10:55 AM, 22-Jul-2024
अब मैं जा रहा हूं, माफ करना यार , अब नहीं करेंगे परेशान, हम तो गलती से मैसेज कर देते थे, सॉरी। शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र में किसान राहुल के बेटे पीयूष( 23) ने अपने फेसबुक और अन्य एकाउंट पर रविवार रात को यह स्टेटस लगाया था। सोमवार सुबह कसबे में नहर पटरी के पास स्विफ्ट कार में पीयूष का गोली लगा शव मिला। पुलिस हत्या या फिर आत्महत्या की गुत्थी में उलझी है।