ब्रिक्स देश समूह का विस्तार करने पर सहमत
ब्रिक्स के सदस्य देशों ने जोहानिसबर्ग शिखर सम्मेलन में समूह का विस्तार करने पर सहमति जताई है। यानी अब ब्रिक्स में और देश जुड़ सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री ने मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी।
रामफोसा के भाषण में महात्मा गांधी, चंद्रयान से लेकर चीता शामिल
ब्रिक्स बैठक में पीएम मोदी के भाषण पर धन्यवाद देते हुए दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्रपति सीरिल रामफोसा ने महात्मा गांधी के अपने देश से जुड़ाव, चंद्रयान-3 की सफलता और चीता परियोजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में जो संघर्ष आरंभ किया उसने यहां के लोगों को रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए प्रेरणा दी जिससे रंगभेद को खत्म किया जा सका। उन्होंने भारत को और चीते देने का वादा भी किया।
मोदी-रामफोसा के बीच द्विपक्षीय हितों पर चर्चा
पीएम मोदी और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा ने ब्रिक्स सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच हुए समझौतों के विकास की समीक्षा की और क्षेत्रीय व बहुपक्षीय मुद्दों पर विमर्श किया। साथ ही वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूती देने के तरीकों के बारे में मिलकर काम करने पर सहमति जताई।
पीएम ने भारतीय प्रवासी के सदस्यों का अभिवादन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग के होटल में एकत्र हुए भारतीय प्रवासी के सदस्यों का अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी, देखें वीडियो
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के ओपन प्लेनरी सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी।
ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना चाहिए: जिनपिंग
जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स पूर्ण सत्र में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन सतत विकास के लिए औद्योगिक सहयोग पर ब्रिक्स ढांचे को संयुक्त रूप से स्थापित करने के लिए सभी पक्षों के साथ भी काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमें शांति बनाए रखने के लिए राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग का विस्तार करना चाहिए। शीत युद्ध की मानसिकता अभी भी हमारी दुनिया को परेशान कर रही है और भू-राजनीतिक स्थिति तनावपूर्ण हो रही है। ब्रिक्स देशों को शांतिपूर्ण विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए और ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स को भविष्य के लिए तैयार संगठन बनाने के लिए हमें अपने संबंधित समाजों को भी भविष्य के लिए तैयार करना होगा। प्रौद्योगिकी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पुतिन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लिया हिस्सा
जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र में शामिल हुए पीएम मोदी।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स पूर्ण सत्र में भाग लेंगे। शी जिनपिंग सैंडटन कन्वेंशन सेंटर में पहुंच गए हैं।
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी जोहान्सबर्ग के सैंडटन कन्वेंशन सेंटर में ब्रिक्स पूर्ण सत्र के लिए पहुंच गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स पूर्ण सत्र के लिए सैंडटन कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए हैं।