03:13 AM, 03-Jul-2025
घाना के प्रतिष्ठित जुबली हाउस में पीएम मोदी की मेजबानी; यूपीआई भुगतान जैसे मुद्दों पर बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ प्रतिष्ठित जुबली हाउस में व्यापक बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत और घाना के बीच मधुर संबंधों की पुष्टि की। दोनों के बीच व्यापार और निवेश, क्षमता निर्माण, रक्षा और सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, यूपीआई, कृषि, फार्मा, खनन, बुनियादी ढांचे और लोगों के बीच संबंधों सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने के तरीकों पर चर्चा हुई।