फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Saudi Arabia Visit Live: सऊदी में गूंजा 'ऐ वतन, ऐ वतन' गीत, दो दिवसीय दौरे पर जेद्दा पहुंचे पीएम मोदी

Tue, 22 Apr 2025 05:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा

खास बातें

PM Narendra Modi in Saudi Arabia Live Updates News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जेद्दा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:32 PM, 22-Apr-2025

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'सऊदी अरब के जेद्दाह में उतरा हूं। इस यात्रा से भारत और सऊदी अरब के बीच मित्रता मजबूत होगी। आज और कल विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।'

04:57 PM, 22-Apr-2025

सऊदी अरब में प्रवासी भारतीयों ने 'मोदी, मोदी' के लगाए नारे
सऊदी अरब की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जेद्दा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए प्रवासी भारतीयों ने 'मोदी, मोदी' के नारे लगाए।
 
 

04:15 PM, 22-Apr-2025

सऊदी अरब में गूंजा 'ऐ वतन' गाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के तहत सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गए हैं। वहीं उनके जेद्दा पहुंचने पर एक स्थानीय शख्स ने उनके स्वागत में भारतीय गीत 'ऐ वतन, ऐ वतन...' गाया।
 

विज्ञापन
03:40 PM, 22-Apr-2025

जेद्दा पहुंचे पीएम मोदी, 21 तोपों की सलामी से हुआ स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए जेद्दा पहुंचे, इस दौरान उनका स्वागत 21 तोपों की सलामी के साथ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री एचआरएच प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ देश की अपनी यात्रा के दौरान भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी नेताओं की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
 

02:40 PM, 22-Apr-2025

भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य जेद्दा के एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब में रहेंगे। भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने कहा, "...मैं प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं... हम बहुत आभारी हैं कि हमें यह अवसर मिला।"

विज्ञापन
01:42 PM, 22-Apr-2025

सउदी अरब के हवाई क्षेत्र में दाखिल होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान एयर इंडिया-1 को सऊदी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने एस्कॉर्ट किया।

01:17 PM, 22-Apr-2025

12:15 PM, 22-Apr-2025

दोनों देशों के मजबूत संबंधों पर जोर दिया
सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रवानगी से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के मजबूत संबंधों पर जोर दिया। अरब न्यूज को दिए साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-सऊदी अरब के संबंध काफी मजबूत हैं। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों की ताकत पर जोर दिया। साथ ही साझेदारी को अनिश्चितताओं से भरे विश्व में स्थिरता का स्तंभ बताया। इसके अलावा उन्होंने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व और नियंत्रण की भी तारीफ की। 

11:11 AM, 22-Apr-2025

दोनों नेताओं की बातचीत में होगा रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कहा, यह चर्चा का एक अहम क्षेत्र होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही भारत का रुख स्पष्ट किया है कि इस मसले का हल बातचीत से निकलना चाहिए। सभी पक्षों को एक मेज पर बैठकर इसका समाधान ढूंढना चाहिए। हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि ऐसा कुछ हो रहा है। यह अच्छा है कि सऊदी अरब जैसा साझेदार फिर से इसमें शामिल है। मैं पहले ही यह नहीं कह सकता कि बातचीत की प्रकृति कैसी होगी। लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि यह मुद्दा दोनों नेताओं के बीच प्रमुख चर्चा का विषय होने जा रहा है।  

10:31 AM, 22-Apr-2025

कई समझौतों पर हो सकते हैं हस्ताक्षर
उन्होंने कहा, इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। समझौते अंतिम मंजूरी के चरण में हैं और यात्रा के दौरान पूरी जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि करीब 27 लाख भारतीय सऊदी अरब में रहते और काम करते हैं। यह भारतीय प्रवासियों का दूसरा सबसे बड़ा समूह है। भारत और सऊदी अरब के बीच 1947 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। 2010 में दोनों देशों के संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर पर बढ़ाया गया। तबसे दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय दौरे होते रहे हैं। साल 2024 की शुरुआत से अब तक भारत के 11 मंत्री सऊदी अरब दौरे पर जा चुके हैं। सऊदी अरब के विदेश मंत्री और खनिज मंत्री ने भी नवंबर 2024 और फरवरी 2025 में भारत का दौरा किया। 

09:23 AM, 22-Apr-2025

पीएम मोदी का तीसरे कार्यकाल में पहला सऊदी दौरा
यह प्रधानमंत्री मोदी की तीसरे कार्यकाल में सऊदी अरब की पहली यात्रा होगी। इससे पहले वह 2016 और 2019 में वहां की यात्रा कर चुके हैं। यह यात्रा तब हो रही है, जब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत का दौरा किया था। उसी समय रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक हुई थी।

09:18 AM, 22-Apr-2025

09:18 AM, 22-Apr-2025

सऊदी अरब के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर ट्वीट किया, 'सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लूंगा। भारत सऊदी अरब के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देता है। पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय गति आई है। मैं सामरिक भागीदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। मैं वहां भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करूंगा।'

09:16 AM, 22-Apr-2025

PM Modi Saudi Arabia Visit Live: सऊदी में गूंजा 'ऐ वतन, ऐ वतन' गीत, दो दिवसीय दौरे पर जेद्दा पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi Saudi Arabia Visit Live Updates In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें