फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: दुर्गा अष्टमी आज, सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा कन्या पूजन

Sun, 22 Oct 2023 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दुर्गा अष्टमी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:58 AM, 22-Oct-2023

करंट से युवक की मौत के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में करंट से नरेश की मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ गैरइरादन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नरेश के भाई का आरोप है कि उसके भाई को बिजली आपूर्ति के दौरान ही खंभे पर चढ़ा दिया गया। करंट लगने से वह झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया। फतेहउल्लापुर लोधी चौक निवासी कृष्ण ने बताया कि 14 अक्तूबर को उसके भाई नरेश उर्फ बिल्लू को गांव के ही योगेश और नीरज घर से बुलाकर ले गए थे। मंदिर की लाइट ठीक कराने के लिए इन लोगों ने उसके भाई को खंभे पर चढ़ा दिया। इसी दौरान करंट लगने से झुलसने पर वह खंभे से नीचे गिर गया था। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। संवाद

 

11:27 AM, 22-Oct-2023

West UP News Live: दुर्गा अष्टमी आज, सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा कन्या पूजन

दुर्गाष्टमी का पर्व रविवार को सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग में मनाया जाएगा। नवरात्र के नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। महिलाएं और पुरुष व्रत कर आठवें दिन दुर्गाष्टमी नौवें दिन महानवमी पर कन्याओं का पूजन कर व्रत का पारण करते हैं। हर घर में परंपरा अनुसार पूजा-अर्चना की जाती है।
 
धर्मशास्त्रों के अनुसार महाअष्टमी को दुर्गा पूजा का मुख्य दिन माना जाता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा होती है। माना जाता है कि अष्टमी के दिन ही देवी दुर्गा ने चंडमुंड का संहार किया। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि सुबह महागौरी की पूजा के बाद नौ कन्याओं और एक बालक को घर पर आमंत्रित किया जाता है। इनकी पूजा के बाद उन्हें हल्वा, पूरी और चने का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा उन्हें भेंट और उपहार देकर विदा किया जाता है।
 
दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन मुहूर्त 
लाभामृत चौघड़िया : सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
शुभ की चौघड़िया : दोपहर 1:30 से 02:55 बजे तक
त्याज्य राहु काल: शाम 4:30 से 06:00 बजे तक

अष्टमी पर योग 
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:26 से शाम 06:44 बजे तक।
रवि योग : सुबह 06:44 से अगले दिन सुबह 06:27 बजे तक।

नवमी पूजन 
शुभ चौघड़िया: सुबह 09:15 से 10:40 बजे तक
त्याज्य राहु काल : सुबह 7:30 से 09:00 बजे तक
 
दुर्गाष्टमी- रविवार 22 अक्तूबर यानी आज
महानवमी- सोमवार 23 अक्तूबर
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें