फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में सियासी संकट Live: सुप्रीम कोर्ट में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के मामले की सुनवाई बुधवार तक टली 

Tue, 05 Apr 2022 05:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

खास बातें

पाकिस्तान में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। सोमवार को कोर्ट ने कहा था कि, वह संबंधित मामले में तार्किक निर्णय देगा। वहीं इधर, पाकस्तानी चुनाव आयोग ने तीन महीने के अंदर देश में चुनाव कराने में असमर्थता जताई है। आयोग का कहना है कि, इसमें कम से कम छह महीने का समय लगेगा। 
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:09 PM, 05-Apr-2022

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के असंवैधानिक फैसले के खिलाफ दायर मामले की सुनवाई कल (बुधवार) तक के लिए स्थगित कर दी है। सूरी ने रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। उनके इस कदम को विपक्ष ने संविधान का घोर उल्लंघन बताया था।
 

04:30 PM, 05-Apr-2022

सुनवाई बुधवार तक टली  

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के मामले की सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी है।


 

03:55 PM, 05-Apr-2022

सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल असेंबली की कार्यवाही का रिकॉर्ड मांगा

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ दायर अविश्वास प्रस्ताव पर आयोजित नेशनल असेंबली की कार्यवाही का रिकॉर्ड मांगा क्योंकि उसने अविश्वास प्रस्ताव को रोकने वाले डिप्टी स्पीकर द्वारा फैसले की वैधता पर सुनवाई फिर से शुरू की है। शीर्ष अदालत ने देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर स्वत: संज्ञान लिया था।

मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने निर्देश जारी किए, जिसमें उन्होंने कहा कि अदालत केवल प्रस्ताव के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के लिए डिप्टी स्पीकर द्वारा उठाए गए कदमों की संवैधानिकता का पता लगाना चाहती है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने मुख्य न्यायाधीश बंदियाल के हवाले से कहा कि हमारा एकमात्र ध्यान डिप्टी स्पीकर के फैसले पर है, उस विशेष मुद्दे पर फैसला करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत यह देखना चाहती है कि क्या पीठ द्वारा उपाध्यक्ष के फैसले की समीक्षा की जा सकती है, उन्होंने कहा कि अदालत केवल स्पीकर की कार्रवाई की वैधता पर फैसला करेगी।
 

विज्ञापन
02:13 PM, 05-Apr-2022

पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में अमेरिका शामिल नहीं- सेना

पाकिस्तानी सेना ने प्रधानमंत्री इमरान खान के उस आरोप का खंडन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्ता परिवर्तन की कोशिशों में अमेरिका शामिल था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाक सेना की ओर से कहा गया है कि अमेरिका के देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है।

02:03 PM, 05-Apr-2022

हमने गद्दारी की है तो सबूत लाएं- शहबाज शरीफ

पाकिस्तान में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने कहा कि संसद में संविधान का उल्लंघन किया गया। इमरान खान लगातार झूठ बोल रहे हैं। अगर हमने देश के साथ गद्दारी की है तो इमरान खान सबूत पेश करें। हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
01:17 PM, 05-Apr-2022

कार्यवाहक पीएम के लिए हमारे पास नहीं आया कोई लेटर- शरीफ

पाकिस्तान के विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि, इमरान खान व उनकी पार्टी झूठ बोल रही है। कार्यवाहक पीएम चुनने लिए हमारे पास राष्ट्रपति की ओर से कोई पत्र नहीं भेजा गया है। जब पत्र आएगा तो हम इसे अपने नेताओं व सहयोगियों के सामने रखेंगे। 

01:04 PM, 05-Apr-2022

थोड़ी देर में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने और संसद भंग मामले में थोड़ी देर में सुनवाई शुरू होगी। कोर्ट आज इस मामले में अपना फैसला सुना सकता है। सोमवार को कोर्ट ने कहा था कि, इस मामले में हम तार्किक फैसला सुनाएंगे। 

12:17 PM, 05-Apr-2022

पाकिस्तान में सियासी संकट Live: सुप्रीम कोर्ट में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के मामले की सुनवाई बुधवार तक टली 

पाकिस्तान में चल रहे सियासी संकट के बीच चुनाव आयोग ने इमरान खान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि, देश में 90 दिन में चुनाव कराना संभव नहीं है। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने चुनाव आयोग के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया कि दोबारा चुनाव कराने में कम से कम छह महीने का समय लगेगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें