10:03 PM, 22-Aug-2023
25 से ग्रीस की पहली यात्रा पर पहुंचेंगे एथेंस
मोदी दक्षिण अफ्रीका से 25 अगस्त को ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर एथेंस पहुंचेंगे। यह मोदी की पहली ग्रीस यात्रा होगी। मोदी ने कहा, मुझे 40 वर्षों के बाद ग्रीस की यात्रा करने वाला पहला भारतीय प्रधान मंत्री होने का सम्मान प्राप्त हुआ है। हमारी दोनों सभ्यताओं के बीच संपर्क दो सहस्राब्दियों से पुराना है और आधुनिक समय में, हमारे संबंध लोकतंत्र, कानून के शासन व बहुलवाद के साझा मूल्यों से मजबूत हुए हैं। मोदी ने कहा, ग्रीस का दौरा करने और हमारे बहुआयामी संबंधों में एक नया अध्याय खोलने के लिए उत्सुक हूं, वहां भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करूंगा।