फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Sydney Live : 'सबसे बड़ी और युवा टैलेंट फैक्ट्री है इंडिया', PM मोदी बोले- विकसित भारत मेरा सपना है

Tue, 23 May 2023 03:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

खास बातें

PM Modi in Australia Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे थे। आज अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस मुलाकात में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई उद्योगपतियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद पीएम मोदी ने सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। 
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कुडोस बैंक एरिना में लोगों को संबोधित किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:30 PM, 23-May-2023

पीएम ने कहा कि भारत हजारों वर्षों की जीवंत सभ्यता है। भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। हमने समय के अनुसार खुद को ढाला है लेकिन अपने मूल सिद्धांतों पर हमेशा टिके रहे। 

03:29 PM, 23-May-2023

प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि आज भारत को फोर्स ऑफ ग्लोबल गुड कहा जा रहा है। भारत ने ऑपरेशन दोस्त के जरिए तुर्किए में मदद पहुंचाईं। हम राष्ट्र को भी एक परिवार के रूप में देखते हैं और विश्व को भी एक परिवार मानते हैं।

03:18 PM, 23-May-2023

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में क्षमताओं या संसाधनों की कोई कमी नहीं है। आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री है। आईएमएफ भी वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत को सबसे अहम मानता है। भारत का बैंकिंग सिस्टम भी मजबूत है। भारत ने बीते साल रिकॉर्ड निर्यात किया और हमारा विदेशी मुद्रा भंडार भी रिकॉर्ड स्तर पर है। भारत में फिनटेक क्षेत्र में क्रांति आई हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारत की सबसे बड़ी ताकत यहां रहने वाले भारतीय हैं। 

विज्ञापन
02:43 PM, 23-May-2023

'ऑस्ट्रेलिया के लोग इतने विशाल दिल वाले हैं। इतने सच्चे और अच्छे हैं कि भारत की इस विविधता को खुले दिल से स्वीकारते हैं। यही वजह है कि परमाता शहर में परमात्मा चौक बन जाता है। विग्रम स्ट्रीट भी विक्रम स्ट्रीट के तौर पर मशहूर हो जाती है और हैरिस पार्क क लोगों के लिए हरीश पार्क हो जाता है। हैरिस पार्क में जयपुर स्वीट्स की जलेबी, चाट, इसका तो कोई जवाब नहीं है। आप लोग मेरे मित्र अल्बानीज को भी कभी वहां ले जाइएगा। जब खाने की बात चली है, तो लखनऊ का नाम आना भी स्वाभाविक ही है। मैंने सुना है कि सिडनी में लखनऊ नाम की जगह है। मुझे पता नहीं वहां चाट मिलती है या नहीं। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय नामों वाली कितनी ही गलियां आपको भारत से जोड़ती हैं। मुझे बताया गया कि अब तो ग्रेटर सिडनी में इंडिया परेड शुरू होने जा रही है।'

02:43 PM, 23-May-2023

पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत ऑस्ट्रेलिया के संबंधों का आधार इन सबसे बड़ा है। इन संबंधों का आधार क्या है जानते हैं। सबसे बड़ा आधार है- म्यूचुअल ट्रस्ट और म्यूचुअल रिस्पेक्ट। यह सिर्फ ऑस्ट्रेलिया-भारत के राजनयिक रिश्तों से विकसित नहीं हुआ है। इसकी असली वजह और ताकत है- आप ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले हर एक भारतीय। आप उसकी असली ताकत हैं। ऑस्ट्रेलिया के ढाई करोड़ से ज्यादा सिटीजन। हमारे बीच भौगोलिक दूरी जरूर है। लेकिन हिंद महासागर हमें आपस में जोड़ता है। हमारी जीवनशैलियां भले ही अलग हों, लेकिन अब योगा भी हमें जोड़ता है। क्रिकेट से तो न जाने हम कबसे जुड़े हैं, लेकिन अब टेनिस और फिल्में भी हमें जोड़ रही हैं। हमारे यहां खाना बनाने का तरीका भले ही अलग-अलग है। लेकिन अब मास्टरशेफ हमें जोड़ता है। हमारे यहां पर्व-त्योहार भले ही अलग हैं, लेकिन हम जुड़े हैं दिवाली की रौनक से, बैसाखी के जश्न से। हमारे यहां भाषाएं भले ही अलग बोली जाती हों, लेकिन हम जुड़े हैं, मलयालम, तमिल, तेलुगु, पंजाबी और हिंदी और भाषाएं पढ़ाने वाले इतने सारे स्कूलों से।'

विज्ञापन
02:38 PM, 23-May-2023

पीएम ने कहा कि 'इसी वर्ष मुझे आपके पीएम का अहमदाबाद में स्वागत करने का मौका मिला था। आज उन्होंने यहा लिटिल इंडिया के फाउंडेशन स्टोन के लोकार्पण में मेरा साथ दिया है। थैंक्यू माई फ्रेंड एंथनी। ऑस्ट्रेलिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान का भी एक योगदान रहा है। मुझे खुशी है कि भारतीय यहां अपनी पहचान बना रहे हैं वर्तमान न्यू साउथ वेल्स की सरकार में डिप्टी प्रीमियर, ट्रेजरर के तौर पर भारतीय बेहतरीन काम कर रहे हैं। मैं सभी का अभिनंदन करता हूं। साथियों आज जब पैरामाता में यह सब हो रहा है तभी यह खबर आई है कि प्थ शहर में भारतीय सैनिक मरियन सी सैलानी के नाम पर सैलानी एवेन्यू बनाया गया है। उन्होने ऑस्ट्रेलिया के फोर्ट के लिए लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की थी। मैं इसके लिए पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के प्रशासन का अभिनंदन करता हूं।'

02:31 PM, 23-May-2023

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 'मैं जब 2014 में आया था, तब मैंने एक वादा किया था। वादा यह था कि आपको किसी प्रधानमंत्री का 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। तो लीजिए, यहां सिडनी में, इस एरिना में मैं फिर हाजिर हूं। और मैं अकेला नहीं हूं। और मैं अखेला नहीं आय़ा हूं। पीएम अल्बानीज भी मेरे साथ आए हैं। उन्होंने हमारे इस कार्यक्रम के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाला है। वह भारतीयों के प्रति आपके प्रेम को दर्शाता है। जो आपने अभी कहा वह दर्शाता है कि ऑस्ट्रेलिया के मन में भारत के प्रति कितना प्रेम है।'

02:26 PM, 23-May-2023

सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ही बॉस हैं। मैं अपने साथी सांसदों से कहता हूं कि अगर आपको भारत को जानना है तो वहां जाइए और ट्रेन और बस से सफर कीजिए। 

02:24 PM, 23-May-2023

कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा लोग मौजूद हैं। ब्रिसबेन और कैनबरा से भी लोग बसों में सवार होकर सिडनी पहुंचे हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स के 2016 के आंकड़ों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में 6,19,164 लोग भारतीय मूल के हैं जो ऑस्ट्रेलिया की कुल जनसंख्या का 2.8 प्रतिशत है। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों में से 5,92,000 का जन्म भारत में हुआ है। 

02:01 PM, 23-May-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिडनी के कुडोस बैंक एरिना पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी उनके साथ मौजूद हैं। कुडोस बैंक एरिना में मंत्रोच्चार के साथ दोनों प्रधानमंत्रियों का स्वागत किया गया। पीएम मोदी यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। 
 

01:56 PM, 23-May-2023

सोशियोलॉजिस्ट डॉ. साल्वातोरे  बाबोनेस ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि भारत एक असाधारण लोकतंत्र है। शुरुआत में ये माना जा रहा था कि आजादी के बाद भारत में लोकतंत्र नहीं चल पाएगा लेकिन भारत ने इस मामले में बहुत सकारात्मकता दिखाई है। 

01:01 PM, 23-May-2023

पीएम मोदी के सिडनी में स्वागत के लिए भारतीय समुदाय में गजब का उत्साह दिखा। सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में पीएम मोदी का संबोधन होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे हैं। एक भारतीय मूल की महिला शशि प्रभा ने कहा कि पीएम मोदी के आने से हम सभी बहुत उत्साहित हैं। फिलहाल हमारे लिए यह सबसे अहम चीज है। 

12:36 PM, 23-May-2023

भारतीयता के रंग में रंगा सिडनी
पीएम मोदी के स्वागत में ऑस्ट्रेलिया का सिडनी शहर भारतीयता के रंग में रंग गया है। बता दें कि सिडनी के कुडोस बैंक एरेना में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। थोड़ी ही देर में पीएम मोदी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 
   

11:24 AM, 23-May-2023

ऑस्ट्रेलिया में आज प्रधानमंत्री मोदी वहां की विभिन्न हस्तियों और बिजनेस की दुनिया के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के मशहूर गायक गाय सेबेस्टियन पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उनके मरीद हो गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। हमने कई मुद्दों पर बातचीत की। वह बेहद विनम्र और दयालु हैं और सभी की बातें ध्यान से और बड़े सम्मानपूर्वक सुनते हैं। हमने संगीत के बारे में बात की, उन्होंने मुझे नाटु-नाटु गाना भी दिखाया, जो काफी चर्चित हुआ था। मैं भी इसके बारे में सीखूंगा। मैंने अपनी मां के बारे में भी बात की, जिनका ताल्लुक कानपुर से था। 

10:09 AM, 23-May-2023

ऑस्ट्रेलिया की सेलेब्रिटी शेफ और रेस्तरां की मालकिन साराह टोड ने भी सिडनी में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बात मीडिया से बात करते हुए साराह टोड ने कहा कि पीएम मोदी एक अद्भुत व्यक्ति हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे मिलने का मौका मिला। वह अपने देश और उसके लिए अपने विजन के बारे में बहुत सोचते हैं। पीएम मोदी बहुत प्रभावशाली व्यक्ति हैं और एक सामान्य परिवेश से आकर एक देश का शीर्ष नेता बनना.... उन्होंने शानदार काम किया है।  

10:05 AM, 23-May-2023

ऑस्ट्रेलिया में टॉयलेट वॉरियर के नाम से प्रसिद्ध मार्क बाला ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि सफाई को लेकर हम दोनों बहुत जुनूनी हैं और हमारे बीच इसे लेकर खूब बातचीत हुई। स्वच्छ भारत अभियान से पीएम मोदी भारत में बदलाव लेकर आए हैं और वह इस मामले में नंबर वन हैं और इस मामले में कोई उनके आसपास भी नहीं है। 

09:26 AM, 23-May-2023

पीएम मोदी के मुरीद हुए पॉल श्रोडर
ऑस्टेलियन सुपर ग्रुप के सीईओ पॉल श्रोडर ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी काफी प्रभावशाली व्यक्ति हैं, जो बिजनेस को समझते हैं। साथ ही वह काफी प्रेरित भी करते हैं। प्रधानमंत्री ने अपने सपनों के भारत के बारे में बताया। 
 

09:00 AM, 23-May-2023

हैनकॉक प्रोसपेक्टिंग की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जीना रिनेहार्ट ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात काफी उत्साहजनक और अच्छी रही। दोनों देशों में काफी संभावनाएं हैं। बीते पांच सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था बढ़कर 3.5 ट्रिलियन यूएस डॉलर की हो गई है और अगले 25 सालों में यह बढ़कर 32 ट्रिलियन यूएस डॉलर की हो सकती है। साफ है कि भविष्य में ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं। ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ अपने संबंध मजबूत करने के लिए काफी मेहनत करने की जरूरत है। 

08:06 AM, 23-May-2023

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष उद्योगपतियों को भारत में निवेश की संभावनाओं के बारे में बताया। पीएम मोदी ने उद्योगपतियों के सामने भारत को दुनिया में निवेश के लिहाज से सबसे बेहतर बताया और भारत के विकास में सहयोगी बनने की अपील की। 
 

07:57 AM, 23-May-2023

PM Modi in Sydney Live : 'सबसे बड़ी और युवा टैलेंट फैक्ट्री है इंडिया', PM मोदी बोले- विकसित भारत मेरा सपना है

ऑस्ट्रेलिया में शीर्ष उद्योगपतियों से मिलते पीएम मोदी

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें