All Party Delegation News Updates In Hindi: भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। इन शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोग दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब किया। शिष्टमंडलों ने अल्जीरिया, डेनमार्क, ब्रिटेन, इथियोपिया, फ्रांस, इटली जैसे देशों में भारत का पक्ष मजबूती से रखा। ग्रीस, बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों में भी दहशतगर्दों के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति बताई गई। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नीत शिष्टमंडल तीन दिवसीय जर्मनी दौरे पर है। वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है।इस खबर में पढ़ें भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे से जुड़ी तमाम अपडेट्स
विज्ञापन
विदेश दौरे पर रविशंकर प्रसाद नीत भारत का सर्वदलीय शिष्टमंडल
- फोटो : एएनआई
जर्मनी ने भारत के साथ दिखाई सहानुभूति- एमजे अकबर
जर्मन विदेश मंत्री से मुलाकात के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने कहा, 'जर्मनों ने अब तक सबसे अधिक सहानुभूति दिखाई है, लेकिन साथ ही उन्होंने इस त्रासदी और इंडोनेशिया के लोगों की पीड़ा को भी समझा है। जर्मन विदेश मंत्री के साथ बैठक में मैंने कहा कि मुझे बिस्मार्क का एक कथन याद आ रहा है - 'सीमा पर विजयी सेना को वाकपटुता से नहीं रोका जा सकता'। जर्मनों ने तुरंत समझ लिया और इस बात पर सहमत हुए कि एक महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।' 'मेरे विचार से, संकट एक अवसर भी हो सकता है। यह जर्मनी में भारत के लिए अपने रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने का एक अवसर है'।
10:30 PM, 06-Jun-2025
जर्मन थिंक टैंक से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक
जर्मनी में थिंक टैंक कोनराड एडेनॉयर स्टिफ्टंग में एशिया और प्रशांत, यूरोपीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के निदेशक क्रिश्चियन एच्ले ने भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक पर कहा, 'यह बहुत ही खुली और अच्छी बातचीत थी। हमने कई विषयों पर चर्चा की, बेशक, हाल ही में हुआ आतंकवादी हमला एक प्रासंगिक विषय था। हमने भारत और जर्मनी के बीच सहयोग की संभावनाओं के बारे में भी बात की'। 'हमले (पहलगाम आतंकी हमला) को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उसे देखकर गहरा सदमा लगा और यह विनाशकारी था। हमारी तरफ से भारतीय लोगों के साथ गहरी एकजुटता है। इस बात की भी चिंता थी कि यह एक हिंसक संघर्ष में बदल जाएगा। प्रतिक्रिया अच्छी तरह से समायोजित की गई थी। हमें उम्मीद है कि हम इस संघर्ष को हल करने के लिए शांतिपूर्ण तरीके भी खोज लेंगे।'
08:52 PM, 06-Jun-2025
विदेश मंत्री जयशंकर से मिलीं सांसद सुप्रिया सुले
एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने हमें बहुत समय दिया, वह हमारे अनुभव और प्रत्येक देश से हमें मिली प्रतिक्रिया सुनना चाहते थे। हमने बहुत विस्तार से चर्चा की।' उन्होंने आगे कहा, 'एक मजबूत लोकतंत्र में, हर किसी को बोलने का अधिकार है, कई लोगों के अलग-अलग विचार होते हैं... हर प्रतिनिधिमंडल ने अलग-अलग लोगों से मुलाकात की, लोकतंत्र में सांसद भी निर्णयकर्ता होते हैं।'
विदेश मंत्री से मिलेगा श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, IUML सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, BJD सांसद सस्मित पात्रा, भाजपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा, भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया और राजदूत सुजान चिनॉय शामिल हैं।
04:23 PM, 06-Jun-2025
जर्मनी में प्रतिनिधिमंडल ने की अहम बैठक
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जर्मन बुंडेस्टैग के सदस्य राल्फ ब्रिंकहॉस और विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष आर्मिन लाशेट के साथ बैठक की।
आतंकवाद एक वैश्विक अभिशाप है- रविशंकर प्रसाद
इस दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'इस भव्य संसद के उपाध्यक्ष के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने आतंकवाद पर विचारों का आदान-प्रदान किया, वह बहुत स्पष्ट थे। आतंकवाद एक वैश्विक अभिशाप है और उन्होंने अपने लोगों को सुरक्षा देने के लिए भारत के प्रयासों की भी सराहना की और वैश्विक स्तर पर हमें आतंकवाद के क्षेत्र में मिलकर काम करने की जरूरत है और साथ ही इन दो महान देशों के बीच अच्छे आर्थिक सहयोग की भी जरूरत है। जर्मनी दुनिया में एक बड़ी आर्थिक शक्ति है और भारत भी दुनिया में एक बड़ी आर्थिक शक्ति है'।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने बर्लिन में जर्मन बुंडेस्टाग के उपाध्यक्ष ओमिद नूरीपुर से मुलाकात की।
विज्ञापन
02:52 PM, 06-Jun-2025
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के नेता और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत के साथ एकजुटता में उन्होंने जो दयालु शब्द कहे हैं, उससे मैं प्रोत्साहित हुआ हूं। जर्मनी और भारत के बीच लंबे समय से मित्रता है। एक महान भविष्य है। अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में बातचीत है और दो लोकतांत्रिक शक्तियों के बीच समझ है। आतंकवाद एक वैश्विक संकट है। मैं आतंकवाद के इस खतरे के खिलाफ़ उनकी गहरी अस्वीकृति से बहुत प्रभावित हूं। जो शांति, स्थिरता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए एक वैश्विक चुनौती बन रहा है।
02:51 PM, 06-Jun-2025
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जर्मन बुंडेस्टैग के सदस्य राल्फ ब्रिंकहॉस और विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष आर्मिन लैशेट के साथ बैठक की। बैठक के बाद विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष आर्मिन लैशेट ने कहा कि भू-राजनीतिक स्थिति में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है। हम जर्मनी के करीबी मित्र भारत को बर्लिन में पाकर खुश हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमलों से मैं बहुत स्तब्ध हूं। हमारे विचार और सहानुभूति पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम नागरिकों पर हमले की कड़ी निंदा करते हैं। जर्मनी और यूरोप भारत के करीब हैं, हम आतंकवाद के खिलाफ आपकी लड़ाई का समर्थन करते हैं, और मौजूदा युद्धविराम उत्साहजनक है। यह महत्वपूर्ण है कि यह शांति बनी रहे और संवाद जारी रहे। क्षेत्र में स्थिरता और शांति सभी के हित में है। हम इसी पर चर्चा करना चाहते हैं।
02:49 PM, 06-Jun-2025
ओमिद नूरीपुर ने कहा कि बैठक बहुत ही अच्छी रही। मुझे भारत जैसी महान जगह के इतने सारे सदस्यों का स्वागत करके सम्मानित महसूस हो रहा है। इस देश के एक मित्र के रूप में मुझे खुशी है कि हम आदान-प्रदान कर सके, गहन सहयोग के लिए और भी अधिक संभावनाएं हैं, लेकिन विशेष रूप से इन दिनों में, भारत पर हमला किया गया है। रूस और यूक्रेन द्वारा यूरोपीय व्यवस्था पर हमला किया गया है। यह टीम बनाने और सहयोग करने का समय है। यदि हम सहायता कर सकते हैं, तो यह आवश्यक है क्योंकि हम एक साथ अपने लोकतंत्र, अपनी स्वतंत्रता की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवादी हमलों से सबसे अधिक प्रभावित है और उग्रवाद लोगों की सुरक्षा और लोकतंत्र और संस्थानों में विश्वास को कमजोर कर रहा है। इसलिए हमें एक साथ खड़ा होना चाहिए। इन दिनों हमें भारत के लोगों के पक्ष में खड़ा होना चाहिए और बिना किसी तनाव के मदद करनी चाहिए, ताकि देश सुरक्षित रहे, जैसा कि हमारे सहयोगी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
02:09 PM, 06-Jun-2025
जर्मनी के बर्लिन में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जर्मन बुंडेस्टाग के उपाध्यक्ष ओमिद नूरीपुर से मुलाकात की।
09:17 AM, 06-Jun-2025
09:12 AM, 06-Jun-2025
पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हमने उन्हें अपनी बैठकों के बारे में ट्वीट करते देखा है। हमने उन लोगों को सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान के समर्थन या प्रशंसा के बारे में कुछ भी कहते नहीं देखा है। हमें कोई परेशानी नहीं थी। हमारे पास उनसे अधिक महत्वपूर्ण और नियुक्तियां थीं। चाहे वह सीनेटर हों या हिल पर कांग्रेस के सदस्य, चाहे वह सरकारी अधिकारी हों, हमारी नियुक्तियों की सूची उनकी तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर है। इस समय हम इस तर्क में बहुत बेहतर हैं क्योंकि जब पाकिस्तान कहता है कि हम निर्दोष हैं, भारत हमलावर है, तो हमने तर्क दिया है कि ऐसा क्यों नहीं है। जब पाकिस्तान कहता है कि हम भी आतंकवाद के शिकार हैं, तो हमने बताया है कि आतंकवाद सबसे पहले कहां पनपा था। मुझे नहीं लगता कि हमें इन पाकिस्तानी तर्कों के बारे में चिंता करने की ज़रूरत है।
08:01 AM, 06-Jun-2025
उपराष्ट्रपति वेंस ने भारत के रुख का पूरी तरह समर्थन किया
थरूर ने उपराष्ट्रपति वेंस के साथ बैठक को शानदार बताया। उन्होंने कहा, उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत यात्रा की यादें भी साझा कीं। बकौल थरूर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पहलगाम और उसके बाद की घटनाओं पर भारत के रुख का पूरी तरह समर्थन किया। उन्होंने हमारी प्रतिक्रिया के अधिकार को स्वीकार किया। कांग्रेस सांसद ने बताया, 'हमने एआई सहित अन्य क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों के बारे में बात की। पूरी बैठक में माहौल सकारात्मक रहा। हमने अपना संदेश पहुंचा दिया है।
05:00 AM, 06-Jun-2025
अमेरिका में थरूर से उनके बेटे ने भी पूछा सवाल
वाशिंगटन डीसी पहुंचे थरूर ने युद्धविराम में ट्रंप की भूमिका को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति का सम्मान है, लेकिन नई दिल्ली ने कभी नहीं चाहा कि वह किसी को मध्यस्थता करने के लिए कहे। हमें नहीं पता, उन्होंने पाकिस्तान से क्या कहा, पर हमें किसी की सलाह की जरूरत नहीं थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में थरूर के बेटे ने पूछा, क्या किसी देश ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल से पहलगाम हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता को लेकर सबूत मांगा? इस पर उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि आपने यह मुद्दा उठाया। मैं वादा करता हूं कि मैंने यह सवाल प्लांट नहीं किया। साधारण सी बात है, किसी को इसे लेकर कोई शक ही नहीं था। इसलिए किसी ने सबूत नहीं मांगा। फिर भी मैं, यह स्पष्ट कर दूं कि भारत ने कोई भी कदम बिना सबूत के नहीं उठाया है।
03:26 AM, 06-Jun-2025
विदेश दौरे पर रविशंकर प्रसाद नीत भारत का सर्वदलीय शिष्टमंडल
- फोटो : पीटीआई
जर्मनी दौरे पर टीम रविशंकर
समाचार एजेंसी एएनआई ने दूतावास से जारी बयान के हवाले से बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की अगुवाई में विदेश दौरा कर रहा सर्वदलीय शिष्टमंडल 5-7 जून तक जर्मनी का दौरा करेगा।
03:19 AM, 06-Jun-2025
All Party Delegation: विदेशों में भारतीय शिष्टमंडल की मुहिम जारी; विदेश मंत्री जयशंकर से मिलीं सुप्रिया सुले
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस बात को कई बार दोहरा चुके हैं कि अब किसी भी दहशतगर्द के कायराना कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि भारत किसी भी आतंकी वारदात को 'एक्ट ऑफ वॉर' की तरह समझेगा और माकूल जवाब दिया जाएगा। इसी नीति से पूरी दुनिया को अवगत कराने की कवायद के तहत सरकार ने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का गठन किया है। भारत से अब तक छह शिष्टमंडल रूस, जापान, यूएई, कतर और गुयाना जैसे देशों में जाकर अलग-अलग मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब कर चुके हैं।
पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा के खिलाफ भारतीय शिष्टमंडल की मुखर मुहिम
दहशतगर्दों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई से तिलमिलाए पड़ोसी देश पाकिस्तान ने खुद को पीड़ित बताने के लिए दुष्प्रचार का सहारा लिया है। बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या हुई। इसके बाद से ही बीते एक महीने में पाकिस्तान के कई नेता-राजनयिकों ने विदेशी मीडिया के सहारे भारत के खिलाफ जमकर प्रोपेगेंडा किया है। पाकिस्तान के कुत्सित प्रयासों के खिलाफ भारत के सांसद मुखर होकर टिप्पणी कर रहे हैं। अलग-अलग दलों के होने के बावजूद सांसदों ने एक स्वर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दुनिया के सामने स्पष्टता से रखा है।