01:43 PM, 15-Jun-2025
ईरान ने दिए संघर्ष विराम के संकेत
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एक बयान में संकेत दिए हैं कि ईरान संघर्ष विराम करना चाहता है। अरागची ने कहा कि अगर इस्राइल उनके देश पर हमले बंद कर देता है तो वे भी हमले नहीं करेंगे। इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान पर हमले किए थे, जिनमें ईरानी सेना के कई शीर्ष कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए थे। परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान में आज बातचीत होनी थी, लेकिन हमलों के बाद ईरान ने इस बैठक से इनकार कर दिया।