10:12 AM, 17-Jul-2024
West UP News Live: बारिश कम, अभी और बढ़ेगा गर्मी का असर, शामली में डायल 112 पुलिस का शराब पीते वीडियो वायरल
बारिश न होने से उमस के साथ गर्मी में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को दिन का तापमान बढ़कर फिर से 36 के पार पहुंच गया। दिनभर मौसम बदलता रहा, लेकिन बारिश न होने से मायूसी ही हाथ लगी।
मेरठ व आसपास के जिलों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। गर्मी ने फिर से अपना प्रचंड रुप धारण कर लिया है। उमस में बढ़ोतरी हो रही है।
मंगलवार को दिनभर उमसभरी गर्मी के कारण पसीने छूटते रहे। दोपहर के समय आसमान में काले बादल मंडराए, लेकिन इस बार भी मायूसी हाथ लगी और बदरा बिन बरसे निकल गए। दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 36 के पार पहुंच गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश कम होगी और गर्मी का असर बढ़ेगा।