08:57 AM, 06-Aug-2024
West UP News Live: जिला पंचायत और प्रधान पद के उपचुनाव आज, कोर्ट की अनुमति बिना देश से बाहर नहीं जाएगा फिरोज
मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य, दो गांव के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए ब्लाक स्तर से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले को तीन जोन और दो सेक्टर में बांटा गया है।
बघरा क्षेत्र के जिला पंचायत के वार्ड 17 के लिए गांव बरवाला, सांझक, हरसौली, तावली निरमाना-निरमानी और नरोत्तमपुर माजरा के करीब 39 हजार मतदाता मतदान करेंगे। इसके अलावा खतौली के गंगधाड़ी और तुलसीपुर में प्रधान पद के लिए मतदान होगा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार बघरा ब्लॉक पहुंचे और मतदानकर्मियों को रवाना किया। शाहपुर और खतौली ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। आज मतदान के बाद आठ अगस्त को मतगणना कराई जाएगी।