अमेरिका में भारतीयों ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले एक 350 से अधिक कारों की रैली का आयोजन किया।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सरकारी अधिकारियों के लिए 2 घंटे की छुट्टी की घोषणा करने वाली मॉरीशस सरकार के फैसले पर मॉरीशस सनातन धर्म मंदिर महासंघ के अध्यक्ष, भोजराज घूरबिन ने कहा कि मॉरीशस में हमारे लिए यह एक महान और बहुत बड़ा निर्णय है कि हमारे प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ ने यह निर्णय लिया है। हम दुनिया के पहले देश हैं जिसके प्रधानमंत्री ने हमें 22 जनवरी को 2 घंटे की छुट्टी देने का निर्णय लिया है। मुझे आशा है कि वे (अन्य देश) हमारी बात देखेंगे कि प्रधानमंत्री हमें 2 घंटे की छुट्टी दे रहे हैं और वे भी हमारे भाइयों और बहनों के लिए ऐसा ही करेंगे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिल गया है। इसके लिए उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के महासचिव चंपत राय को धन्यवाद देते हुए कहा है कि वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सपरिवार दर्शनार्थी बनकर अयोध्या आएंगे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और समारोह के सकुशल संपन्न होने के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए शुक्रवार को काशी से हवन सामग्री भेजी गई। इंग्लिशिया लाइन स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से वाहन को रवाना किया गया। परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों व महिलाओं ने जय श्रीराम के जयघोष के बीच राम पताका लहराया और नारियल फोड़कर वाहन को रवाना किया। कन्हैयालाल सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य पुरोहित पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित, पंडित गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ तथा सहायक आचार्य पंडित गजानद ज्योतकर के निर्देशन में हवन पूजन व सामग्री तैयार किया गया है।
कर्नाटक के बंगलुरु में एक कलाकार अक्षय जलिहाल ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम की रंगोली बनाई है।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को मिला है। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह को भी प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिला है। विहिप कार्याध्यक्ष आलोक कुमार,नृपेंद्र मिश्रा ने निमंत्रण दिया है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्राण प्रतिष्ठा का न्योता
नेपाल के जनकपुर में स्थित जानकी मंदिर के मुख्य पुजारी राम तपेश्वर दास ने कहा कि कई दशकों के बाद श्रीराम के मंदिर की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही हैं। बीते दशकों में ऐसा वक्त कभी नहीं आया और न ही भविष्य में फिर ऐसा मौका आएगा। हमें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला है। हमनें पहले ही राम मंदिर के लिए उपहार भेज दिए हैं। हम कार्यक्रम में समय से पहले शामिल होंगे।
श्री लंका से राम गमन मार्ग होते हुए मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट राम भक्त पहुंचे। ये राम भक्त चांदी की चरण पादुका लेकर पहुंचे हैं। ये सभी लोग चित्रकुट से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक बार फिर अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में मेले का शुभारंभ करने के बाद योगी अयोध्या पहुंचेंगे। यहां सीएम हनुमानगढ़ी, राम लला के दर्शन करेंगे। साथ ही लता मंगेशकर चौक के पास सफाई अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा सीएम योगी डिजिटल टूरिस्ट ऐप को भी लॉन्च करेंगे। हीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
नेपाल से पैदल यात्रा कर दो सगे भाई प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने उत्तर प्रदेश के अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में पहुंचेंगे। इन दोनों भाइयों का लोग जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं। दोनों भाई प्रतिदिन 30 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं जो 21 जनवरी को अयोध्या में पहुंच जाएंगे और 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे।
सचिन तेंदुलकर 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। सचिन के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
अयोध्या राम मंदिर को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'राम मंदिर बन रहा है और इससे सभी खुश हैं, लेकिन मैं देशभक्त हूं अंधभक्त नहीं। राम मंदिर बने ये मेरे पिता का भी सपना था और यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि अब मंदिर बन रहा है, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शंकराचार्यों से चर्चा की जानी चाहिए थी।' उद्धव ठाकरे ने बताया कि 'वह 22 जनवरी की शाम को गोदावरी नदी के तट पर आरती करेंगे।'
हजारों अतिथियों व भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। दिल्ली से एक मशीन मंगाई जा रही है जो एक बार में दस हजार इडली निकालेगी। यह मशीन 15 जनवरी तक अयोध्या पहुंच जाएगी। कन्नौज से आलू, छत्तीसगढ़ से चावल, असम से चाय की पत्ती व अदरक, अमेठी से राजेश मसाले, बुलंदशहर से चीनी, राजस्थान से घी समेत बड़ी मात्रा में खाद्यान लगातार आ रहे हैं।
पूर्व में सार्वजनिक स्थलों पर लगे कैमरों के अलावा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अयोध्या में 10,548 खुफिया कैमरे अब तक लग चुके हैं। इनमें रामनगरी के लगभग 3500 कैमरे शामिल हैं। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में लगभग 2,000, रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में लगभग डेढ़ हजार व नगर कोतवाली क्षेत्र में 710 कैमरे लगे हैं। इसके अलावा रेड जोन व येलो जोन में भी अलग-अलग क्षमता के आधुनिक कैमरे लगे हैं। यह कैमरे उन स्थानों पर लगे हैं, जहां आपकी सोच भी नहीं पहुंच सकती है। किसी भी व्यक्ति के आते-जाते, उठते-बैठते या किसी तरह की गतिविधि को यह कैमरे रिकॉर्ड करेंगे। किसी तरह का अपराध करके अपराधी भाग भी नहीं सकेगा। शहर से जाने वाले हर रास्ते पर ये कैमरे उसका पीछा करेंगे।