फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Independence Day: अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे, ट्रंप बोले- साम्यवाद कैंसर की तरह, खात्मा जरूरी

Sun, 05 Jul 2026 09:50 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US Independence Day Celebration 2026 Live Updates: अमेरिका अपनी आजादी के 250वें वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस बीच वॉशिंगटन डीसी में खराब मौसम ने कुछ देर के लिए कार्यक्रमों की रफ्तार धीमी कर दी। हालांकि, कई घंटो की देरी के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना संबोधन दिया। अब लोग ऐतिहासिक आतिशबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं। इससे जुड़े सभी अपडेट के लिए पेज पर बने रहे...
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका अपनी आजादी के 250 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक जश्न मना रहा है। देश के सभी 50 राज्यों में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सैन्य प्रदर्शन, म्यूजिक कॉन्सर्ट और देशभक्ति से जुड़े विशेष आयोजन हो रहे हैं। राजधानी वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क और फिलाडेल्फिया इस महाउत्सव के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इस अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनके भाषण के बाद वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में देश के इतिहास की सबसे भव्य स्वतंत्रता दिवस आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें