अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीत प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी का कहना है कि हरेक व्यक्ति के मन में केवल राम हैं।
20 से 22 जनवरी तक अयोध्या धाम हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा। रामनगरी की सभी सीमाएं सील रहेंगी। 20 जनवरी से ही अयोध्या धाम के भीतर बाहरी वाहनों को प्रवेश न देने की तैयारी है। इन वाहनों को उदया चौराहा, साकेत पेट्रोल पंप, नया घाट समेत अन्य एंट्री प्वाइंटों पर रोका जाएगा। सिर्फ अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों को उनके घर तक जाने की छूट दी जाएगी।
20 जनवरी से ही रामनगरी में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। अयोध्या धाम व शहर के भीतर रहने वालों को उनके घर तक पहुंचने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें पहचान पत्र दिखाना होगा। अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों से पुलिस प्रशासन ने 21 व 22 जनवरी को न निकलने की अपील की है।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह है। अलग-अलग प्रांतों से रामभक्त अपने अराध्य के लिए तरह-तरह के उपहार ला रहे हैं। ऐसे में रविवार को मां जानकी की जन्मभूमि पुनौरा धाम सीतामढ़ी बिहार से पांच ट्रकों में भरकर अनेकों उपहार रामनगरी लाए गए हैं।
अहमदाबाद स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था को अयोध्या में राम मंदिर के आगामी अभिषेक समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। बता दें कि संस्था का दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। संस्था के संतों का एक समूह 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेगा।
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा ही हमारा धर्म है। स्वच्छता सेवा है और हम उसी के लिए यहां एकत्र हुए हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 'स्वच्छता अभियान' के तहत दिल्ली के गुरु रविदास मंदिर में सफाई अभियान में भाग लिया।
50 ई-बसें शनिवार को अयोध्याधाम बस स्टेशन पहुंच गई हैं। अयोध्या में पहले सौ ई-बसें चलाने का प्रस्ताव था। अब 21 से 23 जनवरी के बीच यहां दो सौ ई-बसें चलाई जाएंगी। नगरीय परिवहन निदेशक डा. राजेंद्र पैंसिया ने कुल आठ एकड़ भूमि और चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था करने के लिए कहा जिलाधिकारी से कहा है। ई-बसों के रूट के साथ किराया सूची भी प्रस्तावित कर दी गई है।
ई-बसों को गोंडा के कटरा से सहादतगंज, सलारपुर से अयोध्या धाम, भरतकुंड से रेलवे स्टेशन कैंट, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से बारुन बाजार, पूराबाजार से रेलवे स्टेशन कैंट तक का चलाया जाएगा। सूची में इन स्थलों के बीच पड़ने वाले विभिन्न स्थानों की दूरी भी लिख दी गई है। जैसे अयोध्या धाम से साकेत ओवरब्रिज के बीच की दूरी को एक किलोमीटर बताया गया है।