अक्रा में पीएम मोदी का दिल जीतने वाला अंदाज, बच्चों से मिले; गोद में उठाया
घाना की राजधानी अक्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी जुटे। इसी दौरान होटल के बाहर पीएम मोदी ने बच्चों से मिलकर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने एक छोटे बच्चे को गोद में उठाया और दूसरे बच्चे से हाथ मिलाया। यह नजारा देख वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। पीएम मोदी की यह सादगी भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यह भारत-घाना रिश्तों में बढ़ती नजदीकी का प्रतीक भी बन गई।
30 साल बाद घाना पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति महामा ने खुद किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले द्विपक्षीय दौरे पर घाना पहुंचे। अक्रा एयरपोर्ट पर घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रमानी महामा ने खुद पीएम मोदी का स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और औपचारिक सम्मान दिया गया। विदेश मंत्रालय ने इसे भारत-घाना की मजबूत दोस्ती का प्रतीक बताया है। पीएम मोदी इस दौरान राष्ट्रपति महामा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। तीन दशकों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह दौरा हो रहा है, जिससे दोनों देशों के संबंधों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
तीन दशक बाद घाना में पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, राष्ट्रपति महामा से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना की राजधानी अक्रा में राष्ट्रपति जॉन महामा से मुलाकात की। पीएम मोदी 30 साल बाद घाना का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनके अक्रा पहुंचने पर राष्ट्रपति महामा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस ऐतिहासिक दौरे से भारत और घाना के रिश्तों में नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और विकास परियोजनाओं पर अहम बातचीत होनी तय है।
तीन दशक बाद घाना पहुंचे पीएम मोदी, भव्य स्वागत के साथ मिली 21 तोपों की सलामी
घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी दो दिन की द्विपक्षीय यात्रा पर घाना पहुंचे हैं। जैसे ही पीएम मोदी अक्रा पहुंचे, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और 21 तोपों की सलामी के साथ उनका सम्मान किया गया।
यह पीएम मोदी की घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। गौरतलब है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा तीन दशक बाद हो रही है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूती देने और व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पीएम मोदी इस दौरान घाना के शीर्ष नेतृत्व के साथ कई अहम बैठकें करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी घाना के लिए रवाना हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया सहित पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
'गर्व के साथ प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार'
प्रधानमंत्री मोदी की घाना यात्रा पर भारतीय मूल के घानाई नागरिक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा, '...हम गर्व के साथ प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार कर रहे हैं। हम उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। मुझे खुशी है कि वे यहां आ रहे हैं...'
'...जैसे हम किसी अपने का स्वागत करने जा रहे'
प्रधानमंत्री मोदी की घाना यात्रा पर भारतीय मूल के घानाई नागरिक मयंक सिंह ने कहा, 'मैं पिछले 15 साल से घाना में रह रहा हूं। 30 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री घाना आ रहा है। हमें ऐसा लग रहा है जैसे हम किसी अपने का स्वागत करने जा रहे हैं। उन्होंने पिछले 11 साल में भारत का विकास किया है और उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत का नाम भी ऊंचा किया है।