संयुक्त विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार शहबाज शरीफ ने रहा है कि पाकिस्तान की नई सरकार आगे बढ़ना चाहती है और बदले की राजनीति नहीं करना चाहती है।
पाकिस्तान की नई सरकार में बिलावल भुट्टो विदेश मंत्री का कार्यभार संभाल सकते हैं। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके नाम पर लगभग सहमति बन गई है।
इमरान खान की सरकार गिरने के बाद अब जल्द ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ वापस लौट सकते हैं। वह लंबे समय से देश से बाहर हैं।
सरकार गिरने के बाद इमरान खान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। यह बैठक आज हो सकती है, इसमें कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।