प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी देश की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान योग को बढ़ावा देने वाले कुवैत के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि, कुवैत के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। चर्चा में दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा हुई। हम आने वाले समय में भारत-कुवैत रणनीतिक साझेदारी की सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने को लेकर बेहद आशावादी हैं।
कुवैत: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी और कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबा की मौजूदगी में अपने कुवैत समकक्ष अब्दुल्ला अली अल याह्या के साथ सहमति पत्रों का आदान-प्रदान किया।
पीएम मोदी ने कुवैत के प्रधानमंत्री को दिया भारत आने का निमंत्रण
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-साब से बातचीत की। दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक रोडमैप पर चर्चा की, जिसमें राजनीति, व्यापार, निवेश, उर्जा, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीकी और लोगों के आपसी संबंध शामिल हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कुवैत के प्रतिनिधियों को भारत आने का निमंत्रण दिया, ताकि वे उर्जा, रक्षा, चिकित्सा उपकरण, फार्मा, खाद्य पार्क आदि क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को देख सकें। पीएम मोदी ने कुवैत के प्रधानमंत्री को भी भारत आने का निमंत्रण दिया।
पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा से मेरी बहुत अच्छी मुलाकात हुई। हमारी बातचीत में हमारे देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के तरीके पर चर्चा की गई। हम भारत-कुवैत रणनीतिक साझेदारी के भविष्य को लेकर बहुत आशान्वित हैं और हमें उम्मीद है कि यह साझेदारी आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।
पीएम मोदी ने की अहम बैठकें
प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के साथ बैठक की।
पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के बयान पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कुवैत में गल्फ स्पीक लेबर कैंप का दौरा किया और भारतीय श्रमिकों से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में सबसे सस्ता डेटा (इंटरनेट) है और अगर हम दुनिया में कहीं भी या भारत में भी ऑनलाइन बात करना चाहते हैं, तो लागत बहुत कम है। यहां तक कि अगर आप वीडियो कॉन्फ्रेंस करते हैं, तो भी लागत बहुत कम है। लोगों को बहुत सुविधा है, वे हर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने परिवार के सदस्यों से बात कर सकते हैं।
विविधता द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण
पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि तेल के अलावा व्यापार में विविधता लाना द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत और कुवैत के बीच गहरा और ऐतिहासिक संबंध है तथा दोनों देशों के बीच संबंध हमेशा गर्मजोशी और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। मोदी ने कहा कि दोनों देश अनादि काल से एक-दूसरे के साथ व्यापार करते आ रहे हैं।
PM Modi Kuwait Visit Live Updates In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुवैत दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है। वे शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे थे। वे कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के आमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं।