फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: ईपीएफ एक्सप्रेसवे पर कोहरे में भिड़े कई वाहन, आठ घायल, बिजनौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा

Wed, 29 Nov 2023 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर आज सुबह कोहरे के चलते कई वाहन आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:16 PM, 29-Nov-2023
टीम से उलझते व्यापारी - फोटो : Amar Ujala

बिजनौर जनपद में धामपुर नगर पालिका में बुधवार को व्यापारियों की नगर पालिका की टीम के साथ नोकझोंक हो गई। बताया गया कि डीएम के आदेश पर नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो व्यापारियों ने टीम के साथ गाली गलौज कर दी। वहीं इसकी वीडियो भी वायरल हो गई। हंगामा बढ़ता देख नायब तहसीलदार व ईओ वापस लौट गए। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रवि चौधरी ने कार्रवाई बंद कराई। तब जाकर व्यापारी शांत हुए।

01:56 PM, 29-Nov-2023

West UP News Live: ईपीएफ एक्सप्रेसवे पर कोहरे में भिड़े कई वाहन, आठ घायल, बिजनौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा

बागपत के रटौल क्षेत्र में बुधवार को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर सुबह कोहरे के चलते आधा दर्जन वाहनों की भिडंत हो गई, जिसमे चालक हेल्पर सहित 8 लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वही हादसे से एक्सप्रेस वे पर अफरा तफरी का माहौल रहा।

मंगलवार को बूंदाबांदी के बाद सर्दी बढ़ गई और बुधवार को कोहरे ने भी दस्तक दे दी। जिससॆ एक्सप्रेसवे पर हादसे हो गए। बुधवार सुबह साहिल पुत्र इरशाद व तासीन पुत्र मोहम्मद ट्रक द्वारा हरियाणा से गाजियाबाद ईपीई से रेत लेकर जा रहे थे। सिगोली और  सरफाबाद के बीच कोहरे के चलते आगे खड़े ट्रक में भिड़त हो गयी। जिसमें दोनो ट्रक चालक ट्रक के केविन में दब गये और चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन में दबे ट्रक चालकों को निकाल कर अस्पताल भिजवाया। इसके अलावा पानीपत से विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश चावल भरकर जा रहे ट्रक ने दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। जिसमें चालक अजमेर व हेल्पर दिनेश घायल हो गये। इसके अलावा हरियाणा से गाजियाबाद जा रहे ट्रक को पीछे चल रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें जिसमें लालकुआं निवासी चालक मोनू घायल हो गया। वही बदायूं निवासी हरिओम भी घायल हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ट्रक में टक्कर मारने वाला हाथरस निवासी चालक सतबीर को पुलिस ने पकड़ा। सुबह के समय ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहनों की भिडंत के चलते वाहनो की लाईन लग गयी। पुलिस ने वाहनो को हटवाकर एक्सप्रेस वे पर आवागमन शुरू कराया। तेज रफ्तार के कारण एक्सप्रेस वे पर आए दिन हादसे होते रहते है। वही कोहरे के कारण हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें