04:50 PM, 22-Mar-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने के बाद
- फोटो : एक्स हैंडल- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान; मदद के हाथ भी बढ़ाए
पीएम मोदी के देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर भूटान के प्रधानमंत्री दशो शेरिंग तोबगे ने कहा, 'पूरे देश की ओर से, सभी भूटानी लोगों की ओर से, मैं पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। हम बहुत आभारी हैं कि पीएम मोदी ने भूटान का दौरा किया।' अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने भूटान का दौरा किया। मौसम की वजह से हमें कुछ दिक्कतें हुईं, लेकिन हालात अनुकूल होने पर सम्मान हासिल करने पीएम मोदी व्यक्तिगत रूप से पहुंचे। उनके दौरे को लेकर भूटान में बेहद उत्साह का माहौल है।
पीएम मोदी ने भूटान की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
भूटान के प्रधानमंत्री ने कहा, पीएम मोदी को वे अपना बड़ा भाई कहते हैं। उन्होंने हमारी 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए अपना समर्थन और भारत सरकार की तरफ से सहायता की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि वे भूटान के सभी लोगों की ओर से प्रधानमंत्री और भारत के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहते हैं।