फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hezbollah Conflict Live: हमले में इस्राइल के सैनिक की मौत, हिजबुल्ला प्रमुख बोला- फिर करेंगे पलटवार

Sun, 25 Aug 2024 11:08 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

खास बातें

हमास और इस्राइल बीते 10 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस बीच, इस्राइल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच भी युद्ध छिड़ता दिख रहा है। दोनों के बीच तनाव तब बढ़ गया, जब इस्राइल ने रविवार सुबह हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए। इसके जवाब में हिजबुल्ला ने भी हमला किया। दावा किया जा रहा कि उसने इस्राइल पर 320 कत्युशा रॉकेट लॉन्च किए हैं। वहीं इस्राइली रक्षा बलों का कहना है कि यह हमले नागरिकों को लक्ष्य बनाकर किए गए हैं। 
विज्ञापन
इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 25-Aug-2024

11:05 PM, 25-Aug-2024

ब्रिटेन ने संयम बरतने की अपील की
इस्राइल और हिजबुल्ला संघर्ष को लेकर ब्रिटेन ने संयम बरतने की अपील की। ब्रिटिश विदेश सचिव डेविड लैमी ने एक्स पर पोस्ट किया कि मध्य पूर्व में आगे की स्थिति को किसी भी कीमत पर टाला जाना चाहिए। इस्राइल के मंत्री के साथ बातचीत में मैंने इस्राइल की सुरक्षा, संयम के महत्व, गाजा में तत्काल युद्ध विराम की आवश्यकता और सभी बंधकों की रिहाई के लिए यूके के समर्थन को दोहराया।

11:01 PM, 25-Aug-2024

जरूरत पड़ने पर करेंगे पलटवार: नसरल्लाह
हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह ने कहा कि हम हमले का आकलन करेंगे और यदि आवश्यक हुआ तो फिर से हमला करेंगे। हमारे पास किसी अन्य समय जवाब देने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला ने बड़े हमले की योजना नहीं बनाई थी और हमने इस्राइल की राजधानी तेल अवीव में बेन गुरियन हवाई अड्डे सहित नागरिकों या सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने से परहेज किया था। उन्होंने स्वीकार किया कि अपने वरिष्ठ कमांडर की हत्या पर प्रतिक्रिया में हमसे देरी हुई। 

विज्ञापन
10:59 PM, 25-Aug-2024

हिजबुल्ला प्रमुख ने इस्राइल के दावे को नकारा

09:51 PM, 25-Aug-2024

इस्राइल के हवाई क्षेत्र में गिरे हिजबुल्ला के रॉकेट: नसरल्लाह

विज्ञापन
09:49 PM, 25-Aug-2024

09:04 PM, 25-Aug-2024

इस्राइल के सैनिक की हमले में मौत
इस्राइल सेना ने कहा कि उत्तरी इस्राइल में हुए हमले में एक सैनिक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। 21 वर्षीय ऑफिसर डेविड मोशे बेन शिट्रिट उत्तरी इस्राइल में लड़ाई के दौरान मारे गए। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सैनिक की मौत या तो आयरन डोम इंटरसेप्टर या इंटरसेप्टर से गिरे छर्रे से हुई,जो हिजबुल्ला के ड्रोन को रोकने के बाद एक तेज रफ्तार गश्त नाव से टकरा गया था। 

09:00 PM, 25-Aug-2024

इस्राइल-हिजबुल्ला ने किया संघर्ष आगे न बढ़ाने को लेकर साझा किए संदेश
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलों के बाद इस्राइल-हिजबुल्ला ने मध्यस्थों के जरिये संदेश साझा किए। दोनों देशों ने स्वीकार किया कि कोई युद्ध आगे नहीं बढ़ाना चाहता। 

07:22 PM, 25-Aug-2024

06:44 PM, 25-Aug-2024

06:42 PM, 25-Aug-2024

यह कहानी का अंत नहीं : बेंजामिन नेतन्याहू
हिजबुल्ला रॉकेट हमलों को लेकर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल की प्रतिक्रिया कहानी का अंत नहीं है। बेरुत में नसरल्लाह और तेहरान में खामेनेई को पता होना चाहिए कि हमने जो किया वह उत्तर में स्थिति को बदलने की दिशा में एक और कदम है।
 

06:02 PM, 25-Aug-2024

06:00 PM, 25-Aug-2024

05:17 PM, 25-Aug-2024

यह इस्राइल के मुंह पर तमाचा : हमास
फलस्तीन आतंकवादी समूह हमास ने इस्राइल पर हिजबुल्ला के रॉकेट हमले को उसके मुंह पर तमाचा बताया। हमास की ओर से कहा गया कि यह मजबूत और केंद्रित प्रतिक्रिया है। जिसने गहरी चोट की है। यह इस्राइल सरकार के मुंह पर एक तमाचा है।

05:05 PM, 25-Aug-2024

इस्राइल के रक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका: राष्ट्रपति

हिजबुल्ला पर हमलों को इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने निर्णायक कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद के खतरे के खिलाफ खुद को और अपने नागरिकों की रक्षा करने के इस्राइल के अधिकार और कर्तव्य का प्रतीक है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि एक बार फिर से इस्राइल रक्षा बलों के प्रति आभार और समर्थन व्यक्त करने का मौका है। 

05:04 PM, 25-Aug-2024

04:08 PM, 25-Aug-2024

फ्रांस ने रद्द की उड़ानें
इस्राइल-हिजबुल्ला हमले को लेकर एयर फ्रांस ने इस्राइल की राजधानी तेल अवीव और लेबनान की राजधानी बेरूत के लिए उड़ानें सोमवार तक रद्द कर दी हैं। 

03:35 PM, 25-Aug-2024

हूतियों ने की इस्राइल पर हमले की तारीफ
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हिजबुल्ला के हमलों की सराहना की। हूती की ओर से दिए गए बयान में कहा गया कि हम हिजबुल्ला और उसके महासचिव को इस्राइली दुश्मन के खिलाफ किए गए महान और साहसी हमले के लिए बधाई देते हैं। 

03:35 PM, 25-Aug-2024

संयुक्त राष्ट्र ने युद्ध विराम की अपील की
लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक कार्यालय ने इस्राइल और हिजबुल्ला से युद्ध विराम की अपील की। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल ने कहा कि सभी पक्ष संघर्ष विराम का पालन करें। 

 

03:35 PM, 25-Aug-2024

बेन गुरियन हवाई अड्डे से यातायात शुरू
बेन गुरियन हवाई अड्डे से हवाई यातायात फिर शुरू कर दिया गया है। जिसे हमलों के चलते कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं। 

 

03:35 PM, 25-Aug-2024

हिजबुल्ला प्रमुख देंगे हवाई हमलों की जानकारी
हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला शाम छह बजे युद्ध को लेकर जानकारी देंगे। लेबनान समूह ने घोषणा की है कि इस्राइल ने बड़ा हमला किया है। 

03:34 PM, 25-Aug-2024

तेल अवीव के शेयरों में बढ़ोतरी
हिजबुल्ला-इस्राइल हमले के बीच तेल अवीव शेयरों में बढ़ोतरी हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्लू चिप तेल अवीव 35 सूचकांक में 0.4 फीसदी की वृद्धि हुई। 

02:57 PM, 25-Aug-2024

लेबनान पर हमलों में कम से कम तीन लोग मारे गए
लेबनान ने हमलों में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है। इस्राइल ने अपनी तरफ से किसी भी हताहत का खुलासा नहीं किया। 

02:46 PM, 25-Aug-2024

जो हमें नुकसान पहुंचाता है, उसे हम...: इस्राइली प्रधानमंत्री

लेबनान में हवाई हमले शुरू करने के बाद इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाता है, हम वापस उसे नुकसान पहुंचाते हैं।
 

02:14 PM, 25-Aug-2024

इस्राइल ने समर्थकों को धन्यवाद दिया
इस्राइल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर समर्थन करने वालों का आभार जताया है। उसका कहना है, 'आप लोगों के समर्थन के लिए धन्यवाद। हम अपडेट साझा करना जारी रखेंगे।' 

01:53 PM, 25-Aug-2024

इस्राइल के हमले के बाद लेबनान में एक की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के दक्षिण में एक वाहन पर इस्राइली हमले में कम से कम एक व्यक्ति के मारे जाने की सूचना दी है। इस्राइल में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
 
 

01:09 PM, 25-Aug-2024

हिजबुल्ला की हरकतों पर नजर: गैलेंट

इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा कि हम हिजबुल्ला की हरकतों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।  
 

12:31 PM, 25-Aug-2024

इस्राइल की रक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता दृढ़: अमेरिका
पेंटागन ने इस्राइल की सुरक्षा के लिए अपने अटूट समर्थन की घोषणा की है। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के बीच बातचीत में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने लेबनानी आतंकवादी समूह के हमलों का मुकाबला करने में अपने सहयोगी की सहायता करने के लिए अपनी तत्परता पर जोर दिया। कहा कि इस्राइल की रक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता दृढ़ है।
 

12:15 PM, 25-Aug-2024

अपने नागरिकों को बचाने के लिए किए हमले: हगारी
इस्राइल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने रविवार को कहा, 'खतरों को दूर करने के लिए एक आत्मरक्षा कार्रवाई के तहत इस्राइली सेना लेबनान में आतंकी ठिकानों पर हमला कर रही है। इन ठिकानों से हिजबुल्ला इस्राइली नागरिकों पर हमले करने की योजना बना रहा था।'

11:39 AM, 25-Aug-2024

उड़ानें प्रभावित
लेबनान में हवाई हमलों का सबसे ज्यादा असर उड़ानों पर पड़ा है। इस्राइल के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने आने वाली उड़ानों को डायवर्ट कर दिया है। वहीं, कुछ उड़ानों में देरी भी हो रही है। वहीं, यहां के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने घरेलू मोर्चे पर विशेष स्थिति की घोषणा की। उन्होंने इस्राइली सेना द्वारा लेबनान में एहतियाती हमले शुरू करने के बाद रविवार सुबह छह बजे से 48 घंटे के राष्ट्रव्यापी आपातकाल का एलान किया है। 

11:39 AM, 25-Aug-2024

हिजबुल्ला ने भी किया था हमला
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्ला ने शनिवार को इस्राइल की ओर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए थे। इस हमले में इस्राइली सीमा के अंदर स्थित कई घर तबाह हो गए।बताया जा रहा है कि हिजबुल्लाह ने ये हमले शुक्रवार को हुए इस्राइली हमले के जवाब में किया था।

11:37 AM, 25-Aug-2024

इस्राइल का कहना बचाव में किया हमला

इस्राइल ने रविवार की सुबह दक्षिणी लेबनान में कई हवाई हमले किए। इसका कहना है कि हिजबुल्ला इस्राइल पर हमला करने की योजना बना रहा था। इसलिए एहतियातन यह हमले किए गए। हालांकि, यह हमला गाजा संघर्ष विराम वार्ता को विफल कर सकता है। 

11:33 AM, 25-Aug-2024

Israel-Hezbollah Conflict Live: हमले में इस्राइल के सैनिक की मौत, हिजबुल्ला प्रमुख बोला- फिर करेंगे पलटवार

हमास और इस्राइल बीते 10 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस बीच, इस्राइल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच भी युद्ध छिड़ता दिख रहा है। दोनों के बीच तनाव तब बढ़ गया, जब इस्राइल ने रविवार सुबह हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए। इसके जवाब में हिजबुल्ला ने भी हमला किया। दावा किया जा रहा कि उसने इस्राइल पर 320 कत्युशा रॉकेट लॉन्च किए हैं। वहीं इस्राइली रक्षा बलों का कहना है कि यह हमले नागरिकों को लक्ष्य बनाकर किए गए हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें