फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Brazil Visit Live: G20 शिखर सम्मेलन को पीएम मोदी ने किया संबोधित, वैश्विक नेताओं से भी की मुलाकात

Mon, 18 Nov 2024 09:22 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

PM Modi In Brazil Live updates News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर हैं। पीएम मोदी के रियो डी जेनेरियो में जी20 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लिया और उसे संबोधित भी किया है। तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी20 की बैठक - फोटो : X / @narendramodi
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:22 PM, 18-Nov-2024

वहीं पीएम मोदी जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- रियो डी जेनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन में भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन शुरू करने के लिए ब्राजील के जी20 प्रेसीडेंसी द्वारा की गई सराहनीय पहल। यह सहयोगात्मक पहल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुनिया भर में कमज़ोर समुदायों के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत इस प्रयास को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन देता है।

10:16 PM, 18-Nov-2024

स्पेन राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से पीएम मोदी की मुलाकात

पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियों में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान स्पेन राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से भी मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया- वडोदरा से रियो तक, बातचीत जारी है! स्पेन सरकार के राष्ट्रपति श्री पेड्रो सांचेज़ के साथ एक प्यारी बातचीत।

09:21 PM, 18-Nov-2024

'नई दिल्ली के जन-केंद्रित फैसलों को ब्राजील ने आगे बढ़ाया'

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 'सामाजिक समावेशन और भूख और गरीबी के खिलाफ लड़ाई' पर जी-20 सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'सबसे पहले, मैं जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए किए गए भव्य प्रबंधों और जी-20 की सफल अध्यक्षता के लिए राष्ट्रपति लूला को बधाई देना चाहूंगा। पीएम मोदी ने आगे कहा- नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में लिए गए जन-केंद्रित निर्णयों को ब्राजील की अध्यक्षता के दौरान आगे बढ़ाया गया है। यह बहुत संतोष की बात है कि हमने एसडीजी लक्ष्यों को प्राथमिकता दी... यह स्पष्ट है कि एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य, इस शिखर सम्मेलन में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना कि पिछले साल था।
 

विज्ञापन
08:36 PM, 18-Nov-2024

बाइडन से मुलाकात पर पीएम मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा- "रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ... उनसे मिलकर हमेशा खुशी होती है।

 

08:27 PM, 18-Nov-2024

यूएन महासचिव से भी मिले पीएम मोदी

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी मुलाकात की।
 
 

विज्ञापन
08:24 PM, 18-Nov-2024

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से पीएम की मुलाकात

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। 
 

07:47 PM, 18-Nov-2024

ब्राजील में वैश्विक नेताओं से पीएम मोदी की मुलाकात

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम वैश्विक नेताओं से मुलाकात हुई।
 

07:38 PM, 18-Nov-2024

पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाथ मिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया।
 

07:10 PM, 18-Nov-2024

स्वागत के लिए पीएम ने राष्ट्रपति लूला का जताया आभार

वहीं ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंन लिखा- रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन की कार्यवाही का बेसब्री से इंतजार है। गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए राष्ट्रपति लूला का आभार।
 

 

07:00 PM, 18-Nov-2024

जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचे; ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने उनका स्वागत किया।
 

10:28 AM, 18-Nov-2024

पीएम मोदी से मिलकर खुश हुए भारतवंशी

ब्राजील में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान यहां रहने वाली स्नेहा ने पीएम के सामने गरबा का प्रदर्शन किया और उन्हें हाथों से बनाई एक पेंटिंग भी सौंपी। स्नेहा ने कहा, "यह बेहतरीन था। वह हमारे पास आए और हमसे पेंटिंग के बारे में पूछा। वह बहुत खुश थे। हमने दो हफ्ते तक गरबा की प्रैक्टिस की। साओ पाउलो और रियो डी जेनेरो से कई लड़कियां आईं। मैं चाहती थी कि वह पेंटिंग देखें और इस पर ऑटोग्राफ दें। मैं बहुत खुश हूं।"

09:40 AM, 18-Nov-2024

यादगार स्वागत के लिए आभार: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "ब्राजील में भारतीय संस्कृति का उत्सव। रियो डी जेनेरियो में यादगार स्वागत के लिए आभार।"
 

08:48 AM, 18-Nov-2024

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में संस्कृत मंत्रों का उच्चारण करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया।

08:00 AM, 18-Nov-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्राजील में भारतीय समुदाय के सदस्यों द्वारा रियो डी जेनेरियो के एक होटल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ब्राजील के वैदिक विद्वानों ने भी उनके सामने वैदिक मंत्रों का जाप किया।

06:35 AM, 18-Nov-2024
ब्राजील पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत - फोटो : एक्स@narendramodi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो पहुंचने के बाद एक्स पर किया पोस्ट

रियो पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट कर तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने ब्राजील में जी20 देशों के सम्मेलन में आने को लेकर खुशी का इजहार करते हुए पुर्तगाली भाषा में संदेश भी लिखा।

06:05 AM, 18-Nov-2024

PM Modi Brazil Visit Live: G20 शिखर सम्मेलन को पीएम मोदी ने किया संबोधित, वैश्विक नेताओं से भी की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में ब्राजील पहुंचे। पीएम मोदी 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जी20 देशों के शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री अफ्रीकी देश गुयाना का दौरा भी करेंगे। ब्राजील में भारतीय राजदूत सुरेश रेड्डी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
पिछले साल भारत की अध्यक्षता में जी20 सम्मेलन सफल
बता दें कि पिछले साल भारत की सफल अध्यक्षता ने जी20 आयोजन को जनता का जी-20 बना दिया था। रियो डी जेनेरियो में 18 व 19 नवंबर को होने वाले सम्मेलन में मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शामिल होंगे। पीएम मोदी 19 नवंबर को गुयाना पहुंचेंगे। खास बात ये है कि बीते 50 वर्षों में गुयाना जाने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

पीएम मोदी के विमान की लैंडिंग से पहले रियो डी जेनेरियो में रहने वाले भारतवंशियों में दिखा उत्साह। 
प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए भारतीय प्रवासी उत्साह से भरे दिखे। उन्हें भारतीय झंडे और प्रधानमंत्री की तस्वीरें लहराते देखा जा सकता था। स्वागत के लिए मौजूद एक शख्स ने कहा, हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक भारत के प्रधानमंत्री से मिलने को लेकर उत्साहित हैं। पीएम मोदी से मिलना सम्मान और गौरव की बात है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत की तैयारी
प्रधानमंत्री के रियो डी जेनेरियो पहुंचने से पहले पीएम मोदी के स्वागत में ब्राजील के वैदिक विद्वान सोमवार को तैयारी करते दिखे। उन्होंने बताया कि जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैदिक मंत्रों का जाप करके स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें