फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: संपत्ति का डाटा आधार से लिंक होगा, राशन कार्ड के लिए केवाईसी जरूरी, पढ़ें खास खबरें

Sun, 29 Dec 2024 10:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

दिसंबर माह में बारिश के तीन दशक के रिकाॅर्ड के बाद प्रदूषण के स्तर में सुधार आया है।
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:46 AM, 29-Dec-2024

मेरठ केे मुंडाली से स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता

मेरठ केे मुंडाली थाना क्षेत्र में घर से स्कूल के लिए निकली 15 वर्षीय की छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। परिजनों ने थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

मुंडाली क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। छात्रा की मां ने बताया कि 26 दिसंबर को उनकी पुत्री स्कूल से घर नहीं पहुंची तो छात्रा का पिता स्कूल पहुंचा। प्रधानाचार्य ने बताया कि उनकी पुत्री स्कूल आई ही नहीं थी। परिजनों ने छात्रा के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसी दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पता चला कि गांव के ही मोहित और सागर उनकी पुत्री को अगवा कर ले गए। परिजनों ने बताया कि दबंग मोहित से उनका कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। एसएसपी कार्यालय में शिकायत सुन रहे क्षेत्राधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

10:41 AM, 29-Dec-2024

संपत्ति का डाटा आधार कार्ड से लिंक कराएं, सम्मान निधि पाएं

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अपनी संपत्ति का डाटा आधार कार्ड से लिंक कराना और राशन कार्ड के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य है। इसे लेकर डीएम ने सदर, मवाना और सरधना एसडीएम-तहसीलदार को अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए हैं। सदर और सरधना तहसील में एसडीएम ने प्रशासनिक अधिकारी और कोटेदारों के साथ बैठक ली। इसमें निर्धारित तिथि तक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने पर विचार किया गया।

जिले में कुल 1.73 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। सदर तहसील में 42 हजार, सरधना तहसील में 55 हजार और मवाना में करीब 76 हजार किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। जनपद में किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अपात्र किसानों को इस योजना से बाहर करने की प्रशासन ने प्लानिंग बनाई है। इसके चलते गांवों में फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के लिए एसडीएम-तहसीलदार ने अभियान शुरू करा दिया है।

28 दिसंबर तक कुल 6342 किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री कराई है। प्रशासन ने 31 दिसंबर 2024 तक पात्र किसान को डाटा ऑनलाइन दर्ज कर आधार कार्ड से लिंक करने और राशन कार्ड के लिए केवाईसी कराने की योजना बनाई है। इसको लेकर शनिवार तीनों तहसील में एसडीएम और तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। एसडीएम सरधना महेश प्रसाद दीक्षित ने क्षेत्र के सब राशन डीलरों के साथ भी बैठक की।

10:36 AM, 29-Dec-2024

West UP News Live: संपत्ति का डाटा आधार से लिंक होगा, राशन कार्ड के लिए केवाईसी जरूरी, पढ़ें खास खबरें

दिसंबर माह में बारिश के तीन दशक के रिकाॅर्ड के बाद प्रदूषण के स्तर में सुधार आया है। पिछले चौबीस घंटे में मेरठ का एक्यूआई 231 से गिरकर 52 पर पहुंच गया है। इसके अलावा गंगानगर 94, जयभमीनगर 38, पल्लवपुरम 25, दिल्ली रोड 35 बेगमपुल 45 दर्ज किया गया है। ग्रीन श्रेणी में मेरठ और आसपास की हवा दर्ज की गई है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। बारिश करीब 8 मिमी दर्ज की गई है। आज से मौसम साफ होने की संभावना है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें