रालोद-सपा-आसपा गठबंधन ने खतौली उप चुनाव में भाजपा को हराकर विजय हासिल की। रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने भाजपा की राजकुमारी सैनी को 22160 मतों से शिकस्त दी।
बताया गया कि जिले में गठबंधन की पांच सीट हो गई है। वहीं जीत के बाद रालोद के हिस्से में कुल नौ सीट हो गई है।
खतौली नगर की अहम भूमिका...
मुजफ्फरनगर दंगे के मुकदमे में निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता चले जाने के बाद खतौली में उप चुनाव कराया गया। भाजपा ने सैनी की पत्नी कवाल गांव की पूर्व प्रधान राजकुमारी को प्रत्याशी बनाया था।
राजकुमारी सैनी के मायके खलवाड़ा गांव में हुआ था सबसे अधिक मतदान
बृहस्पतिवार को नवीन मंडी स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। पहले राउंड से ही गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने बढ़त बना ली और आखिरी राउंड तक वह भाजपा प्रत्याशी पर भारी पड़े। मतगणना स्थल के बाहर दोनों दलों के लोग डटे रहे।
खतौली पर मतगणना शुरू
रालोद अध्यक्ष एवं राज्यसभास सांसद जयंत सिंह ने अकेले उप चुनाव का मोर्चा संभाला था। सपा मुखिया अखिलेश यादव खतौली में प्रचार करने नहीं पहुंचे थे।
11 बजे तक नतीजे आने की संभावना
वहीं बसपा चुनाव मैदान से दूर रही। आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन को समर्थन कर नए समीकरण बनाए, जिससे मदन भैया की जीत हुई।
भाजपा और गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर
सहारनपुर मंडल के कमिश्नर एम लोकेश, डीआईजी सुधीर कुमार सिंह मतगणना स्थल पर पहुंचे हैं।
भाजपा को पीछे छोड़ आगे निकले गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया
खतौली विधानसभा उपचुनाव मतगणना
प्रथम चरण
मदन भैया (गठबंधन) - 3808
राजकुमारी (भाजपा) - 2416
बूथ नंबर-1 पर भाजपा प्रत्याशी को मिले सिर्फ 66 वोट
सिखेड़ा गांव के बूथ नंबर एक पर रालोद प्रत्याशी मदन भैया को 405 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को सिर्फ 66 वोट ही मिले हैं।
मतगणना स्थल पर पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी
भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी मतगणना स्थल पर पहुंचीं।
खतौली उपचुनाव के दूसरे राउंड के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। वहीं एसएसपी विनीत जायसवाल मतगणना स्थल पर पहुंचे चुके हैं।
पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्याशी आगे
पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी से गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया पीछे रहे। राजकुमारी सैनी को पांच वोट ज्यादा मिले हैं।
मदन भैया - 37
राजकुमार सैनी - 42
खतौली उपचुनाव के दूसरे राउंड के नतीजे जारी
खतौली उपचुनाव के दूसरे राउंड के नतीजों में भी भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी पीछे रहीं। अब गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया करीब चार हजार वोटों से आगे हो गए हैं।
खतौली विधानसभा उपचुनाव मतगणना
दूसरा राउंड
मदन भैया (गठबंधन) - 4085
राजकुमारी (भाजपा)- 1442
गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया 4030 वोटों से आगे चल रहे हैं।
तीनों उपचुनाव सीटों पर सपा ने बढ़त हासिल
खतौली उपचुनाव के तीसरे राउंड के नतीजों में भी भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी पीछे रहीं। अब गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया करीब चार हजार वोटों से आगे हो गए हैं।
खतौली विधानसभा उपचुनाव मतगणना
तीसरा राउंड
मदन भैया (गठबंधन) - 3211
राजकुमारी (भाजपा) - 2358
तीसरे राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 11099
राजकुमारी - 6216
तीसरे राउंड के बाद
रालोद प्रत्याशी मदन भैया 4883 वोट से आगे
अब खतौली उपचुनाव के चौथे राउंड के नतीजों में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया करीब छह हजार वोटों से आगे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी लगातार पीछे चल रही हैं।
चौथे राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 15395
राजकुमारी - 9370
चौथे राउंड के बाद रालोद प्रत्याशी 6025 वोट से आगे हैं।
पांचवें राउंड में भी गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया आगे
खतौली उपचुनाव के पांचवें राउंड के नतीजों में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया करीब आठ हजार वोटों से आगे हो गए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी लगातार पीछे हैं।
पांचवे राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 19317
राजकुमारी - 11470
रालोद 7847 से आगे
खतौली में 70 बूथों पर वोटों की गिनती पूरी
खतौली विधानसभा उपचुनाव में अब तक करीब 70 बूथों पर वोटों की गिनती हो चुकी है। अब तक प्रमुख रूप से सिखेड़ा, बेहड़ा अस्सा, नगला कबीर चित्तौड़ा नगला मुबारिक की गिनती हुई है। अब सातवें और आठवें राउंड में सैनी बाहुल गांव की गिनती शुरू होगी। देखने वाली बात यह होगी कि तब मतदान का क्या रुझान रहता है।
खतौली में छठे राउंड में भी भाजपा पीछे
छठे राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 23324
राजकुमारी - 14488
रालोद 8836 से आगे
भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी सातवें राउंड में भी पीछे
खतौली उपचुनाव के सातवें राउंड के नतीजों में भी भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी काफी पीछे हैं।
सातवें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 26466
राजकुमारी - 17980
रालोद 8486 से आगे
उत्तर प्रदेश में खतौली उपचुनाव के आठवें राउंड के नतीजों के बाद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया करीब साढ़े सात हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी लगातार पीछे चल रही हैं। लेकिन बेगराजपुर, घासीपुरा, खानपुर मंसूरपुर की गिनती में भाजपा को बढ़त मिलनी शुरू हुई है। इससे रालोद की चिंता बढ़नी शुरू हो गई है।
आठवें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 29354
राजकुमारी - 21659
रालोद 7695 से आगे
विधानसभा उपचुनाव की गिनती में बेगराजपुर, घासीपुरा, खानपुर, मंसूरपुर की गिनती में भाजपा को बढ़त मिलनी शुरू हुई है। आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने अब तक की मतगणना में पहली बार बढ़त बनाई है।
खतौली में नौवें राउंड की गिनती पूरी
नौवें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 32915
राजकुमारी सैनी - 24831
रालोद 8534 से आगे
नौवें राउंड में रालोद की रफ्तार और हुई तेज
9वें राउंड में त्यागी बहुल नावला, खेड़ी तगान में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को बढ़त मिली है। इस राउंड की बात करें तो रालोद प्रत्याशी को 3561 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी को 2722 वोट मिले हैं। इस राउंड में रालोद प्रत्याशी को 839 वोटों की बढ़त मिली हैं। वहीं अब तक की गिनती की कुल वोटों की बात करें तो रालोद प्रत्याशी
8534 वोट से आगे है।
10वें राउंड के बाद भी रालोद प्रत्याशी आगे
10वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 36726
राजकुमारी - 26799
रालोद 9927 वोट से आगे
11वें राउंड के बाद रालोद बहुत आगे हो गई
खतौली में 11वें राउंड के बाद रालोद प्रत्याशी मदन भैया बहुत आगे हो गए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी लगातार पीछे चल रही हैं।
11वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 40566
राजकुमारी - 29328
रालोद 11238 वोट से आगे
खतौली उपचुनाव में 12वें राउंड के बाद रालोद प्रत्याशी मदन भैया बहुत आगे हो गए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी लगातार पीछे चल रही हैं।
12वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 44388
राजकुमारी सैनी - 32248
रालोद 12140 वोट से आगे
13वें राउंड के बाद भी मदन भैया आगे
13वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 47507
राजकुमारी - 36120
रालोद 11387 वोट से आगे
14वें राउंड के बाद मदन भैया करीब 10 हजार वोटों से आगे
खतौली में 14वें राउंड के बाद रालोद प्रत्याशी मदन भैया करीब 10 हजार वोटों से आगे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी लगातार पीछे चल रही हैं।
14वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 50782
राजकुमारी - 40995
रालोद 9787 वोट से आगे
भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी ने 14वें राउंड में 1600 वोट की बढ़त बनाई। कुल वोटों में वह अभी रालोद प्रत्याशी से पीछे है। यह भी याद रहे कि 14वें राउंड में ठाकुर व सैनी बहुल गांव की मतगणना हुई है।
खतौली में 15वें राउंड के बाद मदन भैया आगे
15वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 55065
राजकुमारी - 43337
रालोद 11728 वोट से आगे
15वें राउंड में गुर्जर बहुल कुछ गांव के बूथ भी खुले हैं। रालोद प्रत्याशी ने 15वें राउंड में 1941 वोटों की बढ़त बनाई।
खतौली में 16वें राउंड के बाद भी मदन भैया आगे
16वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 58477
राजकुमारी सैनी - 47150
रालोद 11327 वोट से आगे
17वें राउंड के बाद मदन भैया 11 हजार वोटों से आगे
17वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 60980
राजकुमारी सैनी - 49789
रालोद 11191 वोट से आगे
मतगणना स्थल पर पहुंचे कमिश्नर लोकेश एम
खतौली उपचुनाव: कमिश्नर लोकेश एम मतगणना स्थल पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
18वें राउंड के बाद भी मदन भैया आगे
18वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 65186
राजकुमारी - 51733
रालोद 13453 वोट से आगे
खतौली में 19वें राउंड के बाद रालोद प्रत्याशी मदन भैया करीब 13 हजार वोटों से आगे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी लगातार पीछे चल रही हैं।
19वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया 68554
राजकुमारी 55084
रालोद 13470 वोट से आगे
20वें राउंड के बाद भी मदन भैया आगे
20वें राउंड के बाद कुल वोट
गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया - 71111
भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी - 57976
रालोद 13135 वोट से आगे
वहीं 19 और 20वें राउंड के बाद रालोद-सपा गठबंधन निर्णायक बढ़त की ओर आगे बढ़ रहा है।
मतगणना स्थल से निकलीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी
खतौली में 20वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी मतगणना स्थल से निकल गई हैं।
21वें राउंड के बाद मदन भैया आगे
21वें राउंड के बाद कुल वोट
गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया - 74285
भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी - 60814
रालोद 13471 वोट से आगे
22वें राउंड के बाद रालोद आगे
22वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 77067
राजकुमारी सैनी - 64631
रालोद 12436 वोट से आगे
मदन भैया करीब 14 हजार वोटों से आगे
23वें राउंड के बाद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया करीब 14 हजार वोटों से आगे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी शुरुआत से पीछे चल रही हैं। राजकुमारी सैनी मतगणना स्थल से भी निकल गई हैं।
23वें राउंड के बाद कुल वोट
गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया - 81222
भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी - 67533
रालोद 13689 वोट से आगे
खतौली उपचुनाव में 24वें राउंड के बाद मदन भैया बहुत आगे
खतौली उपचुनाव में 24वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 86478
राजकुमारी - 69499
रालोद 16979 वोट से आगे
खतौली रालोग आगे
25वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 90331
राजकुमारी सैनी - 72501
रालोद 17830 वोट से आगे
रालोद गठबंधन प्रत्याशी ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। अब सिर्फ दो राउंड की गिनती बाकी है।
26वें राउंड के बाद मदन भैया आगे
26वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 95970
राजकुमारी - 73916
रालोद 22054 वोट से आगे
27वें राउंड के बाद मदन भैया बड़े अंतर से आगे
27वें राउंड के बाद कुल वोट
मदन भैया - 97071
राजकुमारी - 74906
रालोद 22165 वोट से आगे
रालोद प्रत्याशी ने 22165 वोट से जीत हासिल की। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा बाकी है।
खतौली में गठबंधन की जीत, हैट्रिक नहीं बना पाई भाजपा
मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा के उपचुनाव में सपा-रालोद और आसपा गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा 2017 और 2022 के चुनाव में जीत के बाद यहां उपचुनाव में हार गई। 27वें राउंड का परिणाम जारी होते ही मतगणना स्थल पर रालोद नेताओं का जमावड़ा लग गया है। पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार, शामली विधायक प्रशन चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिला अध्यक्ष संदीप मलिक समेत अन्य नेता मतगणना स्थल पर पहुंच रहे हैं।