इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया गया कि अल्पसंख्यकों को बचाने के लिए मोदी सरकार क्या कदम उठा रही है? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि लोग कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र है। भारत असल में लोकतंत्र है। जैसा कि राष्ट्रपति बाइडन ने कहा लोकतंत्र हमारे डीएनए में है। लोकतंत्र को हम जीते हैं। हमारे पूर्वजों ने इसे शब्दों में ढाला है संविधान के रूप में। हमारी सरकार संविधान के आधार पर लोकतंत्र के मूल्यों को लेकर चलती है। हमने सिद्ध किया है कि हमारी सरकार लोकतंत्र को लेकर जीते हैं। जब हम लोकतंत्र को लेकर जीते हैं तब भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं उठता। अगर मानवाधिकार नहीं है, तो लोकतंत्र ही नहीं है। भारत तब सबका प्रयास, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र लेकर चलते हैं। भारत में जो लोगों के अधिकार हैं, वे उन्हें मिलते हैं। भारत में किसी तरह के भेदभाव नहीं हैं। न ही धर्म के आधार पर, न जाति के आधार पर, न अन्य किसी आधार पर।
साझा बयान जारी करने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए एक सवाल पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि पीएम मोदी और हमारे बीच लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर बातचीत हुई। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। अमेरिका और चीन के रिश्ते और भारत-अमेरिका के रिश्ते में यही फर्क है कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधें हैं। हम विश्वास करते हैं कि हम अपने लोगों का सम्मान करते हैं।
पीएम मोदी और जो बाइडन के बीच व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई
पीएमओ ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जो बाइडन के बीच व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों के संपूर्ण स्पेक्ट्रम की समीक्षा की और साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही एक संयुक्त प्रेस बयान देंगे।
पीएम मोदी और जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। यहां दोनों नेता भारत और अमेरिका संबंधों, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एकत्र हुए लोगों का अभिवादन किया।
पीएम मोदी पहुंचे व्हाइट हाउस
पीएम मोदी व्हाइट हाउस पहुंच चुके हैं यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान गाया गया राष्ट्रगान गाया गया और वंदे मातरम के नारे लगाए गए।
I thank @POTUS @JoeBiden and @FLOTUS @DrBiden for hosting me at the White House today. We had a great conversation on several subjects. pic.twitter.com/AUahgV6ebM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी डॉ. जिल बाइडन को प्रयोगशाला में विकसित 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड उपहार में दिया।
व्हाइट हाउस ने बताया कि आधिकारिक उपहार के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन पीएम मोदी को 20वीं सदी की शुरुआत की एक हाथ से बनाई गई प्राचीन अमेरिकी पुस्तक गैली भेंट करेंगे। राष्ट्रपति बाइडेन, पीएम मोदी को एक विंटेज अमेरिकी कैमरा भी उपहार में देंगे, जिसके साथ जॉर्ज ईस्टमैन के पहले कोडक कैमरे के पेटेंट का एक अभिलेखीय प्रतिकृति प्रिंट और अमेरिकी वन्यजीव फोटोग्राफी की एक हार्डकवर पुस्तक भी होगी। जिल बाइडेन, पीएम मोदी को 'कलेक्टेड पोयम्स ऑफ रॉबर्ट फ्रॉस्ट' की हस्ताक्षरित, प्रथम संस्करण प्रति उपहार में देंगी।
पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को योग दिवस कार्यक्रम के बाद वाशिंगटन पहुंचे। यहां उन्हें अमेरिकी सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट पर भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान बजाए गए। पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने स्वागत किया। पीएम मोदी फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ मौजूद हैं।