मेरठ के चर्चित गुदड़ी बाजार हत्याकांड में आज फैसले की घड़ी आ गई है। अदालत के फैसले पर दिन भर हर किसी की निगाहें टिकी रहीं। 16 साल पहले तीन दोस्तों की बेरहमी और क्रूरता से हत्या की गई थी। कोर्ट परिसर में भारी पुलिस-फोर्स तैनात किया गया है। अदालत ने युवती समेत सभी आरोपियों को दोषी करार दिया है।