09:16 AM, 13-Aug-2024
मुजफ्फरनगर में अनियंत्रित होकर खंभे से टकराया ट्रक, दंपती के जिंदा जलने की सूचना
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बिलासपुर कट के पास रोड़ी से लड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में ट्रक के केबिन में आग लग गई। हाइवे किनारे खड़े बाइक सवार दंपती के भी चपेट में आकर जिंदा जलने की सूचना है। आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत कार्य जारी है।