सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की।
पीएम मोदी के सिंगापुर दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर उनका सिंगापुर के गृह और कानून मंत्री ने गर्मजोशी से स्वागत किया और इस शहर में मौजूद होटल में भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। शाम को सिंगापुर के प्रधानमंत्री पीएम मोदी के लिए निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। कल उनका कार्यक्रम बहुत व्यस्त है। सुबह में उनकी सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ बैठकें होंगी, जहां उनका औपचारिक स्वागत भी किया जाएगा और उसके बाद वे सिंगापुर के राष्ट्रपति और एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें करेंगे। वे सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ सेमीकंडक्टर सुविधा एईएम का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के पास व्यापारिक कार्यक्रम भी हैं, वे सिंगापुर की कंपनियों के सीईओ से मिलेंगे। यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की एक्ट ईस्ट नीति को भारत के इंडो-पैसिफिक के दृष्टिकोण से लेकर भारत-सिंगापुर आर्थिक संबंधों और भारत-सिंगापुर तकनीकी संबंधों को एक बड़ा बढ़ावा देगी। ये सभी बातें दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
सिंगापुर के एक होटल में पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने वहां मौजूद एक समर्थक को अपना ऑटोग्राफ दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिंगापुर के एक होटल में भारतीय समुदाय द्वारा स्वागत किया गया। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम और सिंगापुर के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। वे सिंगापुर के व्यवसायियों से भी मिलेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए ब्रुनेई से सिंगापुर के लिए रवाना हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं इस गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए महामहिम और पूरे शाही परिवार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। यह भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, लेकिन हर पल हम यहां दोनों देशों के सदियों पुराने संबंधों का एहसास कर रहे हैं। इस वर्ष ब्रुनेई की स्वतंत्रता की 40वीं वर्षगांठ है, आपके नेतृत्व में ब्रुनेई ने परंपरा और निरंतरता के महत्वपूर्ण संगम के साथ प्रगति की है... 140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं आपको और ब्रुनेई के लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आपके और पूरे शाही परिवार के प्रति आपके भावपूर्ण शब्दों, गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वतंत्रता की 40वीं वर्षगांठ पर आपको और ब्रुनेई के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। हमारे बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं। हमारी मित्रता का आधार हमारी महान सांस्कृतिक परंपरा है। आपके नेतृत्व में हमारे संबंध दिन-प्रतिदिन मजबूत होते रहे हैं। 2018 में हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आपकी भारत यात्रा की यादें आज भी भारत के लोग बड़े गर्व के साथ याद करते हैं। मुझे बेहद खुशी है कि मुझे अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही ब्रुनेई की यात्रा करने और आपके साथ भविष्य पर चर्चा करने का अवसर मिला है। यह भी एक सुखद संयोग है कि इस वर्ष हम द्विपक्षीय साझेदारी की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विज़न में ब्रुनेई का एक महत्वपूर्ण भागीदार होना हमारे लिए उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया और उनके परिवार के करीबी सदस्यों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। भारत और ब्रुनेई के बीच सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान हुआ।