09:48 AM, 03-Sep-2024
West UP News Live: बिजनाैर में रावली के पास गंगा में पलटी नाव तीन लोग डूबे, एक को बचाया
बागपत जनपद के दोघट कस्बे में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव मकान में पड़ा मिला। सूचना पर दोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दोघट निवासी रविंद्र उर्फ बिंदर(51) पुत्र महिपाल अविवाहित हैं। वह सोमवार की रात घर से खाना खाकर घेर में सोने गया हुआ था। मंगलवार की सुबह जब परिवार के लोग घर में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। रविंद्र का चेहरा बुरी तरह से चोटिल किया हुआ था।
सूचना पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौका पहुंच गई। उधर, घटना की सूचना पर सीओ विजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या हुई है। फिलहाल शव को मौके पर भेजा गया है। जल्दी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। - विजय चौधरी सीओ बड़ौत।