फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lok Sabha Election Voting Live: यूपी में पांचवें चरण की 14 सीटों पर मतदान खत्म, 57 फीसदी के पार हुई वोटिंग

Mon, 20 May 2024 09:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

खास बातें

Uttar Pradesh Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Polling Live News: पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति और दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:39 PM, 20-May-2024

जालौन में मतदान की स्थिति
विधानसभा भोगनीपुर- 58.39 प्रतिशत 
विधानसभा माधौगढ़- 52.8 प्रतिशत 
विधानसभा कालपी- 55.53 प्रतिशत 
विधानसभा उरई- 56.22 प्रतिशत 
विधानसभा गरौठा- 58.08 प्रतिशत
फाइनल- 55.99 मतदान प्रतिशत

08:32 PM, 20-May-2024

बांदा-चित्रकूट में शाम छह बजे तक 59.17 फीसदी मतदान
जिलाधिकारी राहुल पांडेय के अनुसार शाम 6 बजे तक हमीरपुर में 60.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी फाइनल मतदान प्रतिशत आना बाकी है।

हमीरपुर में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में बुंदेलों ने 60.36 फीसदी मतदान किया। मतदाताओं में उत्साह के चलते फर्स्ट डिवीजन मिली है। हालांकि इस बार पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में दो फीसदी मतदान कम हुआ है।

ललितपुर के गांव सोल्दा में हुआ 100 फीसदी मतदान
जहां एक ओर देश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पढ़े-लिखे लोगों को मतदान केंद्र तक जाने के लिए तरह-तरह से प्रेरित किया जा रहा है। वहीं ललितपुर के महरौनी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांव सोल्दा के मतदाताओं ने दोपहर एक बजे तक 100 फीसदी मतदान कर नजीर पेश की।

07:23 PM, 20-May-2024

हमीरपुर में मतदान करने के बाद घर पहुंची महिला की मौत
हमीरपुर में सरीला तहसील क्षेत्र में मतदान करने के बाद घर पहुंची महिला की मौत हो गई। जलालपुर थाना क्षेत्र के हरसुंडी गांव निवासी करन यादव ने बताया कि उसकी वृद्ध मां महारानियां (70) पत्नी जयनारायण सोमवार दोपहर तीन बजे गांव के बूथ में मतदान करने गई थीं। वापस आने के बाद परिजनों से कहा कि तबीयत ठीक नहीं है। चारपाई में लेट कर सो गईं। चार बजे परिजनों ने देखा तो उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
06:19 PM, 20-May-2024

जालौन निर्वाचन क्षेत्र में शां 05:00 बजे तक कुल 53.7 प्रतिशत मतदान 
विधानसभा भोगनीपुर-   56.24 प्रतिशत 
विधानसभा माधौगढ़- 51.05 प्रतिशत 
विधानसभा कालपी- 53.15 प्रतिशत 
विधानसभा उरई- 53.82 प्रतिशत 
विधानसभा गरौठा- 55.00 प्रतिशत

05:49 PM, 20-May-2024

इन प्रमुख सीटों पर शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत

अमेठी में शाम पांच बजे तक 52.68% मतदान हुआ है। इसी तरह रायबरेली में 56.26%, लखनऊ में 49.88%, फतेहपुर में 54.56%, कैसरगंज में 53.92% मतदान हुआ। 

विज्ञापन
05:27 PM, 20-May-2024

फतेहपुर लोकसभा सीट पर मतदान की 5 बजे तक की स्थिति
कुल मतदान- 54.97 प्रतिशत
पुरुष- 53.42 प्रतिशत
महिला- 56.77 प्रतिशत
ट्रांसजेंडर- 20.51 प्रतिशत

04:32 PM, 20-May-2024

जालौन लोकसभा अंतर्गत 208 भोगनीपुर विधानसभा का मतदान प्रतिशत
पुरुष-  49.76 प्रतिशत
महिला- 47.12 प्रतिशत
थर्ड जेंडर- 18.75 प्रतिशत
कुल 48.53 प्रतिशत हुआ मतदान

04:31 PM, 20-May-2024

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन डाला वोट

हमीरपुर में शहर के बूथ संख्या सात में मतदान करने पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन के साथ कार्मिक सेल्फी लेते नजर आए। इस दौरान भाजपा चेयरमैन कुलदीप निषाद भी मौजूद रहे।

03:39 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 47.55 फीसदी मतदान

अमेठी सीट पर 45.13 फीसदी मतदान
कैसरगंज सीट पर 46.01 प्रतिशत वोटिंग
कौशांबी सीट पर 43.01 फीसदी मतदान
गोंडा सीट पर 43.23 प्रतिशत वोटिंग
जालौन सीट पर 46.22 फीसदी मतदान
झांसी सीट पर 52.53 प्रतिशत मतदान
फतेहपुर सीट पर 47.25 फीसदी मतदान
फैजाबाद लोकसभा सीट पर 48.66 प्रतिशत वोटिंग
बांदा लोकसभा सीट पर 48.08 फीसदी मतदान
बाराबंकी लोकसभा सीट पर 55.35 प्रतिशत वोटिंग
मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर 51.08 फीसदी मतदान
रायबरेली लोकसभा सीट पर 47.83 प्रतिशत मतदान
लखनऊ सीट पर 41.90 प्रतिशत वोटिंग
हमीरपुर सीट पर 48.87 फीसदी मतदान

03:36 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत

बांदा चित्रकूट सीट पर 3 बजे तक 48,65 फीसदी मतदान
गोंडा में 44 और कैसरगंज में 45 प्रतिशत पड़े वोट

फतेहपुर लोकसभा मतदान की 3 बजे तक कुल मतदान 47.23 प्रतिशत
पुरुष -46.00 प्रतिशत
महिला-48.65 प्रतिशत
ट्रांसजेंडर-19.51 प्रतिशत

03:24 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Chunav 5th Charan Voting: केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ कर्मचारियों ने ली सेल्फी

हमीरपुर शहर के बूथ संख्या 7 में मतदान करने पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ कर्मचारियों की सेल्फी लेते हुए फोटो वायरल हुई है। इस दौरान भाजपा चेयरमैन कुलदीप निषाद भी मौजूद रहे।

03:22 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: सपा ने चुनाव आयोग से की मांग

कैसरगंज लोकसभा की तरबगंज विधानसभा में बूथ संख्या 351, 352, 353, 354 पर भाजपा के लोगों द्वारा फर्जी मतदान करवाए जाने की सूचना मिल रही है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की है। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है।

03:17 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 5th Phase Voting: अयोध्या में वोट डालने से रोकने का आरोप

फैजाबाद लोकसभा की अयोध्या विधानसभा में बूथ संख्या 156 पर भाजपा सांसद के लोग सपा समर्थकों को वोट डालने से रोक रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है, साथ ही निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है।

03:05 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Chunav 5th Charan Voting: बार-बार ईवीएम हो रही खराब

बांदा लोकसभा सीट की चित्रकूट विधानसभा में बूथ संख्या 294 पर बार-बार ईवीएम खराब होने की सूचना प्राप्त हो रही है, मतदाताओं को परेशानी हो रही है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है।

02:45 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Chunav 5th Charan Voting: बांदा में पीठासीन अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

बांदा में पीठासीन अधिकारी नरैनी विधानसभा के बूथ संख्या 60 में मुन्ना प्रसाद की भीषण गर्मी की वजह से तबीयत खराब हो गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनकी जगह सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पहुंच कर मतदान कराया।

02:43 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Chunav 5th Charan Voting: फतेहपुर लोकसभा में एक बजे तक मतदान

जहानाबाद- 40.46 प्रतिशत
बिंदकी- 39.46 प्रतिशत
फतेहपुर- 38.73 प्रतिशत
हुसैनगंज- 41.59 प्रतिशत
अयाह शाह- 40.81 प्रतिशत
खागा-40.81 प्रतिशत
कुल प्रतिशत- 39.85 प्रतिशत

02:35 PM, 20-May-2024

100 साल की रसीदा ने डाला वोट

मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जालौन के उरई के मोहल्ला बघोरा मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 308 में 100 वर्षीय रसीदा खातून ने मतदान करने पहुंची।

02:20 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: अराजकता और गलत वोटिंग करने का आरोप

फतेहपुर लोकसभा के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के दो बूथों पर समाजवादी पार्टी ने अराजकता और गलत वोटिंग करने का आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट किया है।

02:09 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 5th Phase Voting: जालौन सीट पर 39.50 फीसदी मतदान

जालौन निर्वाचन क्षेत्र में कुल 39.50 प्रतिशत मतदान हुआ
विधानसभा भोगनीपुर-   41.68 प्रतिशत 
विधानसभा माधौगढ़- 37.93 प्रतिशत 
विधानसभा कालपी- 39.5 प्रतिशत 
विधानसभा उरई- 39.9 प्रतिशत 
विधानसभा गरौठा- 38.91 प्रतिशत

02:00 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: हमीरपुर में दोपहर एक बजे तक 40.71 प्रतिशत मतदान

चरखारी- 40.32 प्रतिशत
तिंदवारी 38.60 प्रतिशत
महोबा - 41.35 प्रतिशत
राठ- 42.33 प्रतिशत
हमीरपुर सदर - 40.59 प्रतिशत

01:59 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Chunav 5th Charan Voting: झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर 43.61 प्रतिशत मतदान

222 बबीना विधान सभा - 41.77
223 झांसी नगर विधान सभा - 37.9
224 मऊरानीपुर विधान सभा - 40.65
226 ललितपुर विधान सभा - 46.96
227 महरौनी विधान सभा - 49.2

01:57 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 5th Phase Voting: बांदा लोकसभा सीट पर 40.20 फीसदी मतदान

बांदा में दोपहर एक बजे तक 40.20 फीसदी मतदान हुआ। 
चित्रकूट की दोनों विधानसभाओं में दोपहर एक बजे तक 41 फीसदी मतदान हुआ।

01:44 PM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में एक बजे तक 39.55 फीसदी मतदान

अमेठी सीट पर 38.21 फीसदी मतदान
कैसरगंज सीट पर 38.50 प्रतिशत वोटिंग
कौशांबी सीट पर 36.25 फीसदी मतदान
गोंडा सीट पर 36.67 प्रतिशत वोटिंग
जालौन सीट पर 39.50 फीसदी मतदान
झांसी सीट पर 43.61 प्रतिशत मतदान
फतेहपुर सीट पर 39.85 फीसदी मतदान
फैजाबाद लोकसभा सीट पर 40.77 प्रतिशत वोटिंग
बांदा लोकसभा सीट पर 40.20 फीसदी मतदान
बाराबंकी लोकसभा सीट पर 44.77 प्रतिशत वोटिंग
मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर 41.43 फीसदी मतदान
रायबरेली लोकसभा सीट पर 39.69 प्रतिशत मतदान
लखनऊ सीट पर 33.50 प्रतिशत वोटिंग
हमीरपुर सीट पर 40.71 फीसदी मतदान

01:40 PM, 20-May-2024

भोगनीपुर विधानसभा में 41.68 प्रतिशत मतदान

कानपुर देहात के 45 जालौन लोकसभा अंतर्गत 208 भोगनीपुर विधानसभा में दोपहर एक बजे तक 41.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

01:35 PM, 20-May-2024

मिमिक्री स्टार जय विजय सचान ने की अपील

हमीरपुर में शहर के बूथ संख्या 94 में मिमिक्री स्टार जय विजय सचान ने अपने अंदाज में मतदान की अपील की।

01:33 PM, 20-May-2024

अब तक मात्र दो वोट पड़े

फतेहपुर के बिंदकी तहसील क्षेत्र मलवा विकासखंड के ग्राम सभा चित्तापुर परिषदीय विद्यालय में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 25 में अब तक मात्र दो मत पड़े हैं। ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मतदान का बहिष्कार किया है।  

01:22 PM, 20-May-2024

सुबह नौ बजे तक मात्र 14 वोट पडे़

चित्रकूट में बरूआ भाग संख्या 46 बूथ नम्बर 48 में सुबह नौ बजे तक मात्र 14 वोट पडे़। इसके बाद मतदाताओं ने 13 किमी. रोड क्षतिग्रस्त होने पर बनवाने की मांग को लेकर बहिष्कार किया। मतदाताओं का कहना है कि जबतक डीएम मौके पर नहीं आएंगे बहिष्कार जारी रहेगा।

01:10 PM, 20-May-2024

महिला का पोलिंग अधिकारी पर गलत निशान पर वोटिंग कराने का आरोप

कानपुर देहात में 45 जालौन लोकसभा अंतर्गत 208 भोगनीपुर विधानसभा पर सुबह 11 बजे तक 29.97 प्रतिशत वोटिंग हुई। फतेहपुर लोकसभा के जहानाबाद में एक महिला मतदाता ने पोलिंग अधिकारी पर गलत निशान पर वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। मामला बूथ 197 का है।

01:02 PM, 20-May-2024

जालौन लोकसभा सीट पर 11:00 बजे तक विधानसभा वार मतदान प्रतिशत

विधानसभा भोगनीपुर-   29.96 प्रतिशत 
विधानसभा माधौगढ़- 25.01 प्रतिशत 
विधानसभा कालपी- 26.51 प्रतिशत 
विधानसभा उरई- 27.51 प्रतिशत 
विधानसभा गरौठा- 26.29 प्रतिशत
कुल मतदान प्रतिशत 27.056

12:41 PM, 20-May-2024

ग्रामीणों ने अब तक नहीं किया मतदान

बांदा के नरैनी विधान सभा के सुखारी पुरवा गांव के लोगों ने अभी तक एक भी वोट नहीं डाला है। गांव के लोगों की मांग है कि गांव में आजादी से लेकर आज तक सड़क नहीं बनी है। सुखारी पुरवा का मतदान केंद्र नौगवा में बनाया गया है। यहां पर लगभग 450 मतदाता है। इस वजह से लोगों ने अभी तक मतदान नहीं किया है। सूचना पर नरैनी तहसीलदार संतोष कुमार मौके पर समझने के लिए पहुंचे हैं, लेकिन गांव के लोग नहीं मान रहे हैं।

12:35 PM, 20-May-2024

ग्रामीणों ने नहीं किया मतदान

फतेहपुर में तेलियानी विकास खंड के तेलियानी गाँव में सड़क व बरातशाला की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का किया वहिष्कार। सीओ सिटी व थाना अध्यक्ष मालवा सहायक विकास अधिकारी पंचायत तेलियानी के काफी समझाने के बाद मतदान के लिए तैयार हुये ग्रामीण। 2 घंटे 45 मिनट बाद शुरू मतदान हुआ।
 

12:18 PM, 20-May-2024

फतेहपुर में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट

फतेहपुर में ग्राम संराय होली में बूथ संख्या 139 पर विधानसभा जहानाबाद में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। हमीरपुर में 11बजे तक 28.24 प्रतिशत हुआ है।

11:54 AM, 20-May-2024

ईवीएम की बैटरी खत्म होने से मतदान प्रभावित

फतेहपुर के किशनपुर कस्बे के वार्ड 8 और 7 की ईवीएम की बैटरी खत्म हो गई है। इससे मतदान प्रभावित हो गया है। 20 मिनट से मतदान बाधित है। 

11:53 AM, 20-May-2024

11 बजे तक 28.54 फीसदी मतदान

फतेहपुर लोकसभा सीट पर 11 बजे तक 28.54 फीसदी मतदान
पुरुष 28.32
महिला 28.89
ट्रांसजेंडर 14.29

बांदा में 11 बजे तक 29.25 फीसदी मतदान
कौशांबी सीट पर 11 बजे तक 26.12% मतदान।

11:50 AM, 20-May-2024

गोंडा सीट पर 26.68 प्रतिशत वोटिंग

सुबह 11 बजे तक गोंडा में 26.68 और कैसरगंज में 27.92 प्रतिशत वोट पड़े। रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में 11:00 बजे तक 28.10 फीसदी मतदान हुआ। अयोध्या में फैजाबाद लोकसभा सभा निर्वाचन क्षेत्र में  11 बजे तक 29% मतदान हुआ। 

11:48 AM, 20-May-2024

मोहनलालगंज में ईवीएम में खराबी

मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय अलमबाग बरिगंवा की बूथ संख्या 148 की ईवीएम गड़बड़ चल रही है। कई बार दबाने के बाद मतदान हो रहा है। यहां 1034 मतदाता हैं। लोगों ने सांसद कौशल किशोर से इसकी शिकायत की है। 

11:46 AM, 20-May-2024

सपा प्रत्याशी ने की सिराथू एसडीएम से शिकायत

कौशाम्बी में सपा प्रत्याशी ने सिराथू एसडीएम से शिकायत की है। पर्ची में विनोद सोनकर की फोटो छपी होने के चलते शिकायत की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। एजेंट विनोद सोनकर की फोटो छपी पर्ची बांट रही हैं। सिराथू विधानसभा के एस एवी इंटर कॉलेज के पास का यह मामला है।

11:38 AM, 20-May-2024

उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 27.76 फीसदी मतदान

अमेठी सीट पर 27.20 फीसदी मतदान
कैसरगंज सीट पर 27.92 प्रतिशत वोटिंग
कौशांबी सीट पर 26.12 फीसदी मतदान
गोंडा सीट पर 26.68 प्रतिशत वोटिंग
जालौन सीट पर 26.97 फीसदी मतदान
झांसी सीट पर 29.82 प्रतिशत मतदान
फतेहपुर सीट पर 28.54 फीसदी मतदान
फैजाबाद लोकसभा सीट पर 29.05 प्रतिशत वोटिंग
बांदा लोकसभा सीट पर 29.25 फीसदी मतदान
बाराबंकी लोकसभा सीट पर 30.60 प्रतिशत वोटिंग
मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर 28.52 फीसदी मतदान
रायबरेली लोकसभा सीट पर 28.10 प्रतिशत मतदान
लखनऊ सीट पर 22.11 प्रतिशत वोटिंग
हमीरपुर सीट पर 28.24 फीसदी मतदान

11:27 AM, 20-May-2024

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने किया मतदान

लखनऊ में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि "मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपना वोट डालें और जिम्मेदारी से अपने प्रतिनिधियों का चयन करें। 14 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। 
 

11:19 AM, 20-May-2024

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया मतदान

मोहनलालगंज में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर और बेटे विकास किशोर ने मतदान किया।

11:08 AM, 20-May-2024

बसपा प्रत्याशी ने की पूजा-अर्चना

बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी अपनी पत्नी विनीतिका द्विवेदी के साथ अतर्रा के सिद्धपीठ गौराबाबा धाम मंदिर में मतदान के पहले माथा टेका। साथ ही पूजा अर्चना भी की।

11:00 AM, 20-May-2024

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सपरिवार डाला वोट

रक्षामंत्री राजनाथ ने लखनऊ के स्कॉलर्स होम स्कूल में परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता वोट जरूर करें। एनडीए 400 सीट लेकर आएगी।

10:51 AM, 20-May-2024

स्वतंत्र देव सिंह ने परिवार के साथ डाला वोट

जालौन में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग योगी और मोदी के विकास के नाम पर वोट दे रहे हैं। भाजपा 400 पर होगी।

10:50 AM, 20-May-2024

हमीरपुर-महोबा तिंदवारी लोकसभा में विधान सभावार मतदान प्रतिशत

हमीरपुर- 13.48  प्रतिशत
राठ -  13.71 प्रतिशत
महोबा-  14.29  प्रतिशत
चरखारी-12.80  प्रतिशत
तिंदवारी -  13.86प्रतिशत
कुल 13:61 प्रतिशत मतदान नौ बजे तक हुआ।
जालौन जिले में 9:00 बजे तक 12.8 प्रतिशत मतदान हुआ है।

10:49 AM, 20-May-2024

बुजुर्ग ने बहू और नातिन के साथ डाला वोट

लखनऊ के कैंट में सेंट मार्क्स स्कूल में 94 साल की बुजुर्ग मुन्नी देवी अपनी बहू निहारिका मिश्र और नातिन प्रिशा के साथ वोट डालने पहुंची।
 

10:45 AM, 20-May-2024

चुनाव ड्यूटी में आए मणिपुर राज्य के मुख्य आरक्षी की मौत

लोकसभा चुनाव को लेकर महोबा ड्यूटी पर आए मणिपुर राज्य के मुख्य आरक्षी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चुनाव को लेकर जनपद महोबा में बाहरी फोर्स आई है। मणिपुर राज्य की MPTC G- कम्पनी में नियुक्त मुख्य आरक्षी 56 वर्षीय मंगजा सिंह कंपनी के साथ कबरई के एक विद्यालय में ठहरे थे। देर रात उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर अपर एसपी सत्यम समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

10:42 AM, 20-May-2024

पिछली बार से दोगुने वोटों से जीत रहे हैं: बृज भूषण

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि कैसरगंज की जनता उन्हें (पिछली बार से) दोगुने वोटों से जिता रही है। उनके बेटे करण भूषण शरण सिंह कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी हैं।

10:38 AM, 20-May-2024

कुछ देर में रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी कुछ देर रायबरेली पहुंचेंगे। बछरावां के बूथों से लेकर हरचंदपुर विधानसभा से होते हुए पूरे रायबरेली में मतदान केंद्रों पर भ्रमण करेंगे।

10:23 AM, 20-May-2024

विधान सभावार मतदान प्रतिशत

हमीरपुर महोबा तिंदवारी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह सात से नौ बजे तक का विधान सभावार मतदान प्रतिशत सामने आया है।
हमीरपुर- 13.48  प्रतिशत
राठ-  13.71 प्रतिशत
महोबा-  14.29  प्रतिशत
चरखारी-12.80  प्रतिशत
तिंदवारी -  13.86प्रतिशत
कुल 13:61 प्रतिशत मतदान नौ बजे तक हुआ।

10:23 AM, 20-May-2024

मतदानकर्मी की तबीयत बिगड़ी

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के परसा गोड़री में मतदानकर्मी ओमप्रकाश मिश्रा की हालत बिगड़ गई है। मौके पर इलाज का प्रबंध नहीं है।

10:22 AM, 20-May-2024

लखनऊ जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान

10:21 AM, 20-May-2024

अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने डाला वोट

अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने जीजीआईसी मतदान केंद्र पर मतदान किया और सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाई।

10:20 AM, 20-May-2024

रायबरेली में रोड नहीं तो वोट नहीं

रायबरेली में रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ अमावा ब्लाक के मतदान केंद्र मैनूपुर में अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है।

10:19 AM, 20-May-2024

झांसी में सुबह साढ़े नौ बजे तक मतदान

46 झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 9:30 बजे तक 14.26 फीसदी मतदान हुआ है।
  • झांसी नगर  12.01
  • मऊरानीपुर  12.93
  • बबीना  13.3
  • ललितपुर 16.05
  • महरौनी 16.47

09:59 AM, 20-May-2024
दिनेश शर्मा ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

ऐशबाग रस्तोगी इंटर कॉलेज में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने वोट डाल सेल्फी पॉइंट पर फोटो ली। लखनऊ पूर्व 173 में 364 पर नोटा बटन काम नहीं कर रहा है। मशीन बदलवाई जा रही है।

09:56 AM, 20-May-2024
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी मेदन मवई गांव के लीला टिकरा प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 347 पर अपना मतदान करेंगी।

09:55 AM, 20-May-2024

सूचना निदेशक शिशिर ने परिवार सहित वोट डाला।

09:48 AM, 20-May-2024

उत्तर प्रदेश में सुबह नौ बजे तक 12.89 फीसदी मतदान

इन सीटों पर नौ बजे तक मतदान
अमेठी सीट पर 13.45 फीसदी मतदान
कैसरगंज सीट पर 13.04 प्रतिशत वोटिंग
कौशांबी सीट पर 10.49 फीसदी मतदान
गोंडा सीट पर 9.55 प्रतिशत वोटिंग
जालौन सीट पर 12.80 फीसदी मतदान
झांसी सीट पर 14.26 प्रतिशत मतदान
फतेहपुर सीट पर 14.28 फीसदी मतदान
फैजाबाद लोकसभा सीट पर 14.00 प्रतिशत वोटिंग
बांदा लोकसभा सीट पर 14.57 फीसदी मतदान
बाराबंकी लोकसभा सीट पर 12.73 प्रतिशत वोटिंग
मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर 13.86 फीसदी मतदान
रायबरेली लोकसभा सीट पर 13.60 प्रतिशत मतदान
लखनऊ सीट पर 10.39 प्रतिशत वोटिंग
हमीरपुर सीट पर 13.61 फीसदी मतदान

09:47 AM, 20-May-2024

गोंडा के उतरौला क्षेत्र में बूथ के बाहर लगी कतारें

09:45 AM, 20-May-2024

सीएम योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने डाला वोट

09:44 AM, 20-May-2024

चुनाव ड्यूटी में आए मणिपुर राज्य के मुख्य आरक्षी की मौत

लोकसभा चुनाव को लेकर महोबा ड्यूटी पर आए मणिपुर राज्य के मुख्य आरक्षी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चुनाव को लेकर जनपद महोबा में बाहरी फोर्स आई है। मणिपुर राज्य की MPTC G- कंपनी में नियुक्त मुख्य आरक्षी 56 वर्षीय मंगजा सिंह कंपनी के साथ कबरई के एक विद्यालय में ठहरे थे। देर रात उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर अपर एसपी सत्यम समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

09:43 AM, 20-May-2024

ईवीएम खराब, 45 मिनट रूका मतदान

रायबरेली में सतावें ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बांस के बूथ संख्या 150 की ईवीएम मशीन खराब हो गई है। मशीन खराब होने के चलते 45 मिनट देरी से वोटिंग शुरू हुई।

09:42 AM, 20-May-2024

मतदान केंद्र के बाहर लंबी लाइन

वृंदावन के लखनऊ पब्लिक स्कूल मे वोट डालने के लिए लंबी लाइन लगी है। 419 बूथ संख्या में स्लो वोटिंग की वजह से लाइन लगी है।

09:16 AM, 20-May-2024

मेयर सुषमा खर्कवाल ने परिवार संग डाला वोट

09:13 AM, 20-May-2024

राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने तिलोई में किया मतदान

09:10 AM, 20-May-2024
श्रेया वर्मा ने डाला वोट - फोटो : श्रेया वर्मा ने डाला वोट

श्रेया वर्मा ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की

समाजवादी पार्टी की महिला सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोंडा से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने अपनी मां सुधा वर्मा बहन तान्या वर्मा के साथ बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील किया।

09:08 AM, 20-May-2024

जालौन में वोट का बहिष्कार

जालौन के जगतपुर अहीर में लोगों ने अपनी मांगों को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया। जिसके बाद से बूथ खाली पड़े हैं।
 

09:06 AM, 20-May-2024

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने परिवार संग डाला वोट

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने पूरे परिवार के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में वह लखनऊ मोंटेसरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे।

08:58 AM, 20-May-2024

पैर में चोट के बाद भी करने पहुंचे मतदान

रायबरेली में पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद जामवंत राय अपने परिवार के साथ वोट डालने आईटीआई केंद्रीय विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचे हैं।

08:57 AM, 20-May-2024

दूल्हा-दुल्हन भी वोट करने पहुंचे

जालौन नगर के एक बूथ पर दूल्हा-दुल्हन भी वोट डालने पहुंचे हैं। जिनका स्वागत किया गया।

08:55 AM, 20-May-2024

सतीश मिश्रा के साथ उनके बेटे कपिल मिश्रा ने लखनऊ में किया मतदान

08:53 AM, 20-May-2024

मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़

उरई के जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिसमें लोग बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं। सुबह से ही महिलाओं और बुजुर्गों की भीड़ देखने को मिली। लोग सारे काम छोड़कर मतदान के लिए लाइनों में नजर आ रहे हैं। हालांकि कई जगह सन्नाटा भी दिखा। प्रशासन के बनाए गए मॉडल बूथ पर लोग सेल्फी वह अपनी फोटो खींचते हुए भी नजर आए। शहर के मोहल्ला तूफेलपुरवा स्थित बूथ पर डीएम और एसपी ने अपना मतदान किया।

08:51 AM, 20-May-2024

ईवीएम मशीन में आई खराबी

हमीरपुर में सरीला के जीआईसी इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 90 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। लगभग 15 मिनट बाद ईवीएम को सही कर मतदान शुरू हुआ।

08:46 AM, 20-May-2024
राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने डाला वोट

हमीरपुर में शहर के जीजीआईसी बूथ संख्या 102 पर राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने वोट डाल दिया है।

08:42 AM, 20-May-2024
भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह परिवार संग वोट करने पहुंचे

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग करने जाते भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह, विधायक प्रतीक भूषण सिंह और उनकी मां पूर्व सांसद केतकी सिंह।

08:39 AM, 20-May-2024

कैसरगंज में ईवीएम मशीन खराब

कैसरगंज लोकसभा के हुजूरपुर के मतदानकेंद्र संख्या 375 प्रा विद्यालय अहिरनपुरवा की इ.बी. एम खराब होने से मतदान थोड़ी देर के लिए रुका। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दूसरी मशीन लगवाई और उसके बाद दोबारा से मतदान शुरू हुआ। 

08:36 AM, 20-May-2024
सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की माता रानी वीना सिंह व पत्नी मधु श्री सिंह ने किया वोट - फोटो : अमर उजाला

सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की मां और पत्नी ने किया वोट

गोंडा में प्राथमिक विद्यालय मनकापुर कोर्ट पोलिंग बूथ पर मतदान करके अमिट श्याही दिखाती सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की माता रानी वीना सिंह और पत्नी मधु श्री सिंह।

08:33 AM, 20-May-2024

अयोध्या में लल्लू सिंह ने डाला वोट

वोट डालने के बाद अयोध्या के मौजूदा सांसद और निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह ने कहा कि लोग विकसित भारत, विकसित अयोध्या और पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए वोट कर रहे हैं।

08:32 AM, 20-May-2024

केएल शर्मा बोले- आप जनता को झूठे वादे करके गुमराह नहीं कर सकते

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। कांग्रेस नेता और अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि भाजपा को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर बातचीत करनी चाहिए। आगे कहा कि लोगों के मन में क्या है वह उसके अनुसार मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में जो भी होगा। वह उसी के अनुसार वोट करेंगे। जब लोग लड़ने लगेंगे तो आप झूठे वादे करके उन्हें गुमराह नहीं कर सकते हैं। उन्हें महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं के बारे में बात करने की जरूरत है। हम चुनाव सकारात्मक रूप से लड़ रहे हैं। दूसरे दिन राहुल गांधी ने मुझे रायबरेली जैसे नतीजे का भरोसा दिलाया। जिसके बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।

08:27 AM, 20-May-2024

मतदाता देश के लिए वोट करें: पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कहते हैं कि "मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और देश के लिए वोट करें। पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद से भाजपा ने अपना मतदान प्रतिशत और सीटों की संख्या में लगातार वृद्धि की है। लोगों ने हमें 400 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड बहुमत देने का फैसला किया है।
 

08:25 AM, 20-May-2024

अमेठी और रायबरेली में कमल खिल रहा है: दिनेश प्रताप सिंह

भाजपा के रायबरेली उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद भाजपा के रायबरेली उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि "इसमें कोई भ्रम नहीं है कि अमेठी और रायबरेली में कमल खिल रहा है। राहुल गांधी अपनी दादी, पिता का नाम ले रहे हैं लेकिन वह अपने बारे में बात नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस ने राहुल गांधी को रायबरेली सीट से मैदान में उतारा है। 
 

08:23 AM, 20-May-2024

'जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे'

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का कहना है, "लोकतंत्र में मतदान महत्वपूर्ण है। यह एक राष्ट्रीय त्योहार है और लोगों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे बाहर आएं और राष्ट्र के विकास और संरक्षण के लिए मतदान करें। उन्होंने कहा कि 'जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे'।
 

08:20 AM, 20-May-2024

भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने डाला वोट

फतेहपुर शहर के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने बूथ संख्या सात पर अपना मतदान किया।


 

08:18 AM, 20-May-2024

करण भूषण की उम्मीदवारी से हर कोई खुश है: बृज भूषण

अपने बेटे और कैसरगंज से बीजेपी उम्मीदवार करण भूषण शरण सिंह के बारे में भाजपा सांसद बृज भूषण सिंह कहते हैं, उनकी उम्मीदवारी से हर कोई खुश है। करण भूषण सिंह गोंडा के युवाओं से जुड़े हुए हैं। वह एक राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं इसलिए उसे अन्य चीज़ों की तरह ही खेलों में भी रुचि है। 

08:15 AM, 20-May-2024

मनकापुर में बूथ पर मतदाताओं की कतार

गोंडा संसदीय क्षेत्र के मनकापुर में बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

08:14 AM, 20-May-2024

जिलाधिकारी और एसपी ने किया मतदान

हमीरपुर में शहर के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी और एसपी ने मतदान किया।

08:12 AM, 20-May-2024

फतेहपुर में बिंदकी के होली चिल्ड्रन स्कूल में ईवीएम हुई खराब

फतेहपुर में बिंदकी के होली चिल्ड्रन स्कूल के बूथ पर 30 मिनट तक ईवीएम नहीं चली। इससे मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। कुछ मतदाता वापस भी लौट गए।

08:11 AM, 20-May-2024

मतदान केंद्र पर सुबह 8:00 बजे सन्नाटा

अयोध्या शहर के राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर सुबह 8:00 बजे सन्नाटा पसरा है। मतदान कर्मी मतदाताओं के आने का इंतजार कर रहे हैं। 

08:07 AM, 20-May-2024

मुझे उम्मीद है कि इस बार बदलाव होगा: मायावती

यह पूछे जाने पर कि क्या इस चुनाव में बदलाव होगा, उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस बार (सत्ता में) बदलाव होगा। मैं समझ सकती हूं कि जनता चुप है और वे ये सब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसपा ने इन चुनावों के लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाया था।
 

08:06 AM, 20-May-2024

मायावती ने मतदाताओं से की ये अपील

'मायावती ने कहा कि "मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें...मैं सभी राजनीतिक दलों से विकास और लोगों के कल्याण के मुद्दों को प्राथमिकता देने का अनुरोध करती हूं। चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस, सभी दल कहते हैं कि वे सरकार बना रहे हैं। लेकिन नतीजे घोषित होने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। 

 

08:00 AM, 20-May-2024

मायावती ने किया मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए सोमवार सुबह मतदान चल रहा है। लखनऊ के चिल्ड्रन एस पैलेस म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल में बसपा सुप्रीमो मायावती ने मतदान किया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में अपना वोट डाला और सभी राजनीतिक दलों से विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। मीडिया से बातचीत करते हुए लोगों का कल्याण किया। वह लखनऊ में वोट डालने वाली पहली राजनीतिक नेताओं में से एक थीं। मायावती सुबह सात बजे पोलिंग बूथ पर पहुंच गईं थीं।

07:58 AM, 20-May-2024

बुजुर्ग ने डाला वोट

अयोध्या के राजा मोहन गर्ल्स इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर 77 वर्षीय दाना देवी ने मताधिकार का प्रयोग किया।

07:55 AM, 20-May-2024

पुलिस पर मनमानी का आरोप

चित्रकूट लोकसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। शहर के धनुष चौराहे के पास बूथ नंबर 405 और 410 में मतदान शुरू होने के पहले तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे। यहां मौजूद पुलिसकर्मी और होमगार्ड मनमानी कर रहे हैं। लोगों को गेट के बाहर ही रोक रहे हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। सुबह से ही लंबी लाइन लगी है।

07:52 AM, 20-May-2024

लखनऊ में कई बूथों पर ईवीएम खराब

लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित बस्तौली प्राथमिक विद्यालय में ईवीएम खराब हो गई। इससे मतदाता परेशान हो गए। दूसरी ईवीएम मंगाई जा रही है। उधर, मोहनलाल गंज में बूथ संख्या एक पर ईवीएम खराब हो गई है। 

07:51 AM, 20-May-2024

मतदाताओं की लगी कतार

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में अयोध्या के  एमएल एमएल इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान के लिए मतदाताओं की कतार लगी है।

07:49 AM, 20-May-2024

पायनियर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में लगी मतदाताओं की कतार

लखनऊ के रुचि खंड स्थित पायनियर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मतदान करने कर लिए लाइन लगी हैl

07:47 AM, 20-May-2024

रायबरेली में मतदाताओं की लगी कतार

रायबरेली सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में बूथ नंबर 105 में मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। 

07:45 AM, 20-May-2024

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने किया मतदान

लखनऊ के गोमतीनगर के सीएसआई टावर स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

07:43 AM, 20-May-2024

बाराबंकी में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण

बाराबंकी जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार और एडीएम डॉक्टर अरुण कुमार ने इसका निरीक्षण किया।

07:37 AM, 20-May-2024

जायस में मतदाताओं से जानकारी लेते डीएम और एसपी

अमेठी में कड़ी सुरक्षा में मतदाता कतार में खड़े हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी लगातार बूथों का दौरा कर रहे हैं। अमेठी के जायस में डीएम और एसपी ने मतदाताओं से जानकारी ली।

07:34 AM, 20-May-2024

आर्य कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदाता

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के आर्य कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान के लिए सुबह से ही मतदाता पहुंचना शुरू हो गए। केंद्र पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। कई सुरक्षा में मतदान चल रहा है।

07:33 AM, 20-May-2024

अमेठी में वोटिंग के लिए लंबी कतारें

अमेठी में सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। देवीपाटन बूथ पर वोटिंग के लिए लंबी कतारें लगीं हैं।

07:31 AM, 20-May-2024

अमेठी में बूथ के बाहर जमा मतदाता

अमेठी में मतदान से पहले ही पोलिंग बूथों के बाहर मतदाता जमा हो गए। 


 

07:27 AM, 20-May-2024

वोटिंग से पहले ही बूथों पर लंबी कतारें

लखनऊ में मतदान से पहले ही बूथों पर लंबी कतारें लग गईं। सुबह से मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 

07:00 AM, 20-May-2024
रायबरेली में बूथ के बाहर लगीं कतारें - फोटो : अमर उजाला

वोटिंग शुरू, सीएम-डिप्टी सीएम ने किसी मतदान का आग्रह

यूपी की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने लोगों से मतदान का आग्रह किया है। 

06:55 AM, 20-May-2024

इस चरण में सबसे अधिक मतदाता मोहनलालगंज में

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पांचवें चरण में 2,71,36,363 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे जिसमें 1,44,05,097 पुरुष, 1,27,30,186 महिला और 1,080 थर्ड जेंडर हैं। सबसे अधिक मतदाता मोहनलालगंज और सबसे कम मतदाता बांदा में हैं। सबसे अधिक 15 प्रत्याशी फतेहपुर और सबसे कम 4 प्रत्याशी कैसरगंज लोकसभा सीट पर हैं। लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर कुल 4,64,510 मतदाता हैं।
 

06:43 AM, 20-May-2024

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- ऐतिहासिक है चुनाव, वोट के अधिकार का प्रयोग करें...

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले चार चरण अद्भुत रहे हैं। बीजेपी के नजरिए से देखें तो हम पहले ही 270 से ज्यादा सीटें जीत चुके हैं। पांचवें चरण के चुनाव में मुझे बीजेपी के लिए एकतरफा समर्थन दिख रहा है, खासकर रायबरेली समेत यूपी की 14 सीटों पर। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें... यह चुनाव ऐतिहासिक है। 

06:40 AM, 20-May-2024

अहम है यह चरण

यह चरण काफी अहम है क्योंकि इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। आज होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ लखनऊ पूर्व विधानसभा उप चुनाव के लिए भी चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

06:21 AM, 20-May-2024

सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक यहां पड़ेंगे वोट

आज मोहनलालगंज (सुरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (सुरिक्षत), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (सुरिक्षत), बाराबंकी(सुरिक्षत), फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

06:02 AM, 20-May-2024
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने की मतदान की अपील

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की है। योगी ने ट्वीट किया- आदरणीय साथी मतदाताओं, आज लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि कृपया मतदान करें। आपका बहुमूल्य वोट 'सशक्त-सुरक्षित भारत' की नींव बनेगा और विकसित भारत के संकल्प को प्राप्त करने में सहायता करेगा।

05:35 AM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election Voting Live: यूपी में पांचवें चरण की 14 सीटों पर मतदान खत्म, 57 फीसदी के पार हुई वोटिंग

पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान आज होगा। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इसके साथ ही लखनऊ पूर्व के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी आज ही वोट पड़ेंगे। इसके अलावा देशभर में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर भी वोट पड़ेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें