोक संस्कृति से हुए रूबरू
अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के मायावा क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक कलाकार समूह कोपानिसियारिक की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखी। उन्होंने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि लोक परंपराएं किसी देश की संस्कृति और इतिहास को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में मिले भव्य स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां मिला स्नेह, अपनत्व और गर्मजोशी वास्तव में विशेष और भावुक कर देने वाला अनुभव था। सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'कल शाम ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत वास्तव में विशेष था। भारतीय समुदाय के स्नेह और आत्मीयता के लिए मैं उनका आभारी हूं। ऐसे भावनात्मक संबंध हमारे लोगों को जोड़ते हैं और भारत-स्लोवाकिया मित्रता को और मजबूत बनाते हैं।'
पीएम मोदी ने ब्रातिस्लावा आगमन के दौरान स्लोवाकिया के म्यावा क्षेत्र के प्रसिद्ध बाल लोक-नृत्य समूह ‘कोपानिसियारिक’ द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लिया। यह प्रस्तुति वहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।
#WATCH | Bratislava, Slovakia | Prime Minister Narendra Modi witnesses a traditional Slovak dance performance by a famous children’s folk ensemble called Kopaniciarik from the Myjava region of Slovakia.
— ANI (@ANI) June 14, 2026
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/NlJVham7f4
#WATCH | Slovakia | Prime Minister Narendra Modi given a traditional welcome with bread and salt upon his arrival in Bratislava.
— ANI (@ANI) June 14, 2026
In Slovak culture, the traditional welcome with bread and salt is a symbol of hospitality, respect, and goodwill. Guests, especially honoured visitors… pic.twitter.com/aYYwxtW5xi
ब्रातिस्लावा स्थित अपने होटल पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक आध्यात्मिक प्रस्तुति भी देखी, जिसे स्लोवाकिया के संगीत समूह महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा स्लोवाकिया के प्रसिद्ध सांस्कृतिक समूह ल्यूक्निका एन्सेम्बल ने वंदे मातरम की मनमोहक प्रस्तुति भी दी।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi received a warm welcome with a rendition of "Vande Mataram" by the Lucnica Ensemble at a hotel in Bratislava, Slovakia.
— ANI (@ANI) June 14, 2026
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/vqbDCMf8Su
#WATCH | Members of the Indian diaspora in Bratislava enthusiastically await the arrival of Prime Minister Narendra Modi in Slovakia.
— ANI (@ANI) June 14, 2026
At the invitation of the Prime Minister of the Slovak Republic, Robert Fico, Prime Minister Narendra Modi is paying a State Visit to the Slovak… pic.twitter.com/wJvTL2jegP
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi witnesses a spiritual performance by the Slovakian musical group, Mahadeva Kirtan Projekt, as he arrives at a hotel in Bratislava, Slovakia
— ANI (@ANI) June 14, 2026
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/E9mfgRwEqK
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को स्लोवाकिया पहुंच गए। यहां वे राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करेंगे और व्यापार जगत के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद इस देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, "यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और गहरा करने और सहयोग के नए अवसर तलाशने का अवसर प्रदान करती है। मैं राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको के साथ होने वाली उत्पादक बैठकों के लिए उत्सुक हूं।"
प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले फ्रांस की यात्रा पर थे, जहां उन्होंने नीस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। फ्रांस दौरे के बाद अब वे स्लोवाकिया पहुंचे हैं, जहां उनकी दो दिवसीय यात्रा निर्धारित है।