फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Unrest Live: इराक ने इस्राइल के सैन्य अड्डे पर किया ड्रोन हमला, दो सैनिकों की मौत, 24 घायल

Fri, 04 Oct 2024 11:51 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Israel Iran War News Live Updates: इस्राइल ईरान के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने जुमे की नमाज के बाद लोगों को संबोधित किया। वहीं इस्राइल के हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री लेबनान की राजधानी बेरूत पहुंचे हैं। इस्राइली सेना ने दावा किया कि बेरूत में हुए हमले में हिजबुल्ला के संचार प्रभाग के प्रमुख मोहम्मद राशिद स्काफी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:53 PM, 04-Oct-2024

पश्चिम एशिया संघर्ष कम करने में सक्रिय भूमिका निभा सकता है भारत: इराज इलाही
पश्चिम एशिया में जारी तनाव को कम करने के लिए ईरान ने भारत की तरफ देखना शुरू कर दिया है। भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक बड़ी शक्ति है। वैश्विक दक्षिण की आवाज के रूप में पश्चिम एशिया में संघर्षों को कम करने में सक्रिय भूमिका निभा सकता है। इलाही की यह टिप्पणी एक विशेष साक्षात्कार के दौरान इस्राइल-हिजबुल्ला संघर्ष और इस्राइल-हमास युद्ध में वृद्धि की पृष्ठभूमि में आई है। यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान अन्य देशों तक पहुंच गया है, इलाही ने कहा कि ईरान रूस और चीन के साथ निकट संपर्क में है, लेकिन भारत के साथ सीधे संपर्क में नहीं है।

08:45 PM, 04-Oct-2024

रोमानिया ने लेबनान को भेजी खाद्य सामग्री

07:45 PM, 04-Oct-2024

इराक ने इस्राइल के सैन्य अड्डे पर दागे दो ड्रोन

इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि इराक की ओर से इस्राइल के सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला किया गया। इसमें दो इस्राइली सैनिकों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक सैनिक घायल हुए। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक आईडीएफ ने बताया कि हमले में गोलानी ब्रिगेड की 13वीं बटालियन में सिग्नल ऑफिसर कैडेट सार्जेंट डैनियल अवीव हैम सोफर और गोलानी ब्रिगेड की 13वीं बटालियन के आईटी विशेषज्ञ कॉर्पोरल ताल ड्रोर की मौत हो गई। आईडीएफ ने बताया कि जांच में सामने आया कि हमले में इराक से दो विस्फोटकों से लदे ड्रोन लॉन्च किए गए थे। इनमें से एक को हवाई सुरक्षा ने मार गिराया और दूसरे ने उत्तरी गोलान हाइट्स में एक सैन्य अड्डे पर हमला किया। हमले में दो शहीद सैनिकों के अलावा 24 अन्य घायल भी हुए। जिनमें दो गंभीर रूप से एक सामान्य और 21 मामूली रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
07:38 PM, 04-Oct-2024

इस्राइल ने कहा- अब तक 250 से ज्यादा हिजबुल्ला लड़ाकों को मारा

इस्राइल का कहना है कि उसने हिजबुल्ला के खिलाफ शुरू हुए हमलों के बाद से अब तक 250 हिजबुल्ला लड़ाकों को मारा गिराया है। एपी के मुताबिक इस्राइली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने कहा कि नौ इस्राइली सैनिकों में से अधिकांश हिजबुल्ला लड़ाकों के साथ मुठभेड़ में मारे गए। जिन क्षेत्रों में सैनिक काम कर रहे हैं, वे विस्फोटकों और हथियारों से भरे हुए हैं।

07:00 PM, 04-Oct-2024

इस्राइल ने बेरूत पर किया तीसरा हमला

इस्राइल ने लेबनान के बेरूत पर तीसरी बार एयर स्ट्राइक की है। लेबनान की समाचार एजेंसी के मुताबिक इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने तराया शहर पर तीसरा हमला किया। इसमें मुख्य सड़क से सटे एक घर को निशाना बनाया गया। बताया गया कि इस्राइल ने हरमेल शहर के आसपास तीन बार हमले किए।

विज्ञापन
06:54 PM, 04-Oct-2024

ब्रिटेन और इटली ने की लेबनान की आर्थिक मदद 

मानवीय संकट से जूझ रहे लेबनान की मदद के लिए ब्रिटेन और इटली ने हाथ बढ़ाए हैं। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक ब्रिटेन ने लेबनान में मानवीय सहायता के लिए 10 मिलियन पाउंड की अतिरिक्त सहायता दी है। वहीं इटली ने लेबनान को 17 मिलियन यूरो की मदद की है। 

06:48 PM, 04-Oct-2024

संयुक्त राष्ट्र ने उठाया प्रवासी श्रमिकों का मुद्दा

06:09 PM, 04-Oct-2024

इस्राइल के हमलों का देंगे कठोर जवाब: विदेश मंत्री अराघची

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर इस्राइल ने ईरान पर हमला किया तो तेहरान कठोर जवाब देगा। अराघची ने शुक्रवार को बेरूत में लेबनान के संसद अध्यक्ष नबीह बेरी से मुलाकात के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि 

 

06:03 PM, 04-Oct-2024

इस्राइल ने हमला किया तो उसके ऊर्जा और गैस क्षेत्रों को बनाएंगे निशाना: ईरानी डिप्टी कमांडर

05:44 PM, 04-Oct-2024

लेबनान के साथ खड़ा है ईरान: विदेश मंत्री

बेरूत पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उन्होंने लेबनान का दौरा किया। ईरान हमेशा लेबनान के लोगों के साथ खड़ा हुआ है। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा कि इस्राइल के हमलों के बीच हम अन्य क्षेत्रीय सरकारों को भी लेबनान के प्रति अपने समर्थन में दृढ़ता दिखाने के लिए आमंत्रित करते हैं।  

05:38 PM, 04-Oct-2024

दक्षिणी बेरूत में इस्राइल ने फिर किए हमले

05:24 PM, 04-Oct-2024

गाजा पट्टी से दक्षिणी इस्राइल पर दागे गए दो रॉकेट

गाजा पट्टी से दक्षिणी इस्राइल पर दो रॉकेट दागे गए हैं। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक गाजा पट्टी से दक्षिणी इस्राइल पर दो रॉकेट दागे गए। इसके बाद किसुफिम और ऐन हशलोशा इलाके में सायरन बजे। इस्राइल रक्षा बल का कहना है कि एक रॉकेट को हवाई सुरक्षा ने रोक दिया। जबकि दूसरा रॉकेट खुले क्षेत्र में गिरा। इससे कोई हताहत नहीं हुआ। आईडीएफ ने कहा कि दो महीने में पहली बार दक्षिणी इ्स्राइल में सायरन बजे हैं। 
 

04:53 PM, 04-Oct-2024

इस्राइल ने सीरिया लेबनान के बीच बनी सुरंग पर किया हमला

इस्राइल की सेना ने लेबनान और सीरिया के बीच बनी 3.5 किमी लंबी सुरंग पर हमला किया है। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक सेना ने कहा है कि सुरंग का इस्तेमाल हिजबुल्ला द्वारा ईरानी हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता था। इसे हिजबुल्ला की यूनिट 4400 संभालती थी और ईरान और उसके सहयोगियों से लेबनान तक हथियार पहुंचाती थी। आईडीएफ ने कहा है कि उसने सीरिया के रास्ते ईरान से हिजबुल्ला को कोई भी हथियार पहुंचाने से रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। 

04:52 PM, 04-Oct-2024

इस्राइल के ड्रोन हमले में पांच स्वास्थ्यकर्मियों की मौत

लेबनान की आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी का कहना है कि मरजायून कस्बे में सरकारी अस्पताल के निकट इस्राइली ड्रोन हमले में पांच स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। अलजजीरा के मुताबिक अस्पताल से चिकित्सा कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है और अस्पताल को बंद कर दिया गया है। अस्पताल के निदेशक मौनेस क्लाकेश ने कहा कि हमने सुरक्षा स्थिति स्पष्ट होने तक अस्थायी रूप से अस्पताल खाली करने का निर्णय लिया है। 

 

04:37 PM, 04-Oct-2024

पश्चिम एशिया में फंसे लोगों के पास सुरक्षित जगहों पर जाने का विकल्प

पश्चिम एशिया के संकट पर विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत ने कुछ दिन पहले एक बयान जारी कर गहरी चिंता व्यक्त की थी। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने कहा कि हिंसा और स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है। हमने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा का पर जोर दिया था। उन्होंने कहा, 'हमारी राय में यह महत्वपूर्ण है कि हिंसक संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय आयाम न ले ले... अभी तक, इस्राइल, ईरान और अन्य देशों से उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इसलिए लोगों के पास विकल्प है कि वे सुरक्षित जगहों पर जा सकते हैं। परिवारों ने हमसे और हमारे दूतावासों से संपर्क किया है, लेकिन इस समय, हमारे पास लेबनान में लगभग 3,000 लोग हैं, जिनमें से ज्यादातर बेरूत में हैं। इस्राइल में, हमारे पास लगभग 30,000 लोग हैं जो बड़े पैमाने पर देखभाल करने वाले और कर्मचारी हैं। 

04:33 PM, 04-Oct-2024

हमलों के बाद लेबनान में हालात का जायजा लेने पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री

04:15 PM, 04-Oct-2024

West Asia Unrest Live: इराक ने इस्राइल के सैन्य अड्डे पर किया ड्रोन हमला, दो सैनिकों की मौत, 24 घायल

Israel Iran War News Live Updates: इस्राइल पर ईरान के हमलों के बाद से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष न बढ़े इसे लेकर हर देश की चिंता बढ़ी हुई है। वहीं शुक्रवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने तेहरान में जुमे की नमाज के बाद मौजूद लोगों की भीड़ को संबोधित किया। तेहरान की ग्रैंड मस्जिद से दिए गए इस भाषण में खामनेई ने मुस्लिमों से एकजुटता की अपील की। बताया जाता है कि इस्राइली हमले में मारे हिजबुल्ला प्रमुख नरसल्ला को भी दफन किया गया। वहीं इस्राइली सेना ने दावा किया कि बेरूत में हुए हमले में हिजबुल्ला के संचार प्रभाग के प्रमुख मोहम्मद राशिद स्काफी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें