फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: बिजनौर में आरक्षण मुद्दे पर आज जुटे जाट समाज के लोग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आएंगे सहारनपुर

Sun, 15 Oct 2023 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में जाट आरक्षण का मुद्दा गरमा रहा है। केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर आज बिजनौर में जाट समाज के लोग सभा करेंगे। वहीं सहारनपुर के शाकंभरी देवी पर दो दिवसीय मेले का उद्घाटन करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:02 PM, 15-Oct-2023
गिरफ्तार बदमाशों के साथ पुलिस टीम - फोटो : Amar Ujala

बागपत में पुलिस मुठभेड़ में गोली से घायल हुए शातिर चोर

बड़ौत पुलिस ने शनिवार की रात शातिर चोर गिरोह के साथ बड़ौत क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक चोर पुलिस की गोली से घायल हुए। उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने घायल चोर को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
 
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि नलकूपों पर चोरी करने वाला एक शातिर चोर गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। शनिवार की रात बड़ौत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरोह की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई,जिसमे के शातिर चोर दीपक उर्फ अली पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
 
पुलिस उसके तीन साथी सोनू,संजय और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल चोर को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस में उनके पास से चोरी का माल,दो तमंचे, एक चाकू व एक बाइक बरामद की। बताया कि शातिर चोर पिछले कुछ दिनों से बागपत में अलग-अलग स्थानों पर नलकूपों से सामान चोरी कर रहे थे।

09:42 AM, 15-Oct-2023

सहारनपुर में मां शाकंभरी पर आज से शुरू होगा 15 दिवसीय मेला

सहारनपुर के सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में आज से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने का अनुमान है। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम ने बताया कि मेले का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शाम चार बजे करेंगे।

मेला इंचार्ज अविनाश गौतम ने बताया कि मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 58 सब इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर, 6 महिला सब इंस्पेक्टर, 140 हेड कांस्टेबल, 65 महिला कांस्टेबल, 40 होमगार्ड, 22 ट्रैफिक सिपाही, दो एपी गारद, एक कंपनी पीएसी, दो फायर ब्रिगेड, एक टीम एलआईयू, एक टीम मेटल डिटेक्टर जल्द ही मेले में पहुंच जाएगी।

09:31 AM, 15-Oct-2023

West UP News Live: बिजनौर में आरक्षण मुद्दे पर आज जुटेंगे जाट समाज के लोग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आएंगे सहारनपुर

अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर आज रविवार को भी बिजनौर में बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है, इसमें काफी संख्या में अन्य राज्यों से भी जाट समाज के लोग शामिल होंगे।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने बताया कि समाज को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण दिए जाने की मांग पिछले कई वर्षों से उठाई जा रही है, लेकिन सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतर रही है और समाज को धोखा देती आ रही है।

आने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार को इसके नतीजे भुगतने होंगे। उन्होंने बताया कि जाट महासभा की ओर से आज बिजनौर में इसे लेकर सम्मेलन किया जा रहा है। अमरोहा, अलीगढ़ और मथुरा में सम्मेलन होंगे। नवंबर में दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा, जिसमें देशभर से जाट समाज के लोग जुटेंगे

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें